Author: Tantra Marg
  • महाकाली कृपा प्राप्ति साधना – २

    सामान्य
    किन्तु साहसी लोगों के लिए
    ——————————–
               महाकाली इस ब्रह्माण्ड की सर्वोच्च
    शक्ति ,जिसका नाम सुनकर भी बहुत से लोगों में भय व्याप्त हो जाता है |इनकी साधना
    ,उपासना कम लोग करते हैं क्योकि डरते हैं इनसे और मानते हैं की यह केवल तांत्रिकों
    की देवी हैं |कुछ लोग कहते हैं की महाकाली की तस्वीर और मूर्ती घर में नहीं रखनी
    चाहिए तो कुछ कहते हैं की इनकी उपासना गृहस्थों को नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह
    विनाश की देवी हैं ,यह श्मशान वासिनी हैं |यह सब सत्य नहीं है ,यह समस्त
    ब्रह्माण्ड में व्याप्त मूल शक्ति हैं जिनके बिना तो शिव भी शव समान हैं |यह
    श्मशान में ही नहीं समस्त ब्रह्माण्ड में व्याप्त हैं ,यहाँ तक की आपके शरीर में
    सबसे मुख्य चक्र का अधिपत्य इन्हें प्राप्त है और सबसे पहले यही चक्र भ्रूण में
    बनता भी है |यही नव दुर्गा हैं और यही दस महाविद्या हैं |नव दुर्गा और दस
    महाविद्या इन्ही के स्वरूपों और गुणों का विस्तार हैं |यह विनाशक शत्रुओं
    ,दुर्गुणों और पापियों के लिए हैं ,भक्त के लिए तो महा कृपालु माता हैं |जब आप
    दुर्गा को पूज सकते हैं ,नव दुर्गा की आराधना कर सकते हैं ,दस महाविद्या को उपासित
    कर सकते हैं तो काली को क्यों नहीं |वही तो इन सब में भी हैं |इनकी आराधना ,उपासना
    भी सभी कर सकते हैं ,यह डरावनी नहीं ,यह तो महा कृपालु हैं |इनका स्वरुप आराधक के
    शत्रुओं के लिए डरावना है ,उनके लिए घातक है ,साधक के लिए नहीं |इनकी तो आराधना
    करने वाला सभी दुखों ,कष्टों से मुक्त हो जाता है ,सभी भय समाप्त हो जाते हैं उसके
    |
              जो सामान्य लोग हैं ,वह भी इनकी उपासना
    कर सकते हैं और इनकी कृपा ,शक्ति पा सकते हैं |शक्ति सबके लिए होती है ,इनपर किसी
    का एकाधिकार नहीं |इसे कोई भी प्राप्त कर सकता है |जिनके पास गुरु हैं ,जो दीक्षित
    हैं उन्हें तकनीकियों का ज्ञान होता रहता है जिससे वह सुरक्षित जल्दी कृपा पा जाते
    हैं और अधिक मात्रा में भी पा जाते हैं ,पर जिनके पास गुरु नहीं हैं ,जो दीक्षित
    नहीं हैं वह भी काली की शक्ति पा सकते हैं |अंतर बस समय और मात्रा का हो सकता है
    ,पर मिलता जरुर है |इसके लिए बहुत समय तक या घंटों आराधना ,उपासना करना भी आवश्यक
    नहीं ,कुछ मिनट भी यदि एकाग्र हुआ जाए तो इनकी कृपा और शक्ति पाई जा सकती है |यदि
    हम ऐसा कहते हैं तो लोगों को आश्चर्य हो सकता है ,हो सकता है कुछ लोग आलोचनात्मक
    भी हो जाएँ ,क्योकि बहुतेरे वर्षों साधना करते रहते हैं ,घंटों करते रहते हैं
    किन्तु परिणाम समझ में नहीं आता ,फिर भी स्वयं को सिद्ध समझे हुए होते हैं |सोचते
    हैं की बिना गुरु ,बिना तकनिकी ,बिना शास्त्रीय जानकारी यह नहीं हो सकता |ऐसे में
    वह लोग आलोचना भी कर सकते है ,अथवा कुछ महाज्ञानी जो लम्बे
    चौड़े कर्मकांड को ही सिद्धि और साधना के सूत्र
    मानते हैं वह भी आलोचना कर सकते हैं |किन्तु हम फिर भी कहना चाहेंगे की काली की
    ऊर्जा केवल १५ से ३० मिनट प्रतिदिन के प्रयास से पायी जा सकती है |हम कोई सिद्ध
    नहीं हैं ,कोई सन्यासी नहीं हैं ,अज्ञानी और बेहद सामान्य श्रद्धालु  हैं किन्तु फिर भी अनुभव किया है, अपने
    नजदीकियों को अनुभव कराया है कि यदि हम चाहें तो काली की शक्ति प्राप्त कर सकते
    हैं केवल थोड़े से गंभीर प्रयास से |हमने मात्र काली सहस्त्रनाम के पाठ से काली की
    उस शक्ति का आभास अपने मित्रों और कष्ट में फंसे लोगों को कराया है ,जिसके लिए
    तांत्रिक भी तरसते हैं |जो समस्या तांत्रिक दूर ना कर पाए ,वह समस्या मात्र काली
    सहस्त्रनाम के पाठ से दूर हुई है |ऐसे में अगर मूल काली की शक्ति को खुद में पाने
    का प्रयास किया जाए तो सोचिये कितना कल्याण होगा आराधक का |[[काली सहस्त्रनाम की
    विधि हमने इसके पहले के अंक में ,महाकाली कृपा प्राप्ति साधना -१ या महाकाली की
    साधना और सिद्धि कैसे हो ,के नाम से लिखा और पोस्ट किया है |
            सामान्य काली की ऊर्जा, जिससे हमारा
    भौतिक जीवन सुखमय हो सके ,नकारात्मक ऊर्जा हट सके ,सफलता बढ़ सके आदि के लिए बहुत
    गंभीर साधना करनी पड़े ,तंत्र की गंभीर क्रियाएं करनी पड़े आवश्यक नहीं है | साधारण
    तौर पर महाकाली की शक्ति कोई भी, कभी भी, कहीं भी प्राप्त कर सकता है ,केवल कुछ
    सूत्रों ,कुछ नियमों ,कुछ निर्देशों को गंभीरता से पालन करने की जरुरत है |हम अपने
    इस पोस्ट में एक ऐसी महत्वपूर्ण, अति तीब्र प्रभावकारी किन्तु बेहद सरल साधना को
    प्रस्तुत कर रहे हैं ,जिससे किसी को भी महाकाली की अलौकिकता का आभास हो सकता है
    |किसी का भी जीवन बदल सकता है |कोई भी काली की ऊर्जा प्राप्त कर सकता है ,केवल कुछ
    मिनट के प्रयास से |हमने बहुतों को यह बताया है ,कुछ सफल हुए ,कुछ घबराकर हट गए
    ,कुछ नियमित न रह पाने से अथवा अत्यंत सरल पद्धति होने से मजाक समझ अविश्वास में
    छोड़ बैठे |कुछ इसे करके अत्यंत सफल हो गए और खुद को सिद्ध ही मानने लगे |यह है तो
    बहुत ही छोटा और सरल प्रयोग पर इसकी शक्ति अद्वितीय है |इससे महाकाली की शक्ति तो
    निश्चित रूप से प्राप्त होती ही है ,अगर एकाग्रता और लगन बना रहा तो ईश्वर साक्षात्कार
    अथवा प्रत्यक्षीकरण भी हो जाता है |भूत
    भविष्य-वर्तमान के ज्ञान की शक्ति प्राप्त हो सकती है |किसी भी शक्ति की
    प्राप्ति हो सकती है ,केवल मार्गदर्शन और तकनिकी ज्ञान मिलता रहे |इस प्रयोग में
    किसी कर्मकांड की ,लम्बे चौड़े पद्धति की ,विशिष्ट पूजा
    पद्धति की भी आवश्यकता नहीं है |कोई भी कर सकता है |हाँ एक अनिवार्य शर्त
    तो है आपको भयमुक्त होना चाहिए |डरपोक लोग साधना काली की तो नहीं ही कर सकते हैं |
    साधना विधि
    ::–इस साधना को आप किसी भी शनिवार अथवा कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी से प्रारम्भ
    कर               
    ==========
    सकते हैं | आप नित्यकर्म और स्नान आदि से स्वच्छ हो ,ऊनि लाल अथवा रंगीन आसन पर
    स्थान ग्रहण करें |भगवती महाकाली का एक सुन्दर सा चित्र लें जिसमे वह तरुणी हों
    ,सुन्दर और सौम्य दिखें [चित्र पहले से लाकर रखे रहें ] |इस चित्र को अपने पूजा
    स्थान पर किसी चौकी आदि पर लाल वस्त्र बिछाकर स्थापित करें | फिर उनकी स्थापना
    करें |आप हाथ जोड़कर अपने ध्यान में भगवती काली जी को लायें और फिर आँखें खोलकर
    कल्पना द्वारा उस काल्पनिक भगवती को धीरे
    धीरे लाकर चित्र में स्थापित कर दें और कल्पना करें की भगवती ने आकर उस
    चित्र में अपने को समाहित कर लिया है |अब उनकी विधिवत पूजा कर दें |पूजा आपको रोज
    सुबह करनी है किन्तु चित्र स्थापना और भगवती की मानसिक प्रतिष्ठा चित्र में एक बार
    ही करनी है |पूजा में सिन्दूर
    , लाल
    फूल और लौंग यथासंभव प्रतिदिन चढ़ाएं |पूजा करने के बाद आप उठ सकते हैं |इस समय इस
    स्थान पर अगर हत्थाजोड़ी -सियार्सिंगी अथवा हमारे द्वारा निर्मित दिव्य गुटिका
    /डिब्बी की भी स्थापना की जाए तो सफलता और बढ़ जायेगी |इसके बाद आप भगवती के चित्र
    के सामने टेनिस की गेंद के आकार की एक क्रिस्टल बाल अर्थात पारदर्शी शीशे का गोला
    जिसमे कोई बूँद ,दरार अथवा दाग आदि न हो उसके स्टैंड पर स्थापित करें |क्रिस्टल
    बाल की साइज अथवा मोटाई कम से कम दो इंच की हो यदि पूजा स्थान में छाया आदि एक ही
    दिशा में अधिक हो तो आप एक लाल जीरो वाट का बल्ब क्रिस्टल बाल के पीछे इस प्रकार
    स्थापित करें की आपके सामने क्रिस्टल बाल के बाद बल्ब न दिखे और केवल लाल प्रकाश
    ही बाल में नजर आये |
              अब आपको दिन में किसी भी समय का एक
    निश्चित समय निश्चित करना है जब आप रोज नियमित उन्हें १५ मिनट का समय दे सकें
    |बेहतर हो यह समय रात्री १० बजे के बाद का हो |यह समय बिलकुल एकांत का होना चाहिए
    ,कोई आवाज अथवा विघ्न नहीं होनी चाहिए |इसके लिए स्थान आपका शयन कक्ष भी हो सकता
    है अथवा पूजा स्थान अथवा कोई भी एकांत स्थान |पूजन रोज सुबह और साधना रात्री में
    करें |जब आप समय निश्चित कर लें की अमुक समय आप रोज साधना कर सकते हैं तो फिर उस
    समय और स्थान में परिवर्तन न हो |इसीलिए आपको जहाँ और जब सुविधा हो एक बार में ही
    चुनाव कर लें |रात्री आदि में साधना करने के पूर्व स्नान आदि करके स्वच्छ हो एक
    ऊनि लाल अथवा रंगीन ऊनि कम्बल अपनी सुविधानुसार स्थान पर बिछाएं |आपका आसन
    क्रिस्टल बाल से दो फुट की दूरी पर हो | अब एक घी का दीपक और अगर बत्ती जलाएं
    |इन्हें भगवती को दिखा -समर्पित कर प्रणाम करें और ध्यान से उनके चित्र को देखें |
    अब आसन पर आराम से सुखासन में बैठ जाएँ |आसन के चारो और पहले से सुरक्षा घेरा
    बनाकर रखें |इसके लिए सिन्दूर
    कपूर
    और लौंग को चूर्णकर घी में मिला भगवती के किसी मंत्र को पढ़ते हुए आसन के चारो और
    घेरा बना दें और भगवती से प्रार्थना करें की वह आपकी सब प्रकार से सुरक्षा करें
    |[पंडित जितेन्द्र मिश्र ]
            अब आसन पर बैठ कर अपनी अपलक दृष्टि आपको
    क्रिस्टल बाल पर जमानी है ठीक बीचोबीच | मन में सदैव एक ही कल्पना रहे की इस
    क्रिस्टल बाल के लाल प्रकाश में भगवती मुझे दिखेंगी और आशीर्वाद देंगी |मन में
    प्रबल विश्वास रखें की वह जरुर दिखेंगी और मुझे उनकी कृपा प्राप्त होगी |इस अवधि
    में कोई मंत्र जप तभी कर सकते हैं जब आपको किसी सिद्ध साधक अथवा गुरु से काली का
    मंत्र प्राप्त हो ,अन्यथा मंत्र जप न करें |कोई भी शाबर मंत्र तो कदापि न करें
    |प्रक्रिया में सदैव अपने ध्यान को काली पर ही केन्द्रित करने का प्रयास होना
    चाहिए |यद्यपि मन बहुत भटकता है पर कुछ दिन में एकाग्रता आने लगती है और बाल में
    आकृतियाँ उभरने लगती हैं ,जिससे रोमांच भी होता है |कभी क्षणों के लिए भगवती भी
    दिख सकती हैं जो कभी किसी रूप में तो कभी किसी रूप में दिख सकती हैं |यह सब आपकी
    पूर्व कल्पनाओं की आकृतियाँ होंगी पर प्रयास आपको चित्र वाली देवी को ही लाने का
    होना चाहिए |इसके साथ ही भिन्न भिन्न लोग भिन्न भिन्न आकृतियाँ ,भिन्न दृश्य उभरते
    हैं |यह सब अवचेतन के चित्र होते हैं जिन्हें देखकर आप भी हतप्रभ होते रहते हैं
    ,किन्तु हमेश दिमाग में एक ही निश्चय रखें की हमें भगवती स्पष्ट दिखेंगी और
    आशीर्वाद देंगी |कुछ दिन बाद भगवती की आकृति उभरने लगती है ,क्षणों
    क्षणों के लिए ,कभी कुछ कभी कुछ |फिर धीरे धीरे
    अनवरत प्रयास से आकृति स्थायी होने लगती है |यदि जब कभी आपकी एकाग्रता एक मिनट के
    लिए भी स्थायी हो जाती है अथवा एक मिनट भी भगवती स्थायी होकर रुकती हैं अथवा
    स्पष्ट दीखते हुए आशीर्वाद मुद्रा में आशीर्वाद देने लगती हैं आपकी साधना सफल होने
    लगती है |आपको अनेक परिवर्तन स्वतः नजर आने लगते हैं |एक मिनट की आत्म विस्मृति
    [खुद की सुध भूल जाना ] प्राप्त होते ही आप सिद्धि की शक्ति से साक्षात्कार करने
    लगते हैं |
             भगवती का चित्र बाल में स्थायी होना और
    आशीर्वाद देने का मतलब आप द्वारा उनकी ऊर्जा को वातावरण से बुलाने पर वह आ रही है
    और उसका सम्बन्ध आपके मष्तिष्क और अवचेतन से बन गया है |आपमें इसके साथ ही आतंरिक
    रासायनिक परिवर्तन भी होने लगते हैं और वाह्य भौतिक परिवर्तन भी होने लगते हैं
    ,क्योकि आपके आज्ञा चक्र की तरंगों की प्रकृति बदल जाती है ,उसकी क्रिया तीब्र हो
    जाती है |भगवती की ऊर्जा के अनुरूप भावना होने से शरीर और सोच में परिवर्तन आता है
    |अंगों में अथवा चक्र में स्फुरण हो सकता है | इस स्थिति में आपकी कुंडलिनी में भी
    स्फुरण हो सकता है |आपकी सोची इच्छाएं पूर्ण होने लगती हैं क्योकि आपकी मानसिक
    तरंगों में इतनी शक्ति आ जाती है की वह लक्ष्य पर पहुचकर उसे आंदोलित और आपके पक्ष
    में करने लगती हैं |
             जब भगवती की आकृति रोज स्थायी होने लगे
    तो उसे अधिकतम देर तक स्थायी रखने का प्रयास करें |कुछ दिनों के प्रयास में यह
    संभव हो सकता है |फिर उन्हें आप अपने मानसिक बल और मन के भावों से घुमाने का
    प्रयास करें ,अथवा कभी यह हाथ कभी वह हाथ उठायें ,कभी उन्हें घुमाने का प्रयास
    करें |एकाग्रता, लगन और निष्ठां से यह भी संभव हो जाएगा |,उनके घुमते ही आपके
    आसपास का माहौल भी आपकी मानसिक ईच्छाओं के साथ प्रभावित होने लगता है |यह साधना की
    उच्च स्थिति है |यह स्थिति आने पर समाधि की भी स्थिति संभव है अथवा भाव में डूबने
    पर साक्षात भगवती आपके सामने आकर खडी हो सकती हैं |आपकी कुंडलिनी जाग सकती है |आप
    समाधि में जा सकते हैं |आपसे भगवती का वार्तालाप हो सकता है |आपको वरदान आदि
    प्राप्ति की स्थिति आ सकती है |इस प्रकार इस साधना की शक्ति की कोई सीमा नहीं है
    |इस साधना से आप दुनिया में कुछ भी पा सकते हैं |त्रिकाल दर्शिता की क्षमता भी
    |सर्वत्र विजय भी ,मन के सोचने मात्र से शत्रु संहार भी |इस साधना की सबसे
    अनिवार्य शर्त है की आप डरपोक न हों ,आपको भयभीत नहीं होना है किसी भी स्थिति में
    ,क्योकि यह उग्र शक्ति है और अनियंत्रित होने पर क्षति संभव है |
            इस साधना की शुरुआत केवल  ५ मिनट से करें ,क्योकि आँखों पर बहुत जोर पड़ता
    है |लगातार बाल देखते हुए जब आँखों में जलन हो या अत्यधिक पानी आये तो कुछ सेकण्ड
    के लिए आँखें बंद कर लें किन्तु ध्यान भगवती पर ही एकाग्र रखें |फिर आँखें खोलकर
    क्रिस्टल में उन्हें देखने का प्रयास करें |इसे प्रति सप्ताह एक मिनट बढ़ते जाएँ और
    अंततः १५ मिनट तक जाए |इससे अधिक नहीं |यह पूरी प्रक्रिया ३ महीने की सामान्य रूप
    से है |तीन महीने में भगवती की शक्ति का अनुभव आपको होने लगता है |,यदि तीन महीने
    में आप सफल नहीं होते हैं तो मान लीजिये की आपके पूर्व कर्म बहुत अच्छे नहीं रहे
    और आपको ईश्वरीय ऊर्जा या दर्शन या आपकी मुक्ति मुश्किल है |आप में भारी कमियां
    हैं |आपकी एकाग्रता बहुत खराब है |आपकी श्रद्धा और विश्वास में कमियां हैं |आप
    बहुत ही गंभीर नकारात्मकता से ग्रस्त हैं |फिर तो आपका कल्याण केवल गुरु के हाथों
    ही संभव हो सकता है |यद्यपि पूर्ण साक्षात्कार की स्थिति विरले को ही मिलती है पर
    शक्तियां तो मिलने ही लगती हैं ,सिद्धियाँ तो प्राप्त होती ही है |यदि मंत्र और गुरु
    मार्गदर्शन है तो अधिक अन्यथा कुछ कम पर प्राप्ति होती जरुर है |पूर्ण प्रक्रिया
    की कोई समय सीमा नहीं क्योकि यह साधना है कोई अनुष्ठान ,उपासना अथवा आराधना नहीं |
    आप इसे करके देखें ,और नीचे लिखी सावधानी और चेतावनी पर ध्यान देते हुए साधना
    मार्ग पर अग्रसर हों ,हमें पूरा विश्वास है आपका जीवन बदल जाएगा ,आपको भगवती की
    ऊर्जा का साक्षात्कार होगा ,भले आपने कभी कोई साधना न की हो ,भले आप साधक न हों
    ,पर इससे आप साधक बन जायेंगे और गंभीर प्रयास से सिद्ध भी हो जायेंगे एक विशेष
    शक्ति के |इस शक्ति के प्राप्त होने पर इसके अनेकानेक प्रयोग हैं जिससे आप अपने
    परिवार का ,मित्रों का ,लोगों का भला कर सकते हैं ,उनके दुःख दूर कर सकते हैं जबकि
    आपका भला तो खुद ब खुद होता है |
    विशेष जानकारी
    और चेतावनी
    =====================
    –यह साधना कोई भी कर सकता है ,किन्तु यह तांत्रिक साधना है |मूल तांत्रिक पद्धति
    क्लिष्ट और गुरुगम्य होती है किन्तु इसे कोई भी थोड़ी सावधानी से कर सकता है |
    साधना में साधित की जा रही शक्ति शिव परिवार की और ब्रह्माण्ड की सर्वाधिक उग्र शक्ति
    हैं ,इनसे किसी प्रकार की हानि भी संभव है और लाभ भी |यह परम तामसिक और उच्चतम
    सकारात्मक शक्ति होने से इनकी साधना से जब सकारात्मकता का संचार बढ़ता है तो ,आसपास
    और व्यक्ति में उपस्थित अथवा उससे जुडी नकारात्मक शक्तियों को कष्ट और तकलीफ होती
    है ,उनकी ऊर्जा का क्षरण होता है ,फलतः वह तीब्र प्रतिक्रया करती है और साधक को
    विचलित करने के लिए उसे डराने अथवा बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करती हैं |इस
    साधना को करते समय आपको कभी विचित्र अनुभव भी हो सकते हैं ,कभी लग सकता है की कोई
    आगे से चला गया ,कोई पीछे से चला गया ,कोई पीछे है ,या कमरे में है या कोई और भी
    आसपास है ,कभी अनापेक्षित घटनाएं भी संभव हैं |सबका उद्देश्य आपको विचलित करना
    होता है |
           यह सब काली नहीं करती ,अपितु आपके आस पास
    की नकारात्मक शक्तियां करती हैं जिससे आप साधना छोड़ दें |,कभी कभी पूजा से भी
    दूसरी नकारात्मक शक्ति आकर्षित हो सकती हैं |व्यक्ति के काम को बिगाड़ने और
    दिनचर्या प्रभावित करने का प्रयस भी यह नकारात्मक उर्जायें कर सकती हैं ,इसलिए यह
    अति आवश्यक होता है की साधना की अवधि में साधक किसी उच्च सिद्ध काली साधक द्वारा
    बनाया हुआ शक्तिशाली काली यन्त्र
    ताबीज
    अवश्य धारण करे ,जिससे वह सुरक्षित रहे और साधना निर्विघ्न संपन्न करे |तीब्र
    प्रभावकारी साधना होने से प्रतिक्रिया भी तीब्र हो सकती है अतः सुरक्षा भी तगड़ी
    होनी चाहिए |यह गंभीरता से ध्यान दें की आप जो काली यन्त्र
    ताबीज धारण कर रहे हैं वह वास्तव में काली को
    सिद्ध किया हुआ साधक ही अपने हाथों से बनाए और अभिमंत्रित किये हुए हो ,अन्यथा बाद
    में सामने खतरे या समस्या आने पर मुश्किल हो सकती है |सिद्ध अथवा साधक के यहाँ की
    भीड़ ,अथवा प्रचार से उनका चुनाव आपको गंभीर मुसीबत में डाल सकता है |साधना पूर्ण
    है ,किन्तु इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटी होने अथवा समस्या
    मुसीबत आने पर हम जिम्मेदार नहीं होंगे |गुरु का
    मार्गदर्शन और समुचित सुरक्षा करना साधक की जिम्मेदारी होगी |हमारा उद्देश्य सरल
    ,सात्विक ,तंत्रोक्त साधना की जानकारी देना मात्र है |..
    जिन
    लोगों के पास गुरु हैं किन्तु गुरु को ही तकनिकी ज्ञान नहीं है ,जिनके पास गुरु
    हैं किन्तु गुरु किसी और मार्ग के अथवा सात्विक मार्ग के हैं |जिन लोगों के पास
    गुरु हैं किन्तु गुरु आडम्बरी हैं और मात्र पैसे को महत्त्व देने वाले हैं |जिनके
    गुरु तो हैं किन्तु उनके पास मार्गदर्शन के लिए समय नहीं या जिनकी प्रसिद्धि और
    प्रचार देखकर गुरु बना लिया है अथवा किसी कथा वाचक को गुरु बना लिया है जिनको कोई
    तन्त्र की जानकारी ही नहीं तो ऐसे लोगों के लिए भी हमारे पास काली साधना के रास्ते
    हैं |हमने इस साधना पद्धति से भी विशेष और उत्कृष्ट साधना पद्धति बनाई है उनके लिए
    जो साधक हैं ,साहसी हैं और तंत्र समझते हैं |किसी कारण गुरु का लाभ नहीं पा रहे
    किन्तु साधना करना चाह रहे |उस पद्धति को भी समय मिला तो प्रकाशित करेंगे थोड़े काट
    छांट के साथ क्योंकि पूर्ण तकनिकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती तंत्र के
    गोपनीयता के नियमों के अनुसार |तंत्र का मतलब तकनिकी साधना होता है जो सनातन
    विज्ञानं के सूत्रों पर सिद्धियाँ देता है |यह लेख इन्ही तकनिकी ज्ञान का विस्तार
    है जहाँ आज्ञा चक्र और विशुद्ध चक्र की ऊर्जा से काली की सिद्धि हमने बताई है |मूलाधार
    को तो हमने छुआ ही नहीं इस लेख में जबकि काली की वास्तविक शक्ति वहीँ होती है |वह
    ज्ञान केवल हमारे शिष्यों के लिए सुरक्षित है ,हम अपने शिष्यों के लिए विशेष तकनीक
    अलग रखते हैं चूंकि तांत्रिक तकनीके सामान्य लोगों के लिए नहीं होती |………………
    ………………………………………………हरहर महादेव

