Author: Tantra Marg
  • जीवन बदल सकता है इन जड़ों और वनस्पतियों से

    ये जड़ें और वनस्पतियाँ जीवन
    बदल देंगी [सर्वमंगल कारक ,सर्वसौख्य प्रदायक डिब्बी ]

    =======================================
    मनुष्य का
    जीवन वनस्पतियों पर आश्रित है चाहे भोजन हो ,आवास हो अथवा वस्त्र |इन्ही पर समस्त
    जीव जंतु भी आश्रित हैं |यह इतना ही नहीं करते अपितु अलग अलग वनस्पति अलग अलग
    ग्रहों की रश्मियों को भी अधिक या कम मात्रा में अवशोषित करती है तथा अलग अलग
    ग्रहों के प्रभावों को भी संतुलित या प्रभावित करती है |यह भिन्न भिन्न दैवीय
    शक्तियों के गुणों का भी प्रतिनिधित्व करती हैं |भिन्न भिन्न वनस्पतियों में भिन्न
    भिन्न शक्तियों के तरंगों और उर्जाओं को अवशोषित और संगृहीत करने की क्षमता होती
    है |इनकी इन्ही सब विशेषताओं के कारण इनका ग्रहों की शान्ति के लिए भिन्न वनस्पति
    का भिन्न ग्रह के लिए उपयोग होता है |भिन्न दैवीय शक्ति के प्रतिनिधि रूप में
    भिन्न वृक्ष /वनस्पति की पूजा होती है |भिन्न ऊर्जा के रूप में भिन्न जड़ें धारण की
    जाती हैं |वृक्ष /वनस्पति में क्षमता होती है की यह व्यक्ति की भावना को भी पकडती
    हैं ,शब्दों के तरंग को भी पकडती हैं और व्यक्ति की क्रिया पर भी प्रतिक्रिया करती
    हैं |यह वैज्ञानिक रूप से भी प्रमाणित हो चूका है जिसे भारतीय सनातन ज्ञान हजारों
    वर्षों से कहता आया है |यह मनुष्य की भावना को एम्प्लीफायर की तरह वातावरण में
    विस्तार दे देती हैं और लक्ष्य तक पहुँचने में मदद देती हैं |इनके जलने से इनके
    गुणों के अनुसार विशिष्ट ऊर्जा उत्पन्न होती है जिसे उपयोग किया जाता रहा है वैदिक
    पूजन /आराधना में |
    तंत्र में भी
    और ज्योतिष में भी वनस्पतियों का उपयोग वैदिक काल से हो रहा है और यह सीधे
    प्रभावित करते हैं |तंत्र में इन पर विशेष अनुसंधान हुए हैं और इनका षट्कर्मो में
    भी उपयोग होता है और व्यक्तिगत साधना में भी |हवन में इनकी लकड़ियों का प्रयोग
    विशेष मन्त्रों के साथ विशेष ग्रह को अनुकूल करता है तो पूजन में इनकी जड़ों का
    उपयोग विशिष्ट मन्त्रों से विशिष्ट उर्जा संगृहीत भी करता है और उन्हें प्रक्षेपित
    भी करता है वातावरण में अपने गुण के अनुसार बदलकर ,जिससे विशेष शक्ति या ऊर्जा
    समूह के साथ व्यक्ति का जुड़ाव हो जाता है और उसके जीवन पर तदनुरूप प्रभाव पड़ता है
    |विशेष नक्षत्र में ,विशेष तिथि में ,विशेष मुहूर्त में विशेष वनस्पति के निष्कासन
    और प्राण प्रतिष्ठा /पूजन से विशिष्ट ऊर्जा का उस वनस्पति का जुड़ाव सामान्य दिनों
    की अपेक्षा अधिक होता है जिससे वह अधिक प्रभावकारी हो जाता है ,इसीलिए वनस्पतियों
    का एकत्रीकरण अथवा जड़ों का निष्कासन विशेष मुहूर्त और दिन में करने का निर्देश
    मिलता है |यहाँ तक की इनकी भावना पकड़ने के गुण के कारण एक दिन पूर्व इन्हें
    आमंत्रण भी दिया जाता है और निष्कासन में नुकीली अथवा लोहे की वस्तुओं का उपयोग भी
    नहीं किया जाता |
    तंत्र में
    गंभीर रूचि के कारण वनस्पति तंत्र पर हमारी गहरी दृष्टि रही है और इनका संतुलन
    बनाते हुए हमने अनेक प्रयोग किये हैं |हमारी बनाई चमत्कारी दिव्य गुटिका /डिब्बी
    ऐसे ही दुर्लभ जड़ी -बूटियों ,तंत्र की दुर्लभ सामग्रियों का संयुक्त संयोग रहा है
    जिसके बहुत अच्छे परिणाम मिलते हैं |इसके बाद हमने केवल वनस्पतियों के जड़ों पर
    अपनी खोज को केन्द्रित करते हुए इनके संयोग से ऐसा संयुक्त योग तैयार किया जो
    नवग्रह शांति ,उनके दुष्प्रभाव में कमी लाने के साथ ही भिन्न दैवीय शक्तियों का भी
    प्रतिनिधित्व करता है और व्यक्ति के जीवन की लगभग समस्त समस्याओं में लाभदायक होता