    READ MORE: महाकाली कृपा प्राप्ति साधना – २
  • क्या है शिवलिंग ? [ Shivlingam :: Univarsal Energy]

    :::::::::::: क्या है शिवलिंग::::::::::::
    =====================
     समस्त संसार में शिवलिंग पाए जाते हैं ,विभिन्न धर्मों तक में इनकी किसी न किसी रूप में प्रतीकाकृति मिलती हैं |हिन्दू धर्म में यह परम पवित्र शिव के प्रतीक माने जाते हैं और इनकी पूजा की जाती है |यह शिवलिंग है क्या ,कभी इस पर सामान्यतया विचार सामान्य लोग नहीं करते जा इसके बारे में बहुत नहीं जानते |इसलिए जो जैसी परिभाषा इसकी गढ़ कर सुना देता है सामान्य रूप से मान लिया जाता है और कल्पना कर ली जाती है |कुछ महाबुद्धिमान प्राणियों ने परम पवित्र शिवलिंग को जननांग समझ कर पता नही क्या-क्या और कपोल कल्पित अवधारणाएं फैला रखी हैं परन्तु…वास्तव में. शिवलिंग. वातावरण सहित घूमती धरती तथा  सारे अनन्त ब्रह्माण्ड ( क्योंकि, ब्रह्माण्ड गतिमान है ) का प्रतिनिधित्व करता है |इसका अक्ष /धुरी (axis) ही लिंग है।
    दरअसल.इसमें ये गलतफहमी.. भाषा के रूपांतरण और, मलेच्छों द्वारा हमारे पुरातन धर्म ग्रंथों को नष्ट कर दिए जाने  तथा, अंग्रेजों द्वारा इसकी व्याख्या से उत्पन्न हुआ  हो सकता है. |जैसा कि…. हम सभी जानते है कि. एक ही शब्द के विभिन्न भाषाओँ में. अलग-अलग अर्थ निकलते हैं….! उदाहरण के लिए.- यदि हम हिंदी के एक शब्द “”सूत्र”’ को ही ले लें तो सूत्र मतलब. डोरी/धागा, .गणितीय सूत्र ,.कोई भाष्य अथवा लेखन भी हो सकता है जैसे कि. नारदीय सूत्र ,.ब्रह्म सूत्र इत्यादि | उसी प्रकार “”अर्थ”” शब्द का भावार्थ: सम्पति भी हो सकता है और मतलब (मीनिंग) भी |
    ठीक बिल्कुल उसी प्रकार शिवलिंग के सन्दर्भ में लिंग शब्द से अभिप्राय  चिह्न, निशानी, गुण, व्यवहार या प्रतीक है।
    ध्यान देने योग्य बात है कि””लिंग”” एक संस्कृत का शब्द है जिसके निम्न अर्थ है :
    @ त आकाशे न विधन्ते -वै०। अ ० २ । आ ० १ । सू ० ५
    अर्थात….. रूप, रस, गंध और स्पर्श ……..ये लक्षण आकाश में नही है ….. किन्तु शब्द ही आकाश का गुण है ।
    @ निष्क्रमणम् प्रवेशनमित्याकशस्य लिंगम् -वै०। अ ० २ । आ ० १ । सू ० २ ०
    अर्थात….. जिसमे प्रवेश करना व् निकलना होता है ….वह आकाश का लिंग है ……. अर्थात ये आकाश के गुण है ।
    @ अपरस्मिन्नपरं युगपच्चिरं क्षिप्रमिति काललिङ्गानि । -वै०। अ ० २ । आ ० २ । सू ० ६
    अर्थात….. जिसमे अपर, पर, (युगपत) एक वर, (चिरम) विलम्ब, क्षिप्रम शीघ्र इत्यादि प्रयोग होते है, इसे काल कहते है, और ये …. काल के लिंग है ।
    @ इत इदमिति यतस्यद्दिश्यं लिंगम । -वै०। अ ० २ । आ ० २ । सू ० १ ०
    अर्थात……. जिसमे पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, ऊपर व् नीचे का व्यवहार होता है ….उसी को दिशा कहते है……. मतलब कि….ये सभी दिशा के लिंग है ।
    @ इच्छाद्वेषप्रयत्नसुखदुःखज्ञानान्यात्मनो लिंगमिति -न्याय० अ ० १ । आ ० १ । सू ० १ ०
    अर्थात….. जिसमे (इच्छा) राग, (द्वेष) वैर, (प्रयत्न) पुरुषार्थ, सुख, दुःख, (ज्ञान) जानना आदि गुण हो, वो जीवात्मा है…… और, ये सभी जीवात्मा के लिंग अर्थात कर्म व् गुण है ।
    इसीलिए……… शून्य, आकाश, अनन्त, ब्रह्माण्ड और निराकार परमपुरुष का प्रतीक होने के कारन………. इसे लिंग कहा गया है…।
    स्कन्दपुराण में स्पष्ट कहा है कि……. आकाश स्वयं लिंग है…… एवं , धरती उसका पीठ या आधार है …..और , ब्रह्माण्ड का हर चीज ……. अनन्त शून्य से पैदा होकर….. अंततः…. उसी में लय होने के कारण इसे लिंग कहा है .|यही  कारण है कि इसे कई अन्य नामो से भी संबोधित किया गया है जैसे कि प्रकाश स्तंभ/लिंग, अग्नि स्तंभ/लिंग, उर्जा स्तंभ/लिंग, ब्रह्माण्डीय स्तंभ/लिंग (cosmic pillar/lingam)  इत्यादि |
    यहाँ यह ध्यान देने योग्य बात है कि. इस ब्रह्माण्ड में दो ही चीजे है : ऊर्जा और प्रदार्थ | इसमें से हमारा शरीर प्रदार्थ से निर्मित है जबकि आत्मा एक ऊर्जा है |ठीक इसी प्रकार शिव पदार्थ और शक्ति ऊर्जा का प्रतीक बन कर शिवलिंग कहलाते हैं | क्योंकि ब्रह्मांड में उपस्थित समस्त ठोस तथा उर्जा शिवलिंग में निहित है |इसीलिए शास्त्रों में शक्ति की विवेचना में कहा जाता है की जब शक्ति [काली] शिव से निकल जाती है तो शिव भी शव हो जाते हैं ,अर्थात शिव तभी ताल शिव हैं जब तक उनके साथ शक्ति हैं |वैसे ही  पदार्थ में तभी तक जीवन है जबतक उसमे आत्मा है |
    अगर इसे धार्मिक अथवा आध्यात्म की दृष्टि से बोलने की जगह … शुद्ध वैज्ञानिक भाषा में बोला जाए तो. हम कह सकते हैं कि शिवलिंग और कुछ नहीं बल्कि हमारे ब्रह्मांड की आकृति है.,उसकी ऊर्जा संरचना की प्रतिकृति है ,और अगर इसे धार्मिक अथवा आध्यात्म की भाषा में बोला जाए तो शिवलिंग ,भगवान शिव और देवी शक्ति (पार्वती) का आदि-अनादि एकल रूप है तथा पुरुष और प्रकृति की समानता का प्रतीक है. | अर्थात शिवलिंग हमें बताता है कि…… इस संसार में न केवल पुरुष का  और न ही केवल प्रकृति (स्त्री) का वर्चस्व है बल्कि, दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और दोनों ही समान हैं |एक दुसरे की परिकल्पना अथवा पूर्णता एक दुसरे के बिना संभव नहीं है |
    हमें ज्ञात है की ब्रहमांड की प्रत्येक संरचना पदार्थ है जो परमाणुओं से मिलकर बनता है |परमाणु सर्वत्र विद्यमान हैं |जल-आकाश-वायु सर्वत्र |परमाणु की संरचना में नाभिक में प्रोटान और न्यूट्रान होते हैं और इस नाभिक के चारो और इलेक्ट्रान चक्कर लगता रहता है |न्यूट्रान तो उदासीन होता है किन्तु फिर भी नाभिक धनात्मक होता है क्योकि प्रोटान धनात्मक आवेश वाला कण होता है जो पूरे नाभिक को धनात्मक बनाए रखता है ,इस धनात्मक के आकर्षण में बंधकर ऋणात्मक आवेश का कण इलेक्ट्रान उसके चारो और चक्कर लगता रहता है और परमाणु का निर्माण होता है |इलेक्ट्रान का चक्कर लगभग गोलाकार होता है जिसकी तुलना हम शिवलिंग के योनी या अर्ध्य से कर सकते हैं |धनात्मक नाभिक की तुलना लिंग से कर सकते हैं जो स्थिर रहता है |इसमें स्थित न्यूट्रान परम तत्त्व का प्रतीक है जो उदासीन रहता है |इस विज्ञान को हमारा वैदिक ज्ञान जानता था और उसने शिवलिंग की परिकल्पना की |समस्त ब्रह्माण्ड परमाणुओं से बना है ,परमाणु हर कण कण में विद्यमान है |अर्थात ईश्वरीय ऊर्जा हर कण कण में है ,तभी तो हम कहते हैं कण कण में भगवान |इस परमाणु से ही शरीर की कोशिकाएं बनती हैं और शरीर बनता है ,,इससे ही वनस्पतियों की कोशिकाएं और शारीर बनता है |यहा तक की धातु-पत्थर-मिटटी भी इसी से बनते हैं |अर्थात शिवलिंग इस परमाणु का प्रतिनिधित्व करता है |धनात्मक-ऋणात्मक ऊर्जा के साथ निर्विकार शिव का प्रतिनिधित्व करता है |
    अगर पुरुष-स्त्री के परिप्रेक्ष्य में देखें तभी यह शिवलिंग स्थूल रूप से लिंग -योनी का प्रतिनिधित्व करता दीखता है ,परन्तु यह वास्तव में ब्रह्मांडीय ऊर्जा धारा-संरचना का प्रतिनिधित्व करता है | लिंग -योनी में परिभाषित करने का शायद कारण इसके पुरुष और स्त्री अथवा पुरुष और प्रकृति का धनात्मक और ऋणात्मक ऊर्जा रूप है |इस ऊर्जा धरा या संरचना की अनेक परिभाषाएं और विवरण हैं ,पर यह मूल रूप से उर्जा को ,शक्ति को, उसकी क्रियाविधि को व्यक्त करता है |…………………………………………………………….हर-हर महादेव 


    READ MORE: क्या है शिवलिंग ? [ Shivlingam :: Univarsal Energy]
  • शिवलिंग के पूजन का विधान क्यों है ?


    क्यों है शिवलिंग के पूजन का विधान   
    ==================


    ॐ माता शक्ति ने १०८ बार जनम ग्रहण किया है| शिव की प्राप्ति हेतु माता शक्ति के पास स्थूल शरीर को अमर करने का ज्ञान न होने के कारण हि उनकी मृत्यु होती गई और प्रत्येक जनम में वो शिव स्वरूप शंकर जी कि अर्धांगिनी बनती गई | जिस का प्रमाण उनके गले में माता के १०८ नर मुंडों से प्रतीत होता है | स्थूल शरीर को अमर करने का ज्ञान माता शक्ति को परमात्मा शिव ने १०८ वे जन्म में परमात्मा शिव ने दिया जब को परवत राज हिमालय की पुत्री पार्वती के नाम से व्यख्यात हुई | माता अपने १०७वें जन्म में राजा दक्ष की पुत्री बनी और उनका नाम सती कहलाया | माता सती के पिता राजा दक्षजी ने एक भव्य यज्ञ का आयोजन रखा और पूर्ण पृथ्वी के राजा, महाराजाओं इत्यादि को उस यज्ञ में बुलवाया | शंकरजी उनके दामाद होते हुए भी उन को आमंत्रण नहीं दिया गया | भूतनाथ होने के कारण ही राजादक्ष उनसे घृणा करते थे | माता सती ने जब महादेवजी से यज्ञ में पधारने को कहा तो उन्होंने आमंत्रण न दिए जाने की वजह से यज्ञ में जाने से इनकार कर दिया | बिन आमंत्रण के जाने से उचित सम्मान की प्राप्ति नहीं होती | पिता मोह के कारण माता सती से नहीं रूका गया और वो यज्ञ के लिए अकेले ही चल पड़ी | माता जब यज्ञस्थल पर पहुंची तो उन्होंने देखा की पूर्ण यज्ञ में कहीं भी उनके पति महादेवजी का आसन मात्र भी नहीं है | यह देखकर माता को क्रोध आ गया और उन्होंने अपने पिता राजा दक्षजी से इस बात पर तर्क किया | उस समय राजा दक्षजी ने बड़े ही हीन वचन शंकरजी के बारे में कहें जिन को माता न सुन पाई और यज्ञ के अग्नि कुंड में कूदकर स्वयं को उन्होंने भस्म कर लिया | इस बात की सूचना जब महादेवजी को मिली तो वे अत्यंत क्रोधित हुए और उनके गणों ने पूर्ण यज्ञ का विध्वंस कर दिया | महादेवजी ने राजा दक्ष का सिर काट दिया और उसके शरीर पर बकरे का सिर जोड़ दिया | माता सती के पार्थिव शरीर को उठकर शंकरजी वहां से चल दिए | माता का शरीर अग्नि में जलकर कोयला हो चुका था | शक्ति के बिना शिव फिर से अधूरे हो गए | इस समय काल में ही उनकी लिंग का पतन बारह टुकड़ों में हुआ और उसी समय ब्रह्माण्ड से यह बाराह ज्योतिलिंगों की स्थापना पृथ्वी पर हुई |


    इनकी स्थापना के समय पूर्ण पृथ्वी में कंपन मच गई | जिस प्रकार से पृथ्वी का विराट है उसी प्रकार शिव बाबा का भी विराट रूप मौजूद है ब्रह्माण में जिस के दर्शनों तक पहुंचने हेतु मानव के पास कोई यंत्र नहीं है | परमात्मा शिव विराट रूप में भी हैं और ज्योर्तिबिंदू रूप में भी है | ज्योर्तिबिंदू रूप में वो परकाया प्रवेश कर पाते हैं | उनके इस विराट रूपी ज्योर्तिलिंगों ने पूर्ण सृष्टी में कोहराम मचा दिया | सृष्टि को विनाश से बचाने हेतु ब्राह्मणों ने ब्रह्माजी का आव्हान किया और इस समस्या का समाधान उनसे पूछा | उस समय ब्रह्माजी नेे स्पष्ट रूप से बताया कि शिवलिंग पूजन नारी के लिए वर्जित है |


    शिवलिंग पूजन के समय नारी अपने पति के बाएं हाथ पर स्थानग्रहण करेगी और शिवलिंग पूजन का फल पति- पत्नी दोनों ग्रहण कर पाएंगे | यज्ञ आदि के अनुष्ठान में पत्नी नर के दाहिने हाथ पर आसन ग्रहण करती है क्योंकि उस समय वो लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं | नारी अगर शिवलिंग की पूजा आराधना अकेले संपन्न करती है तो वो पाप कर्म की अभागी होती है | शिवलिंग अभिषेक पति- पत्नी दोनों द्वारा ही संपन्न होने चाहिए | ब्रह्माजी ने चारों वर्णों के लिए अलग- अलग शिवलिंग की व्याखा भी बताई है |


    1. ब्राह्मण वर्ग- परशिव (मिट्टी के) बामी मिट्टी जिसमें सर्प का वास होता है |
    2. छत्रिय वर्ग- सफेद मिट्टी
    3. वैश्य वर्ग- पिली मिट्टी
    4. शूद्र वर्ग- काली मिट्टी


    मानव अपने जीवन में अनेकों प्रकार के कष्टों से घिरा रहता है | इन कष्टों के निर्वाण हेतु ही भिन्न- भिन्न तत्वों से रूद्रा अभिषेक के विधान बताऐं गए | जिस प्रकार गाय के दूध से शिवलिंग अभिषेक से स्वास्थ अच्छा रहता है उसी प्रकार से गन्ने के रस से लक्ष्मी की प्राप्ति इत्यादि- इत्यादि | जैसा कष्ट वैसा समाधान …………………………………………………………………………हर-हर महादेव

    READ MORE: शिवलिंग के पूजन का विधान क्यों है ?
  • मृतसंजीवनी यन्त्र /कवच :: मृत्यु जब निश्चित लगे

    मृत संजीवनी यन्त्र ::मृत्यु जब समीप हो
    ———————————–
    मृत संजीवनी मंत्र साधना में मृत संजीवनी यन्त्र का प्रयोग किया जाता है और प्रतिदिन इसकी पूजा विधिवत की जाती है |इसके बाद मंत्र जप होता है |मृत संजीवनी मंत्र के साधक इसे स्वतंत्र रूप से भी मृत्यु के समीप पहुँच रहे व्यक्ति के लिए बनाते हैं और अभिमंत्रित कर धारण कराते हैं |कैंसर ,ह्रदय रोग ,एड्स ,गंभीर दुर्घटना ,ह्रदय की खराबी ,किडनी की खराबी ,मश्तिश्काघात आदि जैसी बीमारियों अथवा जब भी मृत्यु की संभावना बन रही हो इसका प्रयोग किया जाता है |आज के समय में मृत संजीवनी विद्या से भी मृत को जीवित करने की क्षमता रखने वाला साधक मिलना बेहद मुश्किल है ,यद्यपि असंभव कुछ भी नहीं और अपवाद हमेशा उपलब्ध होता है पर जिनके पास यह क्षमता हो वह आज के समय में सामाजिक रूप से सक्रीय होगा ,कहना मुश्किल है |अतः मृत्यु समीप वाले पर ही इसका प्रयोग अधिक उपयुक्त है और ऐसे व्यक्ति को धारण कराने से दो तरह की क्रिया होती है |एक तो उसकी प्राण शक्ति बढ़ जाती है गायत्री के प्रभाव से ,दुसरे आसन्न मृत्यु को टाला जा सकता है महामृत्युंजय भगवान् शिव के प्रभाव से |अतः जब भी किसी की मृत्यु की आशंका समीप हो उसे मृत संजीवनी यन्त्र कम से कम २१००० मन्त्रों से अभिमंत्रित करके धारण कराना चाहिए |
    आध्यात्म विज्ञान के अनुसार संजीवनी मंत्र के जाप से व्यक्ति में बहुत अधिक मात्रा में ऊर्जा पैदा होती है जिसे हर व्यक्ति सहन नहीं कर सकता। नतीजतन आदमी कुछ सौ जाप करने में ही पागल हो जाता है या तो उसकी मृत्यु हो जाती है। इसे गुरू के सान्निध्य में सीखा जाता है और धीरे-धीरे अभ्यास के साथ बढ़ाया जाता है। इसके साथ कुछ विशेष प्राणायाम और अन्य यौगिक क्रियाएं भी सिखनी होती है ताकि मंत्र से पैदा हुई असीम ऊर्जा को संभाला जा सके। इसीलिए इन सभी चीजों से बचने के लिए इस मंत्र की साधना किसी अनुभवी गुरू के दिशा- निर्देश में ही करनी चाहिए।
    इस यन्त्र का प्रयोग केवल विशिष्ट परिस्थितियों में ही किया जा सकता है जबकि मृत्यु से बचने का कोई अन्य विकल्प न सूझे |यह बेहद तीव्र उपाय है और बेहद पवित्र भी |इसके साथ सावधानियां भी रखनी होती हैं |संजीवनी यन्त्र का निर्माण या तो इसके साधक से हो या कम से कम जिसे कोई उग्र महाविद्या सिद्ध हो उसके द्वारा हो |न तो सामान्य साधक इसे उर्जीकृत कर पायेगा और ही पर्याप्त तंत्रोक्त पद्धति का पालन ही कर पायेगा |…………………………………………..हर-हर महादेव 

    READ MORE: मृतसंजीवनी यन्त्र /कवच :: मृत्यु जब निश्चित लगे
  • धर्मपत्नी और पत्नी में अंतर