    है |हमने पाया है की –
    यदि ,रविवार
    को आकडे की लकड़ी और जड़ ,बेलपत्र का निचला मोटा भाग [पत्र मूल ],,,सोमवार को पलाश
    के फूल ,खिरनी की जड़ ,पलाश की लकड़ी ,,,मंगलवार को अनंत मूल की जड़ ,लाल चन्दन का
    टुकड़ा ,खैर की जड़ ,खैर की लकड़ी ,,,बुधवार को अपामार्ग का पत्ता ,जड़ और लकड़ी
    ,विधारा की जड़ ,सफ़ेद चन्दन की जड़ या लकड़ी ,दूब ,,,गुरूवार को पीपल की लकड़ी ,पिला
    चन्दन की जड़ या लकड़ी ,केले की जड़ ,असगंध की जड़ ,कुष की लकड़ी ,,,शुक्रवार को -गूलर
    की जड़ गूलर की लकड़ी ,सरपंखा की जड़ ,सफ़ेद पलाश के फूल ,,,शनिवार को शमी की जड़ ,शमी
    की लकड़ी ,बिछुआ पौधे की जड़ ,को लाकर उसी दिनों में विधिवत प्राण प्रतिष्ठित किया
    जाय और उस ग्रह के मन्त्रों से प्रतिदिन अभिमंत्रित करके इकठ्ठा करते हुए एक
    डिब्बी में रखते जाया जाय ,इसके बाद इनमे रवि पुष्य योग में निष्काषित -प्राण
    प्रतिष्ठित महायोगेश्वरी की जड़ ,सफ़ेद आक की जड़ ,धतूरा की जड़ ,दूब की जड़ ,पीपल की
    जड़ ,आम की जड़ ,बरगद की जड़ ,निर्गुन्डी की जड़ ,सहदेई की जड़ ,बेल का जड़ ,गूलर के
    पत्ते और जड़ ,नागदौन की जड़ ,हरसिंगार की जड़ ,अपराजिता की जड़ ,हत्था जोड़ी [एक जड़
    ],लघु नारियल को भी रख दिया जाय ,फिर गुरु पुष्य योग आने पर में कुष की जड़ ,केले
    की जड़ ,पीला चन्दन का जड़ या लकड़ी को भी प्राण प्रतिष्ठित -अभिमंत्रित कर इनके साथ
    मिला दिया जाय तो यह योग अद्भुत ,चमत्कारी प्रभाव देने वाला हो जाता है |इन्हें
    एकसाथ संयुक्त इकठ्ठा करके इसमें पीला पारायुक्त सिन्दूर डाल दिया जाता है और ऐसी
    व्यवस्था रखनी होती है की इसमें जल न जाए ताकि यह वनस्पतियाँ और जड़ें खराब न हों |
    उपरोक्त
    वनस्पतियों का योग सभी ग्रहों का वैदिक रूप से भी और तंत्रोक्त रूप से भी
    प्रतिनिधित्व करता है |देवताओं -देवियों में गणपति ,विष्णु ,शिव ,हनुमान
    ,दत्तात्रेय ,काली ,चामुंडा ,लक्ष्मी ,दुर्गा ,सरस्वती का भी प्रतिनिधित्व करता है
    |इनके अतिरिक्त अनेक स्थानीय शक्तियों ,यक्षिणीयों का भी प्रतिनिधित्व करता है |इस
    पर सभी प्रकार के पूजा और मंत्र जप किये जा सकते हैं |इसकी सामान्य पूजा भी किसी
    भी अन्य पूजा से अधिक लाभप्रद होती है |यह व्यक्ति के साथ ही सम्पूर्ण परिवार को
    सुखी रखता है |सबके ग्रह पीड़ा ,ग्रह दोष शांत होते हैं |घर की नकारात्मक ऊर्जा का
    क्षय होता है ,नकारात्मक शक्तियां ,भूत -प्रेत घर से पलायन कर जाते हैं |आर्थिक
    समृद्धि के मार्ग प्रशस्त होते हैं और आय के नए स्रोत उत्पन्न होते हैं |देवताओं
    की कृपा प्राप्त होती है |प्रतिदिन पूजन में सभी सामग्रियां बाहर ही अर्पित होती
    हैं मात्र पीला पारायुक्त सिन्दूर ही अन्दर डिब्बी में डाला जाता है |यह सिन्दूर
    चमत्कारी हो जाता है और इसका तिलक विजयदायी और सम्मोहक होता है |इस डिब्बी पर
    चामुंडा ,दुर्गा ,काली ,विष्णु ,हनुमान आदि के मंत्र तीव्र प्रभाव दिखाते हैं |इस
    डिब्बी के प्रभाव से जीवन के सभी पक्षों में उन्नति होती है |यद्यपि इस डिब्बी का
    निर्माण और जड़ों ,वनस्पतियों का एकत्रीकरण बेहद श्रमसाध्य ,समय लेने वाला और
    विशेषज्ञता वाला है किन्तु इसे थोड़ी ज्योतिष और तंत्र की समझ और जानकारी रखने वाला
    बना सकता है जिसे तंत्रोक्त प्रतिष्ठा और अभिमन्त्रण का ज्ञान हो |इससे वह खुद के
    साथ अनेकों का भला कर सकता है
    |इस डिब्बी और योग के बारे में अधिक जानकारी हमारे अगले अंकों में प्रकाशित होगी तथा इस डिब्बी का नाम हमने सर्वसौख्य प्रदायक डिब्बी या महा मंगलकारी डिब्बी रखा है |……………………………………………….हर हर महादेव