    पत्नी और
    धर्मपत्नी में अंतर

    ==============
    हमारे देश में
    पत्नी को धर्मपत्नी कहा जाता है ,किन्तु सभी पत्नियाँ धर्मपत्नी नहीं होती |इस
    सम्बन्ध में भारी भ्रम है और लोग समझते हैं की पूर्ण विधि विधान से पूरे रीती
    रिवाज से मंत्र और कर्मकांड से होने वाले विवाह के बाद कोई भी स्त्री धर्मपत्नी बन
    जाती है |धर्म द्वारा स्थापित परम्पराओं के अनुसार विवाह होने से किसी स्त्री को
    धर्मपत्नी कहा तो जरुर जा सकता है किन्तु वह वास्तव में धर्म पत्नी होगी यह जरुरी
    नहीं |विवाह तो लगभग हर जोड़े का आज भी भारत में धर्म अनुसार ही होता है तो क्या हम
    सभी को धर्म पत्नी मान लें |मेरा मत कुछ भिन्न है और मैं अलग सोचता हूँ जिसके
    अनुसार मेरा मानना है की वास्तव में आज के समय में शायद कुछ प्रतिशत स्त्रियाँ ही
    धर्म पत्नियाँ होती हैं अन्य सभी मात्र पत्नियाँ होती है |इसी तरह मात्र कुछ
    प्रतिशत पुरुष भी परमेश्वर या धर्म पति हो सकते है ,अन्य सभी मात्र पति ही होते
    हैं |हम आपको पत्नी ,धर्म पत्नी और पति तथा पतिपरमेश्वर या धर्म पति की अपनी सोच
    के अनुसार और अपने अनुभव के अनुसार परिभाषा बताने का प्रयत्न कर रहे हैं ,आप
    इन्हें देखें ,समझें और निर्णय लें की कौन पत्नी है ,कौन धर्मपत्नी है ,कौन पति है
    और कौन धर्मपति है |हमारा विश्लेषण ब्रह्माण्ड के ऊर्जा सूत्रों ,सनातन विज्ञानं
    और तंत्र के आधार पर है जहाँ वास्तविक स्थिति बताई गयी है |
            यद्यपि भारत में सभी लोग गर्व से अपनी
    पत्नी को धर्मपत्नी की संज्ञा देते हैं किन्तु वह होती पत्नी है तथा लोग भ्रम में
    जीते हैं |पत्नी वह होती है जो पति को संतान उत्पन्न करने में योग देती है |संतान
    से समाज वर्धन होता है |यदि संतान विक्सित और मेघा युक्त है तो समाज विकसित बनेगा
    |यदि संतान अविकसित शरीर ,या विकृत शरीर या विकृत मानसिकता या मेघा हीन हुई तो
    समाज भी वैसा ही रुग्ण और पंगु बन जाएगा |अतः पत्नी को धर्म पत्नी और पति को धर्म
    पति बनाकर इससे संतान और समाज दोनों को विकसित बनाने के उद्देश्य से पति पत्नी के
    लिए कुछ रास्ते बनाये गए |अब संतान उत्पन्न करने भर के लिए किसी की पत्नी बनना एक
    सामाजिक रिश्ता है ,जिसे मान्यता देने के लिए रीती रिवाज से संस्कारित किया जाता
    है |मंत्र और पूजा पाठ के साथ ईश्वर को साक्षी मानकर पाणिग्रहण इसलिए कराया जाता
    है की इसी संस्कार से धर्मपत्नी भी प्राप्त होती है तथा पहले के समय में
    धर्मपत्निय ही अधिक मिलती थी |आज के समय में संस्कार में बदलाव से पत्नियाँ अधिक
    मिलती हैं धर्म पत्नियाँ खोजनी पड़ेंगीं अगर वास्तविक तथ्यों का अनुसरण हो तो |मात्र
    संतान उत्पन्न करने वाली पत्नी धर्मपत्नी नहीं है |पत्नी का धर्मपत्नीपन उस समय
    शुरू होता है जब पति के लिए कोई पत्नी धर्म के विकास में सहायक हो ,जब कोई पत्नी
    पति के आध्यात्मिक उन्नति में सहायक हो ,जब पत्नी के पूजा पाठ का सम्पूर्ण आधा
    हिस्सा पति को प्राप्त हो सके |यह धार्मिक विकास सम्भोग से समाधि और उन्नति के
    सूत्रों पर आधारित होता है |आज के समय में अधिकतर पत्नियों अथवा पतियों के पूजा
    -पाठ धर्म -कर्म का आधा हिस्सा किसी भी पति या पत्नी को नहीं मिलता |क्यों नहीं
    मिलता इसे हम संक्षेप में आगे बताएँगे जबकि इस विषय पर हमने पूर्ण और विस्तृत लेख
    अपने ब्लॉग पर तथा यू ट्यूब चैनल पर विडिओ प्रकाशित कर रखा है |
         पत्नी को ही धर्मपत्नी बनने का अधिकार मिला
    हुआ है क्योंकि वह पति से इस प्रकार अन्तरंग सम्बन्ध रखती है की वह अगर साथ दे तो
    पति परमेश्वर बन सकता है और पति के मामले में भी ऐसा ही है |सामाजिकता के सन्दर्भ
    में सम्भोग से समाधि की तरह का धर्म निर्वाह अत्यंत गुप्त रखा जाता है जो की पति
    पत्नी के लिए सहज सम्भव होता है |यह गुप्त धर्म कुंडलिनी तंत्र साधना है |जो
    व्यक्ति [
    shiv के समान] अपनी पत्नी [शिवा के समान] के साथ कुल कुंडलिनी धर्म का विकास करता है
    उसके लिए पत्नी अर्धांगिनी बन जाती है |इस विधि को अकेला पुरुष अथवा अकेली स्त्री
    नहीं कर सकती |दोनों एक होकर ही इस धर्म निर्वाह को पूरा कर पाते हैं अतः पति भी
    आधा अधूरा है और पत्नी भी आधी अधूरी है और दोनों एक दुसरे के पूरक अर्धांग हैं
    |पत्नी तब अर्धांगिनी बनती है जब वह पति के लिए सम्बन्धों के माध्यम से आध्यात्मिक
    उन्नति की सहयोगिनी बनती है |सम्बन्धों के द्वारा आध्यात्मिक उन्नति मात्र
    कुंडलिनी तंत्र साधना द्वारा ही सम्भव है |कुछ लोग सोचेंगे की पत्नी के साथ
    धार्मिक अनुष्ठान ,पूजा -पाठ ,हवन -पूजन में बैठने से पत्नी का धर्म पत्नीपन पूरा
    हो जाएगा |ऐसा नहीं है |इन कामों के लिए तो किसी भी स्त्री को आप बिठा सकते हैं
    ,कोई भी रिश्ता हो सकता है |कोई तात्विक बाधा नहीं आएगी |हमने सूना है की पत्नी के
    न होने पर श्री रामचंद्र जी ने अपने अश्वमेध यज्ञ में सोने की सीता बनाकर बिठा ली
    थी |वहां सोने की ,लोहे की या खून मांस की कोई भी सीता बिठा सकते हैं परन्तु कुल
    कुंडलिनी के धर्मानुष्ठान में जहाँ सम्भोग ही समाधि का द्वार हो असली पत्नी की ही
    आवश्यकता होगी |पूजा में बैठने मात्र वाली पत्नी न अर्धांगिनी होगी न धर्मपत्नी
    अपितु जो पीटीआई को पूर्णता दे वह अर्धांगिनी होगी जो पति के धर्म में सहायक हो वह
    धर्मपत्नी होगी |पत्नी अर्धांग होकर कुंडलिनी साधना में जब पति को पूर्णता देती है
    तब वह अर्धांगिनी होती है अन्यथा तो सभी मनुष्य अपने आप में आतंरिक रूप से
    अर्धनारीश्वर हैं |
             कुल कुंडलिनी का तत्व ज्ञान जानने वाले
    के लिए बाहरी अनुष्ठानों का विशेष महत्व नहीं होता |उसके सारे अनुष्ठान अपने अंदर
    चलते हैं और उसकी अपनी पूर्णता इन आतंरिक गुप्त धर्म अनुष्ठानों को करने के लिए
    केवल अपनी पत्नी से ही प्राप्त होती है |इसके कारण ही धर्म पत्नी अर्धांगिनी कही
    जाती है |इन तथ्यों से व्यक्ति के लिए धर्मपत्नी और अर्धांगिनी की जीवन में कितनी
    आवश्यकता है यह स्पष्ट हो जाता है |इस आवश्यकता को देखते हुए उन तांत्रिक लोगों
    नें बहुत से उपाय किये जिनकी पत्नी नहीं थी |इसमें पहला उपाय उन्होंने यह किया की
    पत्नी का उद्धरण समाप्त कर उसके स्थान पर नारी शब्द जोड़ दिया |आप जानते हैं पत्नी
    की अपेक्षा नारी मिलना अधिक सुगम होता है क्योंकि पत्नी बनना अपने जीवन को दांव पर
    लगाना होता है |पत्नी से धर्म पत्नी फिर अर्धांगिनी और भी कठिन है |यही हाल पतियों
    का है |पत्नी शब्द के स्थान पर नारी शब्द लगा देने से तंत्र बदनामी की ओर उन्मुख
    हुआ |अतः जहाँ तहां तंत्र शास्त्रों में जब नारी शब्द किसी विशेष अनुष्ठान हेतु
    उपयोग में आया है वहां पत्नी शब्द लगा देने से सम्पूर्ण तंत्र गंगाजल की भाँती
    पवित्र और समाज मान्य हो जाता है |
                वास्तव में कुंडलिनी तंत्र साधना या
    कुल कुंडलिनी की अवधारणा गृहस्थ के लिए ही शुरू हुई थी |जो गृहस्थ धर्म में रहते
    हुए संतान उत्पन्न करते हुए ,समाज संवर्धन करते हुए भी साधना कर आध्यात्मिक उन्नति
    करना चाहते थे उनके लिए महेश्वर शिव ने उसी मार्ग से कुंडलिनी साधना की अवधारणा
    विकसित की जिस मार्ग पर चलना उन्हें आवश्यक था गृहस्थ धर्म निभाने के लिए |महेश्वर
    नें व्यक्ति की श्रृष्टि रचना की क्षमता अर्थात जनन क्षमता को ही इसका आधार बना
    ऐसी विधि विकसित की जो अन्य सभी माध्यमों से भी शीघ्र कुंडलिनी जागरण करा देती है
    |इसमें पत्नी बराबर की भागीदार होने से अर्धांगिनी कहलाई और धर्म तथा आध्यात्मिक
    उन्नति इस मार्ग से होने से वह धर्म पत्नी भी हुई |धर्म पत्नी उसे कहते हैं जो पति
    के अपनी परम्परानुसार धार्मिक आध्यात्मिक विकास में सहायक हो |अर्धांगिनी तो मात्र
    कुंडलिनी साधना के क्षेत्र में कही जा सकती है पत्नी किन्तु धर्म पत्नी वह बिना
    कुंडलिनी साधना के भी कही जा सकती है बशर्ते उसके पूजा पाठ धर्म कर्म का आधा
    हिस्सा उसे और आधा हिस्सा उसके पति को प्राप्त हो |आज के समय में मात्र कुछ
    प्रतिशत पत्नियों अथवा पति का ही आधा हिस्सा उनके पति या पत्नी को प्राप्त होता है
    और अधिकतर द्वारा प्राप्त पूजा पाठ की शक्ति या ऊर्जा कई लोगों में बंट जाती है
    |खुद को तो आधा मिलता है किन्तु पति या पत्नी को कम हिस्सा मिलता है |
              ऊर्जा सूत्रों और शारीरिक आध्यात्मिक
    ऊर्जा विज्ञान के अनुसार कोई भी पति या पत्नी का पूजा पाठ ,धर्म कर्म का आधा
    हिस्सा उसके पति या पत्नी को इसलिए मिलता है की उनके बीच शारीरिक सम्बन्ध होता है
    जहाँ दोनों के मूलाधार चक्र की कामनात्मक तरंगों और विशुद्ध चक्र की भावनात्मक
    तरंगों का आपस में सम्बन्ध बन जाता है जो आपसी ऊर्जा स्थानान्तरण करता है |अब कोई
    पति या पत्नी किसी अन्य पुरुष या महिला से शारीरिक सम्बन्ध रखता है तो उनमे भी इन
    चक्रों की तरंगों से एक अदृश्य सम्बन्ध बन जायेंगे |तो यह दोनों जब भी कोई पूजा
    पाठ धर्म कर्म करेंगे इनको प्राप्त होने वाली ऊर्जा उस व्यक्ति को भी प्राप्त होगी
    जिससे उनके सम्बन्ध शारीरिक रूप से बने हैं |सम्बन्ध की संख्या और मानसिक
    भावनात्मक लगाव जितना अधिक होगा ऊर्जा स्थानान्तरण उतना अधिक होगा |इसी सूत्र पर
    तो पति या पत्नी को ऊर्जा या धार्मिक शक्ति आधा स्थानांतरित होने की बात कही गयी
    है अन्यथा कर्मकांड से कोई पति पत्नी बनता तो जो कर्मकांड के बिना विवाह करते हैं
    वह कैसे पति पत्नी होते |यदि किसी स्त्री के पति के अतिरिक्त किसी अन्य से भी
    सम्बन्ध रहे हों या किसी पुरुष के पत्नी के अतिरिक्त किसी अन्य से भी सम्बन्ध रहे
    हों तो उसकी ऊर्जा पति या पत्नी को आधा नहीं मिल पायेगा और उतने हिस्से होकर
    मिलेगा जितने लोगों से उनके सम्बन्ध होंगे |ऐसी स्थिति में पत्नी ,धर्मपत्नी कभी
    नहीं बन सकती और पति धर्मपति कभी नहीं बन सकता |आज के समय में आपको ऐसा बहुत
    मिलेगा लेकिन भ्रम में जीते लोग सोचते हैं की उनकी पत्नी धर्म पत्नी है या उनका
    पति धर्मपति है |यह तो इस तरह कईयों के धर्मपति या धर्मपत्नी हो गए जबकि पहले ऐसा
    नहीं होता था और तभी पत्नी धर्म पत्नी और पति धर्म पति होता था
    |………………………………………हर हर महादेव 

    READ MORE: धर्मपत्नी और पत्नी में अंतर
  • कापालिक क्या होते हैं ?

    कापालिक
    : भैरवी तंत्र साधक

    =============
               भारतीय साधना अथवा उपासना जगत में पांच सम्प्रदाय रहे हैं |शैव ,शाक्त ,वैष्णव ,सौर और गाणपत्य |सौर और गाणपत्य सम्प्रदाय को मानने वाले अब कम पाए जाते हैं जबकि वैष्णव
    सम्प्रदाय अधिकतर
    वैदिक मार्गी
    और कर्मकांड की प्रमुखता वाले सांसारिक लोग अथवा सन्यासी मानते हैं |तंत्र जगत में मूल रूप से शैव और शाक्त सम्प्रदाय हैं |इनमे कापालिक सम्प्रदाय के लोग शैव सम्प्रदाय के अंतर्गत आते हैं जिनके मुख्य आराध्य
    शिव हैं |ये लोग मानव खोपड़ियों को पात्र के रूप में उपयोग करते हैं और उसके माध्यम
    से ही खाते पीते हैं इसलिए इन्हें कापालिक कहा जाता है |माहेश्वर सम्प्रदाय के चार मूल सम्प्रदायों में कापालिक सम्प्रदाय भी है |इन्हें कापालिक शैव कहा जाता है कापालिक संप्रदाय को महाव्रतसंप्रदाय भी माना जाता है। इसे तांत्रिकों का संप्रदाय माना गया है। नर कपाल धारण करने के कारण ये लोग कापालिक कहलाए। कुछ विद्वान इसे नहीं मानते हैं। उनके अनुसार कपाल में ध्यान लगाने के चलते उन्हें कापालिक कहा गया। पुराणों अनुसार इस मत को धनद या कुबेर ने शुरू किया था।
                    बौद्ध आचार्य हरिवर्मा और असंग के समय में भी कापालिकों के संप्रदाय विद्यमान थे। सरबरतंत्र में 12 कापालिक गुरुओं
    और उनके 12 शिष्यों के नाम सहित वर्णन मिलते हैं। गुरुओं के नाम हैंआदिनाथ, अनादि, काल,
    अमिताभ, कराल, विकराल आदि। शिष्यों के नाम हैंनागार्जुन, जड़भरत, हरिश्चन्द्र, चर्पट आदि। ये सब शिष्य तंत्र के प्रवर्तक रहे हैं। कापालिक एक तांत्रिक शैव सम्प्रदाय है जो अपुराणीय था |इन्होने भैरव तंत्र तथा कॉल तंत्र की रचना की |कापालिक सम्प्रदाय पाशुपत
    या शैव सम्प्रदाय का वह अंग है जिसमे वामाचार अपने चरम रूप में पाया जाता है |कापालिक सम्प्रदाय के अंतर्गत नकुलीश तथा लकुलीश को पाशुपत
    मत का प्रवर्तक माना जाता है |यह कहना कठिन है की लकुलीश
    [जिसके हाथ में लकुट ] हो ऐतिहासिक व्यक्ति था या काल्पनिक |इनकी मूर्तियाँ लकुट के साथ हैं ,इस कारण इन्हें लकुटीश कहते हैं |इतिहासवेत्ताओं की दृष्टि
    में तो पाशुपत सम्प्रदाय की उत्पत्ति का समय .पूदूसरी शताब्दी है ,किन्तु
    जिस तरह तांत्रिक सम्प्रदाय वैदिक युग में भी था उससे अनुमान
    है की यह इससे पूर्व गुप्त और समाज से दूर क्रियाशील था |
    कापालिक सम्प्रदाय के रहन सहन और साधना पद्धतियों से ज्ञात होता है की इसका मूल उद्गम हिमालय और पर्वतीय क्षेत्र हैं |चूंकि यह मूलतः कुंडलिनी साधना से सम्बंधित सम्प्रदाय रहा है और यह तंत्र साधना से कुंडलिनी जागरण में विश्वास रखता है अतः इनकी पद्धतियाँ भी उसी अनुरूप हैं |पर्वतीय पर्यावरण के अनुरूप
    रहने के लिए इन्होने मांस– मदिरा और पंचमकार को अपनाया
    और काम भाव द्वारा कुंडलिनी जागरण को माध्यम बनाने से इन्होने मैथुन को इसमें स्थान दिया |इनका पंचमकार उपयोग बहुत हद तक एक विशिष्ट वातावरण के अनुकूल
    रहने और ऊर्जा प्राप्ति के लिए था ,केवल मैथुन और मुद्रा कुंडलिनी साधना के लिए विशिष्ट आवश्यक
    तत्व के रूप में लिया गया था |मांस ,मदिरा ,मीन
    विशिष्ट वातावरण की अनुकूलता और एकाग्रता हेतु था जो अलग पर्यावरण में आवशक तत्व
    नहीं था किन्तु
    चूंकि बाद के अधिकतर वाम मार्गी
    पंथ और सम्प्रदाय इसी से विकसित हुए अतः सबमे यह आता गया और कुछ के अतिरिक्त अधिकतर
    में विकृत रूप लेता गया |
                  कापालिक मत में प्रचलित साधनाएं बहुत कुछ वज्रयानी साधनाओं में गृहीत हैं ,अर्थात इनसे यह बौद्धों की वज्रयान सम्प्रदाय में भी गया ,चूंकि
    वज्रयानों का
    भी उद्गम हिमालयीय क्षेत्र ही था |इनकी पद्धतिय अन्य शैव सम्प्रदायों और नाथ सम्प्रदाय में भी गयी |यक्ष देव परम्परा के देवताओं और साधनाओं का सीधा प्रभाव शैव और बौद्ध कापालिकों पर पड़ा क्योकि तीनो में ही प्रायः
    कई देवता समान गुण धर्म और स्वभाव के हैं |चर्याचर्यविनिश्चय की टीका में एक श्लोक आया है जिसमे प्राणी को वज्रधर
    कहा गया है और जगत की स्त्रियों को स्त्री जन साध्य होने के कारण यह साधना कापालिक कही गयी |
                 पाशुपत सम्प्रदाय से ही कालमुख और कापालिक शाखाएं उद्भूत
    हुई |कालमुख मुख्य रूप से राज दरबारों और नगरों में सीमित रहा किन्तु कापालिक मत दक्षिण और उत्तर भारत में गुह्य साधना के रूप में फैला |कापालिकों के देवता माहेश्वर थे |गोरक्ष
    सिद्धांत संग्रह
    के अनुसार
    श्री नाथ के दूतों ने जब विष्णु के चौबीस अवतारों के कपाल काट लिए तब वे कापालिक कहलाये |इससे तथा बहुत सी अन्य कथाओं के द्वारा
    वैष्णव सम्प्रदाय से कापालिक या शैव सम्प्रदाय का विरोध लक्षित होता है |अधिकतर
    कहानियों में शिव को राक्षसों और दानवों
    का उपास्य
    देव बताया जाता है और उनकी शक्ति से वे देवताओं को भी पराजित करते हैं |यह भी इन्ही सम्प्रदायों की आपसी विरोधात्मक रचनाएँ हैं |आर्य
    लोग
    विष्णु ,इंद्र ,रूद्र आदि के आराधक थे जबकि आर्येतर जातियां शिव जैसे देवता की उपासना
    करती थी |बाद में भक्तिवाद का प्रभाव शैव धर्म पर पड़ा और वैदिक देवता तथा आर्येतर स्रोत के देवता एक हो गए |रूद्र को शिव कहा जाने लगा और अन्य देवताओं को भी आपस में मिला दिया गया |वैदिक कर्मकांड ,तंत्र में घुस गया |भक्तिवादी उपासना में शिव उदार और भक्त वत्सल चित्रित किये गए |गुह्य साधनाओं में शिव का आदिम रूप न्यूनाधिक रूप में विद्यमान रहा जिसके अनुसार वे विलासी
    और घोर क्रियाकलापों से सम्बद्ध थे |
               बौद्ध सम्रदाय में सहजयान और वज्रयान में भी स्त्री साहचर्य की अनिवार्यता स्वीकार की गयी है और बौद्ध साधक अपने को कपाली कहते थे |[चर्यापद ११ ,चर्या गीत कोष ]|यह प्रकट करता है की बौद्ध सम्प्रदाय से पहले से कापालिक सम्प्रदाय था और बौद्ध सम्प्रदाय ने इनके काफी कुछ नियम और पद्धतियाँ अपनी साधनाओं में ली हैं |प्राचीन साहित्य [जैसे मालती माधव ]में कपाल कुंडला
    और अघोरघंट का उल्लेख
    आया है |इस ग्रन्थ से कापालिक मत के सम्बन्ध में कुछ स्थूल तथ्य स्थिर किये जा सकते हैं |कापालिक मत ,नाथ संप्रदायियों और हठ योगियों की तरह चक्र और नाड़ियों में विश्वास करता था |उसमे जीव और शिव में अभिन्नता मानी गयी है |
                योग से ही शिव का साक्षात्कार संभव है |शिव का शक्ति संयुक्त रूप ही समर्थ और प्रभावकारी है |शिव और शक्ति के इस मिलनसुख को ही कापालिक अपनी कपालिनी के माध्यम
    से अनुभव करता है जिसे वह महासुख की संज्ञा देता है |सोम को कापालिक [ उमा ]शक्ति सहित शिव का भी प्रतीक
    मानता है और उसके पान से उल्लसित हो योगिनी के साथ विहार करते हुए अपने को कैलास स्थित शिव उमा जैसा अनुभव करता है |मद्य ,मांस ,मत्स्य ,मुद्रा और मिथुन इस पंचमकारों के साथ कापालिकों ,शाक्तों और वज्रयानी सिद्धों का समानतः सम्बन्ध था और पूर्व मध्यकाल की साधनाओं में इनका महत्वपूर्ण स्थान था |
                  कापालिक साधना एक वाम मार्गीय तीव्र
    प्र
    भावी साधना पद्धति रही है जिससे इसके साधकों
    को अतुलनीय शक्तियां और सिद्धियाँ प्राप्त होती थी ,चूंकि यह कुंडलिनी से सम्बंधित साधना भी रही है और इसमें नारी को भी सहयोगिनी बनाया जाता रहा है ,इसलिए
    कापालिक
    साधना को विलास और वैभव का परिरूप मानकर आकर्षणबद्ध कई साधक इसमें शामिल हुए और उद्देश्य पवित्र
    होने से उचित स्थान नहीं प्प्राप्त कर सके ,किन्तु
    उन्होंने इसे भोग का मार्ग बना दिया और इसके मूल स्वरुप
    को विकृत जरुर कर दिया |मूल कापालिक ,समाज से दूर रहा और धीरे धीरे इन तथाकथित कापालिकों को देखकर निर्लिप्त होता गया और मूल साधना लगभग विलुप्त हो गई |मूल अर्थों में कापालिकों की चक्र साधना एक उत्तमोत्तम साधना थी किन्तु इसे भोग विलास तथा काम पिपासा शांत करने का साधन बना दिया गया |इसमें आई विकृतियों और भ्रष्ट
    साधकों के कारण धीरे धीरे इस मार्ग को घृणा भाव से देखा जाने लगा |जो सही अर्थों में कापालिक थे ,उन्होंने पृथक पृथक होकर व्यक्तिगत साधनाएं शुरू कर दी |आदि शंकराचार्य तक आते आते इसका मूल स्वरुप विलुप्त होकर विकृत रूप ही दिख रहा था |आदि शंकराचार्य ने कापालिक सम्प्रदाय में
    अनैतिक
    आचरण का विरोध किया ,जिससे इस सम्प्रदाय का एक बहुत बड़ा हिस्सा
    नेपाल के सीमावर्ती इलाके में तथा तिब्बत में चला गया |यह सम्प्रदाय तिब्बत में लगातार गतिशील रहा ,जिससे की बौद्ध कापालिक साधना के रूप में यह सम्प्रदाय जीवित रह सका |
    असंख्य इतिहारकार मानते हैं की इसी सम्प्रदाय से शैव शाक्त कौल मार्ग का प्रचलन
    हुआ |इस सम्प्रदाय से सम्बंधित साधनाएं अत्यधिक महत्वपूर्ण रही हैं |कापालिक चक्र में मुख्य साधक भैरव तथा साधिका को त्रिपुर सुन्दरी कहा जाता है ,तथा काम शक्ति के विभिन्न साधन से इनमे असीम शक्तियां जाती हैं |फल की इच्छा मात्र से अपने शारीरिक अवयवों पर नियंत्रण रखना या किसी भी प्रकार
    के निर्माण तथा विनाश करने की बेजोड़ शक्ति इस मार्ग से प्राप्त की जा सकती थी |इस मार्ग में कापालिक अपनी भैरवी साधिका को पत्नी के रूप में भी स्वीकार कर सकता था |इनके मठ जीर्ण शीर्ण अवस्था
    में उत्तरी
    पूर्व राज्यों में आज भी देखे जाते हैं |
                 कापालिक साधनाओं में महाकाली ,भैरव ,चाण्डाली ,चामुंडा ,शिव तथा त्रिपुरा जैसे देवी देवताओं की साधना होती है |वहीं बौद्ध कापालिक साधना में वज्र भैरव ,महाकाल ,हेवज्रा जैसे तिब्बती देवी देवताओं की साधना होती है |पहले के समय में मन्त्र मात्र से मुख्य कापालिक ,साथी कापालिकों की काम शक्ति को न्यूनता या उद्वेग
    देते थे ,जिससे योग्य मापदंड में यह साधना पूरी होती थी |इस प्रकार
    यह अद्भुत
    मार्ग लुप्त होते हुए भी गुप्त रूप से सुरक्षित तो है पर सामान्य के लिए अप्राप्य है |विभिन्न तांत्रिक मठों में आज भी गुप्त रूप से कापालिक अपनी तंत्र साधनाओं को करते हैं |
    जो समाज में भैरवी साधना करने या करवाने के दावे कर रहे अथवा जो हिमालय क्षेत्र के विभिन्न मठों ,आश्रमों के नाम पर खुद को महागुरु प्रचारित कर रहे वास्तव में वह तो भैरवी साधक हैं , कापालिक , कौल |यह केवल इन आश्रमों ,मठों के नाम पर समाज में व्यवसाय कर रहे हैं और लोगों को लूट रहे हैं |जो भोग लिप्सा ,कापालिक सम्प्रदाय को विकृत कर गई आज उससे बढ़कर बचे खुचे तंत्र को भी यह महागुरु घंटाल समाप्त करने पर अमादा हैं |भोली भाली जनता और लोग अपनी समस्याओं से निजात पाने अथवा शक्ति ,समृद्धि पाने के लालच में इनके हाथों मूर्ख बन रहे |वास्तव में जो साधक हैं वह खुद को प्रचारित करते हैं , खुद को व्यक्त करते हैं |उनका तो बस एक ही लक्ष्य होता है अपनी मुक्ति |चूंकि उनके पास शक्ति और सिद्धि होती है अतः इस तरह प्रचार करने और दीक्षाएं बांटने की उन्हें जरुरत ही नहीं होती |वह तो समाज और लोगों से दूर खुद में रमा रहता है |समाज में रहने वाला कुंडलिनी साधक तक खुद को कभी व्यक्त नहीं करता |……………………………………………….हर– हर महादेव 

    READ MORE: कापालिक क्या होते हैं ?
  • नाथ सम्प्रदाय [Nath Sampradaya]

    नाथ सम्प्रदाय [Nath Sampradaya]
    ===================
    नाथ सम्प्रदाय की उत्पत्ति कापालिक सम्प्रदाय से हुई है जो शैव सम्प्रदाय का अंग रहा है |कापालिक सम्प्रदाय में समयक्रम में अनेक विकृतियाँ उत्पन्न हुई और मूल शैव साधकों को भी इनसे परेशानी होने लगी |तब योग्य साधकों ने नाथ सम्प्रदाय के रूप में एक अलग सिद्धात केसाथ भिन्न स्वरुप लिया |इन पंथ के साधक पहले से थे किन्तु वह संगठित नहीं थे और अन्य से बहुत सरोकार नहीं था | नाथ सम्प्रदाय का उदय यौगिक क्रियाओं के उद्धार के लिए हुआ था। जब तान्त्रिकों और सिद्धों के चमत्कार एवं अभिचार बदनाम हो गये, मद्य, माँस आदि के लिए तथा सिद्ध, तान्त्रिक आदि स्त्री-सम्बन्धी आचारों के कारण घृणा की दृष्टि से देखे जाने लगे तथा जब इनकी यौगिक क्रियाएँ भी मन्द पड़ने लगीं, तब ‘नाथ सम्प्रदाय’ का उदय हुआ। इसमें नव नाथ मुख्य कहे जाते हैं : ‘गोरक्षनाथ’, ‘ज्वालेन्द्रनाथ’, ‘कारिणनाथ’, ‘गहिनीनाथ’, ‘चर्पटनाथ’, ‘रेवणनाथ’, ‘नागनाथ’, ‘भर्तृनाथ’ और ‘गोपीचन्द्रनाथ’। गोरक्षनाथ ही गोरखनाथ के नाम से प्रसिद्ध हैं।
    इस सम्प्रदाय के परम्परा संस्थापक आदिनाथ स्वयं शंकर के अवतार माने जाते हैं। इसका सम्बन्ध रसेश्वरों से है और इसके अनुयायी आगमों में आदिष्ट योग साधन करते हैं। अत: इसे अनेक इतिहासयज्ञ शैव सम्प्रदाय मानते हैं। परन्तु और शैवों की तरह न तो लिंगार्चन करते हैं और न ही शिवोपासना के और अंगों का निर्वाह करते हैं। किन्तु ये तीर्थ, देवता आदि को मानते हैं। शिव मन्दिर और देवी मन्दिरों में दर्शनार्थ जाते हैं। कैला देवीजी तथा हिंगलाज माता के दर्शन विशेषत: करते हैं, जिससे इनका शाक्त सम्बन्ध भी स्पष्ट है। योगी भस्म भी रमाते हैं, परन्तु भस्म स्नान का एक विशेष तात्पर्य है- जब ये लोग शरीर में श्वास का प्रवेश रोक देते हैं, तो रोमकूपों को भी भस्म से बन्द कर देते हैं। प्राणायाम की क्रिया में यह महत्व की युक्ति है। फिर भी यह शुद्ध योगसाधना का पन्थ है। इसीलिए इसे महाभारत काल के योग सम्प्रदाय की परम्परा के अन्तर्गत मानना चाहिए। विशेषतया इसीलिए कि पाशुपत सम्प्रदाय से इसका सम्बन्ध हल्का-सा ही दीख पड़ता है। साथ ही योग साधना इसके आदि, मध्य और अन्त में है। अत: यह शैव मत का शुद्ध योग सम्प्रदाय है।
    इस पन्थ वालों की योग साधना पातञ्जल विधि का विकसित रूप है। उसका दार्शनिक अंश छोड़कर हठयोग की क्रिया छोड़ देने से नाथपन्थ की योगक्रिया हो जाती है। नाथपन्थ में ‘ऊर्ध्वरेता’ या अखण्ड ब्रह्मचारी होना सबसे महत्व की बात है। माँस-मद्यादि सभी तामसिक भोजनों का पूरा निषेध है। यह पन्थ चौरासी सिद्धों के तान्त्रिक वज्रयान का सात्विक रूप में परिपालक प्रतीत होता है। उनका तात्विक सिद्धान्त है कि, परमात्मा ‘केवल’ है। उसी परमात्मा तक पहुँचना मोक्ष है। जीव का चाहे उससे जैसा सम्बन्ध माना जाये, परन्तु व्यावहारिक दृष्टि से उससे सम्मिलन ही कैवल्य मोक्ष या योग है। इसी जीवन में इसकी अनुभूति हो जाए, पन्थ का यही लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रथम सीढ़ी काया की साधना है। कोई काया को शत्रु समझकर भाँति-भाँति के कष्ट देता है और कोई विषयवासना में लिप्त होकर उसे अनियंत्रित छोड़ देता है। परन्तु नाथपन्थी काया को परमात्मा का आवास मानकर उसकी उपयुक्त साधना करता है। काया उसके लिए वह यन्त्र है, जिसके द्वारा वह इसी जीवन में मोक्षनुभूति कर लेता है। जन्म-मरण जीवन पर पूरा अधिकार कर लेता है, जरा-मरण-व्याधि और काल पर विजय पा लेता है।
    इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वह पहले काया शोधन करता है। इसके लिए वह यम, नियम के साथ हठयोग के षट् कर्म (नेति, धौति, वस्ति, नौलि, कपालभाति और त्राटक) करता है कि काया शुद्ध हो जाए। यह नाथपन्थियों का अपना आविष्कार नहीं है; हठयोग पर लिखित ‘घेरण्डसंहिता’ नामक प्राचीन ग्रन्थ में वर्णित सात्त्विक योग प्रणाली का ही यह उद्धार नाथपन्थियों ने किया है।
    इस मत में शुद्ध हठयोग तथा राजयोग की साधनाएँ अनुशासित हैं। योगासन, नाड़ी ज्ञान, षट्चक्र निरूपण तथा प्राणायाम द्वारा समाधि की प्राप्ति इसके मुख्य अंग हैं। शारीरिक पुष्टि तथा पंच महाभूतों पर विजय की सिद्धि के लिए रसविद्या का भी इस मत में एक विशेष स्थान है। इस पन्थ के योगी या तो जीवित समाधि लेते हैं या फिर शरीर छोड़ने पर उन्हें समाधि दी जाती है। वे जलाये नहीं जाते। यह माना जाता है कि उनका शरीर योग से ही शुद्ध हो जाता है, उसे जलाने की आवश्यकता नहीं होती है।
    नाथपन्थी योगी अलख (अलक्ष) जगाते हैं। इसी शब्द से इष्टदेव का ध्यान करते हैं और इसी से भिक्षाटन भी करते हैं। इनके शिष्य गुरु के अलक्ष कहने पर ‘आदेश’ कहकर सम्बोधन का उत्तर देते हैं। इन मन्त्रों का लक्ष्य वही प्रणवरूपी परम पुरुष है, जो वेदों और उपनिषदों का ध्येय है। नाथपन्थी जिन ग्रन्थों को प्रमाण मानते हैं, उनमें सबसे प्राचीन हठयोग सम्बन्धी ग्रन्थ ‘घेरण्डसंहिता’ और ‘शिवसंहिता’ हैं। गोरक्षनाथ कृत हठयोग, गोरक्षनाथ ज्ञानामृत, गोरक्षकल्प, गोरक्षसहस्रनाम, चतुरशीत्यासन, योगचिन्तामणि, योगमहिमा, योगमार्तण्ड, योगसिद्धान्त पद्धति, विवेकमार्तण्ड, सिद्ध-सिद्धान्त पद्धति, गोरखबोध, दत्त गोरख संवाद, गोरखनाथजी रा पद, गोरखनाथ के स्फुट ग्रन्थ, ज्ञानसिद्धान्त योग, ज्ञानविक्रम, योगेश्वरी साखी, नरवैबोध, विरहपुराण और गोरखसार ग्रन्थ भी नाथ सम्प्रदाय के प्रमाण ग्रन्थ हैं।
    इनमे कनफटा योगी भी होते हैं |कनफटा योगियों का सम्बंध ‘गोरख सम्प्रदाय’ से है, क्योंकि इस सम्प्रदाय के लोग कान छिदवाकर उसमें मुद्रा या कुंडल धारण करते हैं, इसीलिए इन्हें ‘कनफटा’ कहा जाता है। कनफटा योगियों में विधवा स्त्रियाँ तथा योगियों की पत्नियाँ भी कुंडल धारण करती देखी जाती हैं| इन योगियों द्वारा धारण की जाने वाली मुद्रा अथवा कुंडल को ‘दर्शन’ और ‘पवित्री’ भी कहते हैं। इसी आधार पर कनफटा योगियों को ‘दरसनी साधु’ भी कहा जाता है। नाथयोगी संप्रदाय में ऐसे योगी, जो कान नहीं छिदवाते और कुंडल नहीं धारण करते, वे ‘औघड़’ कहलाते हैं। औघड़ योगी ‘जालंधरनाथ’ के और कनफटा योगी ‘मत्स्येंद्रनाथ’ तथा ‘गोरखनाथ’ के अनुयायी माने जाते हैं। क्योंकि प्रसिद्ध है कि जालंधरनाथ औघड़ थे और मत्स्येंद्रनाथ एवं गोरखनाथ कनफटा।
    कनफटा योगियों में विधवा स्त्रियाँ तथा योगियों की पत्नियाँ भी कुंडल धारण करती देखी जाती हैं। यह क्रिया प्राय: किसी शुभ दिन अथवा अधिकतर बसंत पंचमी के दिन संपन्न की जाती है और इसमें मंत्रों का प्रयोग भी होता है। कान चिरवाकर मुद्रा धारण करने की प्रथा के प्रवर्तन के संबंध में दो मत मिलते हैं। एक मत के अनुसार इसका प्रवर्तन मत्स्येंद्रनाथ ने और दूसरे मत के अनुसार गोरक्षनाथ ने किया था। कर्णकुंडल धारण करने की प्रथा के आरंभ की खोज करते हुए विद्वानों ने एलोरा गुफा की मूर्ति, सालीसेटी, एलीफैंटा, अर्काट ज़िले के परशुरामेश्वर के शिवलिंग पर स्थापित मूर्ति आदि अनेक पुरातात्विक सामग्रियों की परीक्षा कर निष्कर्ष निकाला है कि मत्स्येंद्र और गोरक्ष के पूर्व भी कर्णकुंडल धारण करने की प्रथा थी और केवल शिव की ही मूर्तियों में यह बात पाई जाती है।
    यह माना जाता है कि गोरक्षनाथ ने (शंकराचार्य द्वारा संगठित शैव सन्न्यासियों से) अवशिष्ट शैवों का 12 पंथों में संगठन किया था, जिनमें गोरखनाथी प्रमुख हैं। इन्हें ही ‘कनफटा’ कहा जाता है। एक मत यह भी मिलता है कि गोरखनाथी लोग गोरक्षनाथ को संप्रदाय का प्रतिष्ठाता मानते हैं, जबकि कनफटा उन्हें पुनर्गठनकर्ता कहते हैं। इन लोगों के मठ, तीर्थस्थानादि बंगाल , सिक्किम , नेपाल ,कश्मीर , पंजाब , सिंध , काठियावाड़ , मुंबई , राजस्थान , उडीसा आदि प्रदेशों में पाए जाते हैं।………………………………………………..हर हर महादेव 

    READ MORE: नाथ सम्प्रदाय [Nath Sampradaya]
  • शिव के १९ अवतार कौन कौन से ?

    भगवान शिव के १९ अवतार 
    ================
    भगवान शिव का पिप्पलाद अवतार 
    ========================
    मानव जीवन में भगवान शिव के पिप्पलाद अवतार का बड़ा महत्व है,शनि पीड़ा का निवारण पिप्पलाद की कृपा से ही संभव हो सका|कथा है कि पिप्पलाद ने देवताओं से पूछा- क्या कारण है कि मेरे पिता दधीचि जन्म से पूर्व ही मुझे छोड़कर चले गए? देवताओं ने बताया शनिग्रह की दृष्टि के कारण ही ऐसा कुयोग बना। पिप्पलाद यह सुनकर बड़े क्रोधित हुए। उन्होंने शनि को नक्षत्र मंडल से गिरने का श्राप दे दिया। शाप के प्रभाव से शनि उसी समय आकाश से गिरने लगे। देवताओं की प्रार्थना पर पिप्पलाद ने शनि को इस बात पर क्षमा किया कि शनि जन्म से लेकर 16 साल तक की आयु तक किसी को कष्ट नहीं देंगे। तभी से पिप्पलाद का स्मरण करने मात्र से शनि की पीड़ा दूर हो जाती है। शिव महापुराण के अनुसार स्वयं ब्रह्मा ने ही शिव के इस अवतार का नामकरण किया था।
    पिप्पलादेति तन्नाम चक्रे ब्रह्मा प्रसन्नधी:।
    -शिवपुराण शतरुद्रसंहिता 24/61
    अर्थात ब्रह्मा ने प्रसन्न होकर सुवर्चा के पुत्र का नाम पिप्पलाद रखा .
    भगवान शिव का नंदी अवतार 
    ===================
    भगवान शंकर सभी जीवों का प्रतिनिधित्व करते हैं। भगवान शंकर का नंदीश्वर अवतार भी इसी बात का अनुसरण करते हुए सभी जीवों से प्रेम का संदेश देता है। नंदी (बैल) कर्म का प्रतीक है, जिसका अर्थ है कर्म ही जीवन का मूल मंत्र है। इस अवतार की कथा इस प्रकार है- शिलाद मुनि ब्रह्मचारी थे। वंश समाप्त होता देख उनके पितरों ने शिलाद से संतान उत्पन्न करने को कहा। शिलाद ने अयोनिज और मृत्युहीन संतान की कामना से भगवान शिव की तपस्या की। तब भगवान शंकर ने स्वयं शिलाद के यहां पुत्र रूप में जन्म लेने का वरदान दिया। कुछ समय बाद भूमि जोतते समय शिलाद को भूमि से उत्पन्न एक बालक मिला। शिलाद ने उसका नाम नंदी रखा। भगवान शंकर ने नंदी को अपना गणाध्यक्ष बनाया। इस तरह नंदी नंदीश्वर हो गए। मरुतों की पुत्री सुयशा के साथ नंदी का विवाह हुआ।
     भगवान शिव का वीरभद्र अवतार 
    =====================
    यह अवतार तब हुआ था, जब दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में माता सती ने अपनी देह का त्याग किया था। जब भगवान शिव को यह ज्ञात हुआ तो उन्होंने क्रोध में अपने सिर से एक जटा उखाड़ी और उसे रोषपूर्वक पर्वत के ऊपर पटक दिया। उस जटा के पूर्वभाग से महाभंयकर वीरभद्र प्रकट हुए। शास्त्रों में भी इसका उल्लेख है-
    क्रुद्ध: सुदष्टïोष्ठïपुट: स धूर्जटिर्जटां तडिद्वह्लिïसटोग्ररोचिषम्।
    उत्कृत्य रुद्र: सहसोत्थितो हसन् गम्भीरनादो विससर्ज तां भुवि॥
    ततोऽतिकायस्तनुवा स्पृशन्दिवं।
    भगवान् शिव का भैरव अवतार 
    ====================
    शिव महापुराण में भैरव को परमात्मा शंकर का पूर्ण रूप बताया गया है। एक बार भगवान शंकर की माया से प्रभावित होकर ब्रह्मा व विष्णु स्वयं को श्रेष्ठ मानने लगे। तब वहां तेज-पुंज के मध्य एक पुरुषाकृति दिखलाई पड़ी। उन्हें देखकर ब्रह्माजी ने कहा- चंद्रशेखर तुम मेरे पुत्र हो। अत: मेरी शरण में आओ। ब्रह्मा की ऐसी बात सुनकर भगवान शंकर को क्रोध आ गया। उन्होंने उस पुरुषाकृति से कहा- काल की भांति शोभित होने के कारण आप साक्षात कालराज हैं। भीषण होने से भैरव हैं। भगवान शंकर से इन वरों को प्राप्त कर कालभैरव ने अपनी अंगुली के नाखून से ब्रह्मा के पांचवें सिर को काट दिया।
    ब्रह्मा का पांचवां सिर काटने के कारण भैरव ब्रह्महत्या के पाप से दोषी हो गए। तब काशी में भैरव को ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति मिल गई। काशीवासियों के लिए भैरव की भक्ति अनिवार्य बताई गई है।
    भगवान शिव का अंशावतार ::अश्वत्थामा 
    ==========================
    महाभारत के अनुसार पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा काल, क्रोध, यम व भगवान शंकर के अंशावतार हैं। आचार्य द्रोण ने भगवान शंकर को पुत्र रूप में पाने की लिए घोर तपस्या की थी और भगवान शिव ने उन्हें वरदान दिया था कि वे उनके पुत्र के रूप मे अवतीर्ण होंगे। समय आने पर सवन्तिक रुद्र ने अपने अंश से द्रोण के बलशाली पुत्र अश्वत्थामा के रूप में अवतार लिया। ऐसी मान्यता है कि अश्वत्थामा अमर हैं तथा वह आज भी धरती पर ही निवास करते हैं। इस विषय में एक श्लोक प्रचलित है-
    अश्वत्थामा बलिव्र्यासो हनूमांश्च विभीषण:।
    कृप: परशुरामश्च सप्तएतै चिरजीविन:॥
    सप्तैतान् संस्मरेन्नित्यं मार्कण्डेयमथाष्टमम्।
    जीवेद्वर्षशतं सोपि सर्वव्याधिविवर्जित।।
    अर्थात अश्वत्थामा, राजा बलि, व्यासजी, हनुमानजी, विभीषण, कृपाचार्य, परशुराम व ऋषि मार्कण्डेय ये आठों अमर हैं।
    शिवमहापुराण(शतरुद्रसंहिता-37) के अनुसार अश्वत्थामा आज भी जीवित हैं और वे गंगा के किनारे निवास करते हैं। वैसे, उनका निवास कहां हैं, यह नहीं बताया गया है।
    भगवान शिव का शरभावतार 
    ==================
    भगवान शंकर का छठे अवतार हैं शरभावतार। शरभावतार में भगवान शंकर का स्वरूप आधा मृग (हिरण) तथा शेष शरभ पक्षी (आख्यानिकाओं में वर्णित आठ पैरों वाला जंतु जो शेर से भी शक्तिशाली था) का था। इस अवतार में भगवान शंकर ने नृसिंह भगवान की क्रोधाग्नि को शांत किया था। लिंगपुराण में शिव के शरभावतार की कथा है, उसके अनुसार हिरण्यकश्पू का वध करने के लिए भगवान विष्णु ने नृसिंहावतार लिया था।
    हिरण्यकश्यपू के वध के पश्चात भी जब भगवान नृसिंह का क्रोध शांत नहीं हुआ तो देवता शिवजी के पास पहुंचे। तब भगवान शिव शरभ के रूप में भगवान नृसिंह के पास पहुंचे तथा उनकी स्तुति की, लेकिन नृसिंह की क्रोधाग्नि शांत नहीं हुई तो शरभ रूपी भगवान शिव अपनी पूंछ में नृसिंह को लपेटकर ले उड़े। तब भगवान नृसिंह की क्रोधाग्नि शांत हुई। उन्होंने शरभावतार से क्षमा याचना कर अति विनम्र भाव से उनकी स्तुति की।
    भगवान शिव का गृहपति अवतार 
    =====================
    भगवान शंकर का सातवां अवतार है गृहपति। इसकी कथा इस प्रकार है- नर्मदा के तट पर धर्मपुर नाम का एक नगर था। वहां विश्वानर नाम के एक मुनि तथा उनकी पत्नी शुचिष्मती रहती थीं। शुचिष्मती ने बहुत काल तक नि:संतान रहने पर एक दिन अपने पति से शिव के समान पुत्र प्राप्ति की इच्छा की। पत्नी की अभिलाषा पूरी करने के लिए मुनि विश्वनार काशी आ गए। यहां उन्होंने घोर तप द्वारा भगवान शिव के वीरेश लिंग की आराधना की।
    एक दिन मुनि को वीरेश लिंग के मध्य एक बालक दिखाई दिया। मुनि ने बालरूपधारी शिव की पूजा की। उनकी पूजा से प्रसन्न होकर भगवान शंकर ने शुचिष्मति के गर्भ से अवतार लेने का वरदान दिया। कालांतर में शुचिष्मती गर्भवती हुई और भगवान शंकर शुचिष्मती के गर्भ से पुत्ररूप में प्रकट हुए। कहते हैं पितामह ब्रह्म ने ही उस बालक का नाम गृहपति रखा था।
    भगवान शिव के अंशावतार :: ऋषि दुर्वासा 
    ==========================
    भगवान शंकर के विभिन्न अवतारों में ऋषि दुर्वासा का अवतार भी प्रमुख है। धर्म ग्रंथों के अनुसार सती अनुसूइया के पति महर्षि अत्रि ने ब्रह्मा के निर्देशानुसार पत्नी सहित ऋक्षकुल पर्वत पर पुत्रकामना से घोर तप किया। उनके तप से प्रसन्न होकर ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों उनके आश्रम पर आए। उन्होंने कहा- हमारे अंश से तुम्हारे तीन पुत्र होंगे, जो त्रिलोक में विख्यात तथा माता-पिता का यश बढ़ाने वाले होंगे। समय आने पर ब्रह्माजी के अंश से चंद्रमा हुए, जो देवताओं द्वारा समुद्र में फेंके जाने पर उससे प्रकट हुए। विष्णु के अंश से श्रेष्ठ संन्यास पद्धति को प्रचलित करने वाले दत्त उत्पन्न हुए और रुद्र के अंश से मुनिवर दुर्वासा ने जन्म लिया। शास्त्रों में इसका उल्लेख है-
    अत्रे: पत्न्यनसूया त्रीञ्जज्ञे सुयशस: सुतान्।
    दत्तं दुर्वाससं सोममात्मेशब्रह्मïसम्भवान्॥
    -भागवत 4/1/15
    अर्थ- अत्रि की पत्नी अनुसूइया से दत्तात्रेय, दुर्वासा और चंद्रमा नाम के तीन परम यशस्वी पुत्र हुए। ये क्रमश: भगवान विष्णु, शंकर और ब्रह्मा के अंश से उत्पन्न हुए थे।
    भगवान शिव के अवतार हनुमान 
    ====================
    भगवान शिव का हनुमान अवतार सभी अवतारों में श्रेष्ठ माना गया है। इस अवतार में भगवान शंकर ने एक वानर का रूप धरा था। शिवमहापुराण के अनुसार देवताओं और दानवों को अमृत बांटते हुए विष्णुजी के मोहिनी रूप को देखकर लीलावश शिवजी ने कामातुर होकर वीर्यपात कर दिया।
    सप्तऋषियों ने उस वीर्य को कुछ पत्तों में संग्रहीत कर लिया। समय आने पर सप्तऋषियों ने भगवान शिव के वीर्य को वानरराज केसरी की पत्नी अंजनी के कान के माध्यम से गर्भ में स्थापित कर दिया, जिससे अत्यंत तेजस्वी एवं प्रबल पराक्रमी श्री हनुमानजी उत्पन्न हुए।
    भगवान शिव का वृषभ अवतार 
    ===================
    भगवान शंकर ने विशेष परिस्थितियों में वृषभ अवतार लिया था। इस अवतार में भगवान शंकर ने विष्णु पुत्रों का संहार किया था। धर्म ग्रंथों के अनुसार जब भगवान विष्णु दैत्यों को मारने पाताल लोक गए तो उन्हें वहां बहुत सी चंद्रमुखी स्त्रियां दिखाई पड़ी। विष्णु जी ने उनके साथ रमण करके बहुत से पुत्र उत्पन्न किए, जिन्होंने पाताल से पृथ्वी तक बड़ा उपद्रव किया। उनसे घबराकर ब्रह्माजी ऋषिमुनियों को लेकर शिवजी के पास गए और रक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे। तब भगवान शंकर ने वृषभ रूप धारण कर विष्णु पुत्रों का संहार किया।
    भगवान शिव का यतिनाथ अवतार 
    ======================
    भगवान शंकर ने यतिनाथ अवतार लेकर अतिथि के महत्व का प्रतिपादन किया है। उन्होंने इस अवतार में अतिथि बनकर भील दम्पत्ति की परीक्षा ली थी। भील दम्पत्ति को अपने प्राण गंवाने पड़े। धर्म ग्रंथों के अनुसार अर्बुदाचल पर्वत के समीप शिवभक्त आहुक-आहुका भील दम्पत्ति रहते थे। एक बार भगवान शंकर यतिनाथ के वेष में उनके घर आए। उन्होंने भील दम्पत्ति के घर रात व्यतीत करने की इच्छा प्रकट की। आहुका ने अपने पति को गृहस्थ की मर्यादा का स्मरण कराते हुए स्वयं धनुषबाण लेकर बाहर रात बिताने और यति को घर में विश्राम करने देने का प्रस्ताव रखा। इस तरह आहुक धनुषबाण लेकर बाहर चला गया। प्रात:काल आहुका और यति ने देखा कि वन्य प्राणियों ने आहुक को मार डाला है। इस पर यतिनाथ बहुत दु:खी हुए। तब आहुका ने उन्हें शांत करते हुए कहा कि आप शोक न करें। अतिथि सेवा में प्राण विसर्जन धर्म है और उसका पालन कर हम धन्य हुए हैं। जब आहुका अपने पति की चिताग्नि में जलने लगी तो शिवजी ने उसे दर्शन देकर अगले जन्म में पुन: अपने पति से मिलने का वरदान दिया।
    भगवान शिव का कृष्णदर्शन अवतार 
    =======================
    भगवान शिव ने इस अवतार में यज्ञ आदि धार्मिक कार्यों के महत्व को बताया है। इस प्रकार यह अवतार पूर्णत: धर्म का प्रतीक है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इक्ष्वाकुवंशीय श्राद्धदेव की नवमी पीढ़ी में राजा नभग का जन्म हुआ। विद्या-अध्ययन को गुरुकुल गए। जब बहुत दिनों तक न लौटे तो उनके भाइयों ने राज्य का विभाजन आपस में कर लिया। नभग को जब यह बात ज्ञात हुई तो वह अपने पिता के पास गया। पिता ने नभग से कहा कि वह यज्ञ परायण ब्राह्मणों के मोह को दूर करते हुए उनके यज्ञ को सम्पन्न करके उनके धन को प्राप्त करे। तब नभग ने यज्ञभूमि में पहुंचकर वैश्य देव सूक्त के स्पष्ट उच्चारण द्वारा यज्ञ संपन्न कराया। अंगारिक ब्राह्मण यज्ञ अवशिष्ट धन नभग को देकर स्वर्ग को चले गए। उसी समय शिवजी कृष्णदर्शन रूप में प्रकट होकर बोले कि यज्ञ के अवशिष्ट धन पर तो उनका अधिकार है। विवाद होने पर कृष्णदर्शन रूपधारी शिवजी ने उसे अपने पिता से ही निर्णय कराने को कहा। नभग के पूछने पर श्राद्धदेव ने कहा-वह पुरुष शंकर भगवान हैं। यज्ञ में अवशिष्ट वस्तु उन्हीं की है। पिता की बातों को मानकर नभग ने शिवजी की स्तुति की।
    भगवान शिव का अवधूत अवतार 
    =====================
    भगवान शंकर ने अवधूत अवतार लेकर इंद्र के अंहकार को चूर किया था। धर्म ग्रंथों के अनुसार एक समय बृहस्पति और अन्य देवताओं को साथ लेकर इंद्र शंकर जी के दर्शन के लिए कैलाश पर्वत पर गए। इंद्र की परीक्षा लेने के लिए शंकरजी ने अवधूत रूप धारण कर उसका मार्ग रोक लिया। इंद्र ने उस पुरुष से अवज्ञापूर्वक बार-बार उसका परिचय पूछा तो भी वह मौन रहा। इस पर क्रुद्ध होकर इंद्र ने ज्यों ही अवधूत पर प्रहार करने के लिए वज्र छोडऩा चाहा त्यों ही उसका हाथ स्तंभित हो गया। यह देखकर बृहस्पति ने शिवजी को पहचान कर अवधूत की बहुविधि स्तुति की। इससे प्रसन्न होकर शिवजी ने इंद्र को क्षमा कर दिया।
    भगवान शिव का भिक्षुवर्य अवतार 
    =====================
    भगवान शंकर देवों के देव हैं। संसार में जन्म लेने वाले हर प्राणी के जीवन के रक्षक भी ही हैं। भगवान शंकर का भिक्षुवर्य अवतार यही संदेश देता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार विदर्भ नरेश सत्यरथ को शत्रुओं ने मार डाला। उसकी गर्भवती पत्नी ने शत्रुओं से छिपकर अपने प्राण बचाए। समय पर उसने एक पुत्र को जन्म दिया। रानी जब जल पीने के लिए सरोवर गई तो उसे घडिय़ाल ने अपना आहार बना लिया। तब वह बालक भूख-प्यास से तड़पने लगा। इतने में ही शिवजी की प्रेरणा से एक भिखारिन वहां पहुंची।
    तब शिवजी ने भिक्षुक का रूप धर उस भिखारिन को बालक का परिचय दिया और उसके पालन-पोषण का निर्देश दिया तथा यह भी कहा कि यह बालक विदर्भ नरेश सत्यरथ का पुत्र है। यह सब कह कर भिक्षुक रूपधारी शिव ने उस भिखारिन को अपना वास्तविक रूप दिखाया। शिव के आदेश अनुसार भिखारिन ने उसे बालक का पालन पोषण किया। बड़ा होकर उस बालक ने शिवजी की कृपा से अपने दुश्मनों को हराकर पुन: अपना राज्य प्राप्त किया।
     सुरेश्वर अवतार
    ============
    भगवान शंकर का सुरेश्वर (इंद्र) अवतार भक्त के प्रति उनकी प्रेमभावना को प्रदर्शित करता है। इस अवतार में भगवान शंकर ने एक छोटे से बालक उपमन्यु की भक्ति से प्रसन्न होकर उसे अपनी परम भक्ति और अमर पद का वरदान दिया। धर्म ग्रंथों के अनुसार व्याघ्रपाद का पुत्र उपमन्यु अपने मामा के घर पलता था। वह सदा दूध की इच्छा से व्याकुल रहता था। उसकी मां ने उसे अपनी अभिलाषा पूर्ण करने के लिए शिवजी की शरण में जाने को कहा। इस पर उपमन्यु वन में जाकर ऊँ नम: शिवाय का जाप करने लगा।
    शिवजी ने सुरेश्वर (इंद्र) का रूप धारण कर उसे दर्शन दिया और शिवजी की अनेक प्रकार से निंदा करने लगा। इस पर उपमन्यु क्रोधित होकर इंद्र को मारने के लिए खड़ा हुआ। उपमन्यु को अपने में दृढ़ शक्ति और अटल विश्वास देखकर शिवजी ने उसे अपने वास्तविक रूप के दर्शन कराए तथा क्षीरसागर के समान एक अनश्वर सागर उसे प्रदान किया। उसकी प्रार्थना पर कृपालु शिवजी ने उसे परम भक्ति का पद भी दिया।
     किरात अवतार
    =============
    किरात अवतार में भगवान शंकर ने पाण्डुपुत्र अर्जुन की वीरता की परीक्षा ली थी। महाभारत के अनुसार कौरवों ने छल-कपट से पाण्डवों का राज्य हड़प लिया व पाण्डवों को वनवास पर जाना पड़ा। वनवास के दौरान जब अर्जुन भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए तपस्या कर रहे थे, तभी दुर्योधन द्वारा भेजा हुआ मूड़ नामक दैत्य अर्जुन को मारने के लिए शूकर( सुअर) का रूप धारण कर वहां पहुंचा।
    अर्जुन ने शूकर पर अपने बाण से प्रहार किया। उसी समय भगवान शंकर ने भी किरात वेष धारण कर उसी शूकर पर बाण चलाया। शिव की माया के कारण अर्जुन उन्हें पहचान न पाया और शूकर का वध उसके बाण से हुआ है, यह कहने लगा। इस पर दोनों में विवाद हो गया। अर्जुन ने किरात वेषधारी शिव से युद्ध किया। अर्जुन की वीरता देख भगवान शिव प्रसन्न हो गए और अपने वास्तविक स्वरूप में आकर अर्जुन को कौरवों पर विजय का आशीर्वाद दिया।
     सुनटनर्तक अवतार
    ==============
    पार्वती के पिता हिमाचल से उनकी पुत्री का हाथ मागंने के लिए शिवजी ने सुनटनर्तक वेष धारण किया था। हाथ में डमरू लेकर जब शिवजी हिमाचल के घर पहुंचे तो नृत्य करने लगे। नटराज शिवजी ने इतना सुंदर और मनोहर नृत्य किया कि सभी प्रसन्न हो गए।
    जब हिमाचल ने नटराज को भिक्षा मांगने को कहा तो नटराज शिव ने भिक्षा में पार्वती को मांग लिया। इस पर हिमाचलराज अति क्रोधित हुए। कुछ देर बाद नटराज वेषधारी शिवजी पार्वती को अपना रूप दिखाकर स्वयं चले गए। उनके जाने पर मैना और हिमाचल को दिव्य ज्ञान हुआ और उन्होंने पार्वती को शिवजी को देने का निश्चय किया।
     ब्रह्मचारी अवतार
    ===============
    दक्ष के यज्ञ में प्राण त्यागने के बाद जब सती ने हिमालय के घर जन्म लिया तो शिवजी को पति रूप में पाने के लिए घोर तप किया। पार्वती की परीक्षा लेने के लिए शिवजी ब्रह्मचारी का वेष धारण कर उनके पास पहुंचे। पार्वती ने ब्रह्मचारी को देख उनकी विधिवत पूजा की।
    जब ब्रह्मचारी ने पार्वती से उसके तप का उद्देश्य पूछा और जानने पर शिव की निंदा करने लगे तथा उन्हें श्मशानवासी व कापालिक भी कहा। यह सुन पार्वती को बहुत क्रोध हुआ ,पार्वती की भक्ति व प्रेम को देखकर शिव ने उन्हें अपना वास्तविक स्वरूप दिखाया। यह देख पार्वती अति प्रसन्न हुईं।
     यक्ष अवतार
    ===========
    यक्ष अवतार शिवजी ने देवताओं के अनुचित और मिथ्या अभिमान को दूर करने के लिए धारण किया था। धर्म ग्रंथों के अनुसार देवताओं व असुरों द्वारा किए गए समुद्रमंथन के दौरान जब भयंकर विष निकला तो भगवान शंकर ने उस विष को ग्रहण कर अपने कंठ में रोक लिया। इसके बाद अमृत कलश निकला। अमृतपान करने से सभी देवता अमर तो हो गए, साथ ही उन्हें अभिमान भी हो गया कि वे सबसे बलशाली हैं।
     देवताओं के इसी अभिमान को तोड़ने के लिए शिवजी ने यक्ष का रूप धारण किया व देवताओं के आगे एक तिनका रखकर उसे काटने को कहा। अपनी पूरी शक्ति लगाने पर भी देवता उस तिनके को काट नहीं पाए। तभी आकाशवाणी हुई कि यह यक्ष सब गर्वों के विनाशक शंकर भगवान हैं। सभी देवताओं ने भगवान शंकर की स्तुति की तथा अपने अपराध के लिए क्षमा मांगी।…………………………………………………….हर हर महादेव 

    READ MORE: शिव के १९ अवतार कौन कौन से ?
  • सिद्धियाँ कैसे प्राप्त होती हैं ?

    सिद्धियाँ
    कैसे प्राप्त होती हैं ?

    ————————-
    पूजा -पाठ रोज
    करोड़ों लोग करते हैं और विश्व परिप्रेक्ष्य में देखें तो अरबों लोग रोज कहीं न
    कहीं पूजा आराधना करते हैं भले उनके आराध्य ईश्वर अलग हों |सभी अपने ईश्वर से अपनी
    मनोकामना कहते हैं और अधिकतर चाहते हैं की उनकी इच्छा उनका ईश्वर सुने और पूर्ण
    करे किन्तु बहुत ही कम लोगों की इच्छाएं पूर्ण होती हैं क्योकि वह लेने की तकनीक
    ही नहीं जानते |कुछ लोग ईश्वर को अपने पास बुलाना चाहते हैं और चाहते हैं की
    उन्हें उनके आराध्य की शक्ति मिले ,सिद्धि मिले |साधना तो हजारों हजार करते हैं पर
    सबको सफलता नहीं मिलती ,केवल कुछ को सफलता मिलती है उनमे भी कुछ को ही वास्तविक
    सिद्धि प्राप्त हो पाती है ,अन्य के कुछ काम हो जाते हैं और वह उसी आत्म संतुष्टि
    में खुद को सिद्धि का भी कभी कभी स्वामी मान लेता है |सिद्धि का अर्थ है सम्बंधित
    विषय से सम्बंधित शक्ति का साधक के नियंत्रण में आ जाना अथवा वशीभूत हो जाना ,यह
    बहुत कम होता है और इसकी अपनी एक तकनिकी है |इसका आडम्बर आदि से कोई लेना देना
    नहीं होता |इसमें सबसे मुख्य भूमिका मष्तिष्क की होती है ,अवचेतन मन की होती है
    ,अन्य सभी माध्यम सम्बंधित ऊर्जा उत्पन्न करने अथवा बढाने का काम करते हैं |
    आप जब साधना
    करें तो यह बात हमेशा याद रखें की आप किसी शक्ति को नहीं साध सकते ,आप तो हाथ जोड़े
    खड़े हैं ,कोई भी शक्ति आपसे बड़ी है ,अधिक क्षमता वान है तभी तो आप उसकी साधना कर
    रहे हैं ,तो आप उसे कैसे साध सकते हैं |आप उसकी साधना में खुद को साध रहे हैं |खुद
    को साधना है आपको और ऐसा बनाना है की वह शक्ति आपमें समाहित हो सके ,आपमें आ सके
    तभी आपको सिद्धि मिलेगी ,आपकी साधना सफल होगी और आपको उस शक्ति की शक्ति प्राप्त
    हो पाएगी |खुद को साधने के क्रम में खुद को उस शक्ति के गुण ,स्वभाव ,आचरण के
    अनुकूल आपको अपने शरीर और भाव को बनाना होता है तभी आप उससे तालमेल बना पाते हैं
    और आपके पुकारने पर वह शक्ति जब आपको और आपके शरीर को अपने अनुकूल पाती है तभी वह
    आपके पास आती है और आपमें समाहित होती है ,आपका शरीर और आसपास का वातावरण उसकी
    ऊर्जा से संतृप्त होता है |आपको अनुकूल न पाने पर या तो वह शक्ति आएगी ही नहीं और
    आ भी गयी तो वापस चली जायेगी या उसकी उर्जा एकत्र नही हो पाएगी और बिखर जायेगी
    |याद कीजिये कि विष्णु ,सरस्वती की पूजा -उपासना में पवित्रता ,सुचिता ,शुद्धता के
    लिए क्यों कहा जाता है ,जबकि कर्ण पिशाचिनी ,श्मशानिक शक्तियों आदि की उपासना में
    क्यों तामसिक वातावरण में साधना को निर्देशित किया जाता है |कारण है की जिस तरह की
    शक्ति की उपासना कर रहे उसके अनुकूल वातावरण ,पूजा का तरीका ,चढ़ाए जाने वाले सामान
    और आपका भाव होना चाहिए तभी वह आ पाएगी और जुड़ पाएगी |विपरीत भाव ,विपरीत वस्तुएं
    और विपरीत पद्धति शक्ति को प्रतिकर्षित कर देती है |
           किसी एक भाव में डूबिये ,उद्देश्य के
    अनुसार भाव बनाइये ,यदि वह किसी देवी
    देवता का भाव है |अपने उद्देश्य के अनुसार देवीदेवता का चुनाव करें और खूब अच्छी तरह उसे समझें -जानें ,उसके कर्मगुणभाव के अनुसार अपना भाव बनाएं [उग्र शक्ति हेतु उग्र भाव और सौम्य शक्ति
    हेतु सौम्य भाव ],उसके प्रति अपने मन में भाव उत्पन्न करें की आप किस रूप में उस
    शक्ति का अपने लिए आह्वान कर रहे हैं |अब उस भाव में डूबकर विधिवत निश्चित समय
    ,दिशा ,सामग्री ,हवन समिधा आदि के द्वारा विधि पूर्वक प्रत्येक तकनिकी और पूजा
    पद्धति को अपनाकर उसी में लींन हो जाएँ ,डूब जाएँ |५ मिनट की स्मृति विहीनता
    प्राप्त हो जाए तो आप कोई भी देवता ,कोई भी मंत्र सरलता से सिद्ध कर सकते हैं |यह
    ठीक उसी प्रकार है ,जैसा बस के ड्राइवर को ट्रक ड्राइविंग का अभ्यास करना पड़े |यह
    केवल वाहन बदलना है और उसकी तीब्रता को नियंत्रित करने जैसा है |हां इसके लिए पहले
    तो आपको बस चलाना ,उसके पहले हलके वाहन और उसके पहले छोटा वाहन चलाना आना ही चाहिए
    ,|अचानक तो बस या ट्रक जान ले लेगा |अतः सर्व प्रथम तो एकाग्रता का अभ्यास ही होना
    चाहिए और छोटी-छोटी क्रियाएं ,तकनीकियाँ आनी चाहिए |
    वाम मार्ग की
    तकनीकियों में संयम की कठोरता इतनी नहीं है |इसमें साधक के लिए ,साधना के समय संयम
    रखने के लिए केवल काली ,भैरव आदि की साधना में विशेष आवश्यकता पड़ती है |इसमें
    तकनिकी ,तंत्र -सामग्री ,शरीर के अंगों आदि का महत्व है ,जिन्हें अभ्यासित करना
    पड़ता है |इससे शक्ति उत्पन्न होती है |साधक को उस शक्ति को नियंत्रित करने भर का
    अभ्यास करना होता है |इस नियंत्रण के लिए ही तंत्र साधना की जाती है ,खुद को साधा
    जाता है |जैसे काम भाव जाग्रत कीजिये पर स्खलन किये बिना समाधिस्थ हो जाइए |इसमें
    पहले रीढ़ की हड्डी से होकर ऊर्जा उपर खींचा जाता है |यह सब तकनीकियाँ हैं |इन्ही
    तकनीकियों के लिए गुरु की आवश्यकता पड़ती है |कैसे क्या क्रिया करनी चाहिए ,यह जाने
    बिना सफलता नहीं मिल सकती |इसीलिए तंत्र साधना बिना गुरु के नहीं हो सकती |
    सिद्धि की
    विधि कोई हो ,मार्ग कोई हो ,यदि सफलता चाहिए तो मानसिक शक्ति की तीब्रता ,दृढ़ता
    ,भाव को स्थिर किये रहने की क्षमता का विकास ही उद्देश्य होता है |जिसने इसे
    प्राप्त कर लिया उसके लिए सभी सिद्धियाँ आसान हैं |विधि और मार्ग के अनुसार केवल
    कुछ तकनीकियाँ बदलती हैं मूल सूत्र यथावत रहते हैं |मानसिक एकाग्रता और भाव के
    बिना कोई सिद्धि या साधना सफल नहीं हो सकती |तकनिकी और सामग्री ऊर्जा उत्पन्न करते
    या बढाते हैं और उसे नियंत्रित करने का तरीका बताते हैं पर मूल शक्ति का आकर्षण और
    नियंत्रण मानसिक बल से ही होता है |मानसिक बल ,आत्मबल ,साहस ,धैर्य ,अट्टू निष्ठां
    और खुद पर विश्वास के साथ जब भाव गहन हो ,एकाग्रता हो तो कोई भी शक्ति सिद्ध की जा
    सकती है ,इन गुणों को विकसित करना ही तो खुद को साधना है जो आप साधते हैं |इनके बल
    पर ही शक्तियाँ आती हैं और वशीभूत ,आकर्षित होती हैं ,उनकी ऊर्जा आपमें और आसपास
    संघनित होती है |मानसिक बल से से ,मानसिक तरंगों की क्रिया से ही यह उर्जा काम
    करती है जिसे सिद्धि कहते हैं |…………………………………………………….हर हर महादेव 

    READ MORE: सिद्धियाँ कैसे प्राप्त होती हैं ?
  • मूलाधार चक्र के जागरण पर क्या शक्तियां /सिद्धियाँ मिलती हैं ?

    मूलाधार के जागरण से भौतिक जीवन में क्या लाभ होते हैं ?

    —————————————————
    सामान्य रूप से योग मार्ग व्यक्ति को कठोरता से स्व नियंत्रण की बात करता
    है अतः इससे कुंडलिनी जागरण पर सामान्य जीवन में कम ही साधक शक्तियों का उपयोग
    करते है और उनकी मन स्थिति पहले ही ऐसी बन जाती है की वह समाज से एकाकी होने लगते
    हैं |अधिकतर कुंडलिनी शक्ति का उपयोग तंत्र मार्गीय साधक ही भौतिक जीवन में करते
    हैं ,क्योंकि तंत्र मार्ग से कुंडलिनी साधना भोग से मोक्ष की ओर की प्रक्रिया पर
    आधारित होती है |मूलाधार के जाग्रत हुए बिना कुंडलिनी जागरण नहीं होता और मूलाधार
    जागरण ही सबसे कठिन होता है |मूलाधार जागरण से ही सबसे अधिक शक्तियां और सिद्धियाँ
    भी मिलती हैं तो सबसे अधिक पतित भी साधक इसी चक्र के प्रभाव से होते हैं |योग में
    इस चक्र के जागरण के पूर्व की साधक शरीर और मन को नियंत्रित भी कर चूका होता है और
    योग से जागरण धीरे धीरे भी होता है अतः पतन कम होता है किन्तु तंत्र मार्ग में भोग
    से साधना होने से काम शक्ति की प्रमुखता होती है अतः कामशक्ति के तीव्र ऊर्जा
    प्रवाह से जागरण होने पर मूलाधार का जागरण जल्दी तो होता है किन्तु इसका प्रभाव
    इतना तीव्र होता है की व्यक्ति इन सिद्धियों के चक्कर में फंसकर भोग की ओर भागने
    लगता है |बहुत ही कम साधक इस तीव्र ऊर्जा प्रवाह को नियंत्रित कर आगे बढ़ पाते हैं
    और तब उनकी कुंडलिनी का जागरण योग मार्ग की अपेक्षा बहुत ही कम समय में हो जाता है
    |हम आपको अब बताते हैं की कुंडलिनी में मूलाधार के जागरण से क्या -क्या सिद्धियाँ
    ,क्या क्या उपलब्धियां प्राप्त होती हैं और कैसे व्यक्ति मानव से महामानव बन जाता
    है |उसका जीवन कैसे बदलता है ,भौति जीवन में उसे क्या लाभ प्राप्त होते हैं ,वह
    क्या -क्या कर सकता है |
    मूलाधारचक्र वह चक्र है जहाँ पर शरीर का संचालन वाली कुण्डलिनी महाशक्ति ,शक्ति से युक्त मूल’ आधारित अथवा स्थित है। यह चक्र शरीर के अन्तर्गत गुदा और लिंग मूल के मध्य में स्थित है जो अन्य स्थानों से कुछ उभरा सा महसूस होता है। शरीर के अन्तर्गत मूल’, शिवलिंग आकृति का एक मांस पिण्ड होता है, जिसमें शरीर की संचालिका शक्ति रूप कुण्डलिनीशक्ति साढ़े तीन फेरे में लिपटी हुई शयनमुद्रा में रहती है। चूँकि यह कुण्डलिनी जो शरीर की संचालिका शक्ति है और वही इस मूल रूपी मांस पिण्ड में साढ़े तीन फेरे में लिपटी रहती है इसी कारण इस मांसपिण्ड को मूल और जहाँ यह आधारित है, वह मूलाधारचक्र कहलाता है।मनुष्य में रीढ़ के
    नीचे तिकोनी हड्डी और मांस पिंड तो होता है किन्तु भौतिक रूप से कुंडलिनी को वहां
    नहीं देखा जा सकता क्योंकि यह सूक्ष्म शरीर में स्थित ऊर्जा है |इसकी कोई भी
    क्रिया भौतिक शरीर को तुरंत प्रभावित करती है ,भौतिक शरीर की उर्जा इसे प्रभावित
    करती है किन्तु फिर भी इसका भौतिक अस्तित्व नहीं होता ,जैसे कि आपमें प्राण तो
    होते हैं किन्तु आप उसे देख नहीं सकते |प्राण को देखन के लिए आपको कुंडलिनी के
    किसी चक्र को जगाना होगा |
    मूलाधारचक्र अग्नि वर्ण का त्रिभुजाकार एक आकृति होती है जिसके मध्य कुण्डलिनी सहित मूल स्थित रहता है| इस त्रिभुज के तीनों उत्तंग कोनों पर इंगला, पिंगला और सुषुम्ना आकर मिलती है| इसके अन्दर चार अक्षरों से युक्त अग्नि वर्ण की चार पंखुणियाँ नियत हैं। ये पंखुणियाँ अक्षरों से युक्त हैं वे , , , यहाँ के अभीष्ट देवता के रूप में गणेश जी नियत किए गए हैं ,जबकि यहाँ की मूल शक्ति काली हैं जिनको केवल गणेश की शक्ति से ही
    संतुलित किया जा सकता है ,बिना विवेक के यह शक्ति महिसासुर बना देती है ।
    जो साधक साधना के माध्यम से कुण्डलिनी जागृत कर लेता है अथवा जिस साधक की स्वासप्रस्वास रूप साधना से जागृत हो जाती है ,और जागृत अवस्था में उर्ध्वगति में जब तक मूलाधार में रहती है,, तब तक वह साधक गणेश जी की शक्ति से युक्त व्यक्ति हो जाता है|जागरण की अवस्था में काली का प्रभाव पूर्ण
    शक्ति से उदित होता है जिसे यदि नियंत्रित कर लिया गया तभी साधक गणेश की शक्ति से
    युक्त हो पाता है
    ,अन्यथा साधक
    पतित हो जाता है |
     मनुष्य के मूलाधार चक्र में कुंडलिनी का सम्पर्क तंतु है जो व्यक्ति सत्ता को विश्व सत्ता के साथ जोड़ता है कुण्डलिनी जागरण से चक्र संस्थानों में जागृति उत्पन्न होती है उसके फलस्वरूप पारभौतिक (सुपर फिजीकल) और भौतिक (फिजीकल) के बीच आदानप्रदान का द्वार खुलता है यही है वह स्थिति जिसके सहारे मानवी सत्ता में अन्तर्हित दिव्य शक्तियों का जागरण सम्भव हो सकता है |मूलाधार चक्र में वीरता और आनन्द भाव का निवास है मूलाधार का जागरण योग के
    अंतर्गत योगासनों ,मुदाओं और ध्यान साधना से की जाती है ,जबकि तंत्र में इसका
    जागरण भैरवी तंत्र या कौल तंत्र के अंतर्गत की जाती है जहाँ मनुष्य की जनन शक्ति
    की मुख्य भूमिका होती है और यौनांगों की क्रिया होती है जिससे तीव्र उर्जा उत्पन्न
    कर नियंत्रण रखते हुए कुंडलिनी जागरण किया जाता है |एक और मार्ग से मूलाधार का
    जागरण होता है और यह मार्ग है महाविद्या साधना |महाविद्या में काली साधना से काली
    की सिद्धि होने पर मूलाधार चक्र का जागरण होता है किन्तु पूर्ण कुंडलिनी पर इसका
    प्रभाव तभी होता है जब काली का प्रत्यक्षीकरण हो जाय और वह इच्छानुसार क्रिया करने
    लगे |इस स्थिति में काली की उर्जा व्यक्ति में इतनी बढती है की उसकी कुंडलिनी
    जाग्रत हो जाती है |
    मूलाधार चक्र के जाग्रत हो जाने पर जब साधक या सिद्ध व्यक्ति सिद्धियों के चक्कर अथवा प्रदर्शन में फँस जाता है तो, उसकी कुण्डलिनी उर्ध्वमुखी से अधोमुखी होकर पुनः शयनमुद्रा में चली जाती है, जिसका परिणाम यह होता है की वह सिद्धसाधक सिद्धि का प्रदर्शन अथवा दुरुपयोग करतेकरते पुनः सिद्धिहीन हो जाता है| परिणाम यह होता है कि वह उर्ध्वमुखी यानि सिद्ध योगी तो बन नहीं पाता, सामान्य सिद्धि से भी वंचित हो जाता है| परन्तु जो साधक सिद्धि की तरफ ध्यान देकर निरन्तर मात्र अपनी साधना करता रहता है. उसकी कुण्डलिनी उर्ध्वमुखी के कारण ऊपर उठकर स्वासप्रस्वास रूपी डोरी (रस्सी) के द्वारा मूलाधार से स्वाधिष्ठानचक्र में पहुँच जाती है|
    जब प्रयत्नशील योगसाधक जब किसी महापुरूष का सान्निध्य प्राप्त करता है तथा अपने मूलाधार चक्र का ध्यान उसे लगता है तब उसे अनायास ही क्रमशः सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है। वह योगी देवताओं द्वारा पूजित होता है तथा अणिमादि सिद्धियाँ प्राप्त कर वह त्रिलोक में इच्छापूर्वक विचरण कर सकता है। वह मेधावी योगी महावाक्य का श्रवण करते ही आत्मा में स्थिर होकर सर्वदा क्रीड़ा करता है। मूलाधार चक्र का ध्यान करने वाला साधक दादुरी सिद्धि प्राप्त कर अत्यंन्त तेजस्वी बनता है। उसकी जठराग्नि प्रदीप्त होती है तथा सरलता उसका स्वभाव बन जाता है। वह भूत, भविष्य तथा वर्त्तमान का ज्ञाता, त्रिकालदर्शी हो जाता है तथा सभी वस्तुओं के कारण को जान लेता है। जो शास्त्र कभी सुने हों, पढ़े हों, उनके रहस्यों का भी ज्ञान होने से उन पर व्याख्यान करने का सामर्थ्य उसे प्राप्त हो जाता है। मानो ऐसे योगी के मुख में देवी सरस्वती निवास करती है। जप करने मात्र से वह मंत्रसिद्धि प्राप्त करता है। उसे अनुपम संकल्पसामर्थ्य प्राप्त होता है।
    जब योगी मूलाधार चक्र में स्थित स्वयंभु लिंग का ध्यान करता है, उसी क्षण उसके पापों का समूह नष्ट हो जाता है। किसी भी वस्तु की इच्छा करने मात्र से उसे वह प्राप्त हो जाती है। जो मनुष्य आत्मदेव को छोड़कर बाह्य देवों की पूजा करते हैं, वे हाथ में रखे हुए फल को छोड़कर अन्य फलों के लिए इधरउधर भटकते हैं। अतः सुज्ञ सज्जनों को आलस्य छोड़कर शरीरस्थ शिव का ध्यान करना चाहिए। यह ध्यान परम पूजा है, परम तप है, परम पुरूषार्थ है।
    मूलाधार के अभ्यास से छः माह में ही सिद्धि प्राप्त हो जाती है। इससे सुषुम्णा नाड़ी में वायु प्रवेश करती है। ऐसा साधक मनोजय करके परम शांति का अनुभव करता है। उसके दोनों लोक सुधरसँवर जाते हैं।योग मार्ग द्वारा सम्यक प्राणायाम ,आसन ,मुद्राओं और एकनिष्ठ ध्यान से ही ६ महीने से एक साल में इसका जागरण
    होता है जबकि व्यक्ति को पूर्ण ज्ञान हो ,योग्य गुरु का मार्गदर्शन हो और शरीर योग
    और प्राणायाम से शुद्ध हो चूका हो |शुरूआती चरणों और शरीर शुद्धता तथा योग्य बनने
    में ही अधिक समय लगता है जिसमें वर्षों लगते हैं |
             तंत्र में इसी चक्र का
    महत्व सर्वाधिक होता है ,क्योकि यही चक्र जाग्रत करना सबसे कठिन होता है |इसके
    जाग्रत और उर्ध्वमुखी होते ही अन्य चक्र आसानी से क्रियाशील हो सकते हैं किन्तु यह
    जाग्रत ही जल्दी नहीं होता |अगर हो भी गया तो सबसे पहले इसका प्रभाव इतना बढ़ता है
    की व्यक्ति के पतित होने की ही संभावना अधिक होती है |तंत्र इसीलिए पृथ्वी का सबसे
    कठिन साधना मार्ग है की यह सबसे पहले इस मूलाधार के महिसासुर को ही नियंत्रित करता
    है जिससे बाद के देवता स्वतः अनुकूल होने लगते हैं |इसे ही तंत्र जगाकर नियंत्रित
    करता है जबकि योग मार्ग इस पर ध्यान लगाकर इसे क्रियाशील करता है |यह सभी भौतिक
    ,लौकिक ,तामसिक सिद्धियों का केंद्र है जिस पर नियंत्रण से भैरव ,काली ,डाकिनी
    ,शाकिनी ,भूत ,पिशाच ,यक्षिणी ,अप्सरा ,जैसी समस्त शक्तियां नियंत्रण में आने लगती
    हैं |इनकी साधना विशेष रूप से करने की आवश्यकता नहीं होती अपितु थोड़े प्रयास से
    ,थोड़ी तकनीकियों का प्रयोग से ,थोड़े से साधना से इन शक्तियों की सिद्धि होने लगती
    है |यह कुछ ऐसा ही होता है जैसे अतिथि दरवाजे पर आये जिसकी आवभगत करके घर में
    बैठाना होता है |मूलाधार के जागरण से व्यक्ति भूत -प्रेत -ब्रह्म -पिशाच बाधा हटा
    सकता है ,भूत -भविष्य जान सकता है ,किसी के रोग -कष्ट दूर कर सकता है ,नकारात्मकता
    हटा सकता है ,शरीर का ऊर्जा प्रवाह सुधार सकता है |उसके आशीर्वाद और श्राप फलित
    होने लगते हैं |मूलाधार के जाग्रत होने का अर्थ है भगवती काली की शक्तियों का
    जागना ,क्योंकि मूलाधार के केंद्र में ही काली का डाकिनी स्वरुप होता है और यह
    स्वरुप बेहद उग्र है |सम्पूर्ण मूलाधार में काली की ही शक्तियाँ स्थित होती हैं
    ,अतः चाहे योगी हो अथवा तांत्रिक मूलाधार जागरण पर उग्रता ,तामसिकता ,भौतिकता
    ,विलासिता ,कामुकता के भाव एक बार उभरते जरुर हैं और इन्हें ही नियंत्रित रखते हुए
    सतत साधना रत रह कुंडलिनी शक्ति को स्वाधिष्ठान तक उठाया जाता है जहाँ यह सब
    महिसासुर वाले भावों का वहां दुर्गा संहार कर देती हैं और व्यक्ति इन भावों पर विजय
    पा लेता है |
    मूलाधार के जागरण से शरीर का आभामंडल अर्थात औरा
    बदल जाती है ,शरीर तेज युक्त हो जाता है ,आँखों का तेज ऐसा हो जाता है की सामने
    वाला सहन नहीं कर पाता |यहाँ की शक्तियाँ मष्तिष्क के तरंगों के साथ क्रिया करते
    हुए व्यक्ति के सोचने की दिशा से उस लक्ष्य तक पहुँच क्रिया करने लगती हैं जहाँ
    व्यक्ति सोच रहा होता है ,इससे व्यक्ति के कोई कार्य करने के पहले ही सफलता की
    दिशा में कार्य होने का वातावरण बनने लगता है |व्यक्ति किसी को भी थोड़े एकाग्रता
    के साथ कोई भी संदेश दे सकता है और वह व्यक्ति इसे स्वप्न अथवा अचेतन के विचार के
    रूप में सुन लेगा |मूलाधार चक्र जाग्रत व्यक्ति जहाँ भी जाता है एक दबंग और उग्र
    व्यक्ति का उसका प्रभाव लोगों पर पड़ता है भले वह उग्रता न दिखाए किन्तु अनजाना भय
    लोगों में उत्पन्न होता ही है |ऐसे व्यक्ति पर की गयी कोई तांत्रिक क्रिया
    प्रभावहीन हो जाती है अथवा पलटकर करने वाले का ही नुकसान करती है |व्यक्ति का साहस
    ,आत्मबल ,आत्मविश्वास ,कर्मठता ,क्षमता ,प्रभावशालिता बहुत बढ़ जाती है जिससे उसकी
    सफलता कई गुना बढ़ जाती है तथा उसके आय के अनेक स्रोत अपने आप बनते जाते हैं |वह
    ऐसा हो जाता है की लोग उससे मदद मांगते हैं और उसे किसी के मदद की जरूरत नहीं होती
    |समृद्धि ,सम्पत्ति ,भौतिक सुखों से व्यक्ति परिपूर्ण तो होता ही है ,अत्यंत उच्च
    कोटि की आध्यात्मिक शक्ति भी उसमे होती है |इसी प्रकार ऐसे हजारों लाभ हैं जो
    मूलाधार के जागरण पर प्राप्त होते हैं ,,जिन्हें लिखने या बताने में कई पोस्ट कम
    पड़ जायेंगे |यदि आप भौतिक जीवन में सुखी रहते हुए आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो
    कुंडलिनी और मूलाधार जागरण का प्रयास करें |गुरु तलाश करें और साधना में भी थोडा
    समय दें तो आपका बहुविध कल्याण होगा |धन्यवाद
    ………………………………………………..हरहर
    महादेव

    READ MORE: मूलाधार चक्र के जागरण पर क्या शक्तियां /सिद्धियाँ मिलती हैं ?