    READ MORE: जीवन बदल सकता है इन जड़ों और वनस्पतियों से
  • श्यामा मातंगी Shyama Matangi] महावशीकरण कवच /यन्त्र

    श्यामा मातंगी Shyama Matangi] महावशीकरण कवच /यन्त्र

    महावशीकरण
    श्यामा मातंगी यन्त्र /कवच और महावशीकरण मन्त्र

    ================================
    सभी के लिए
    उपयोगी
    —————————
    मातंगी
    महाविद्या ,दस महाविद्या में से एक प्रमुख महाविद्या ,,वैदिक सरस्वती का तांत्रिक
    रूप हैं और श्री कुल के अंतर्गत पूजित हैं |यह सरस्वती ही हैं और वाणी ,संगीत
    ,ज्ञान ,विज्ञान ,सम्मोहन ,वशीकरण ,मोहन की अधिष्ठात्री हैं |त्रिपुरा ,काली और
    मातंगी का स्वरुप लगभग एक सा है |यद्यपि अन्य महाविद्याओं से भी वशीकरण ,मोहन
    ,आकर्षण के कर्म होते हैं और संभव हैं किन्तु इस क्षेत्र का आधिपत्य मातंगी
    [सरस्वती
    ] को प्राप्त हैं |यह जितनी
    समग्रता ,पूर्णता ,निश्चितता से इस कार्य को कर सकती हैं कोई अन्य नहीं क्योकि सभी
    अन्य की अवधारणा अन्य विशिष्ट गुणों के साथ हुई है |उन्हें वशीकरण ,मोहन के कर्म
    हेतु अपने मूल गुण के साथ अलग कार्य करना होगा जबकि मातंगी वशीकरण ,मोहन की देवी
    ही हैं अतः यह आसानी से यह कार्य कर देती हैं |मातंगी के तीन विशिष्ट स्वरुप हैं
    श्यामा मातंगी ,राज मातंगी और वश्य मातंगी |श्यामा मातंगी स्वरुप मातंगी का उग्र
    स्वरुप है और वशीकरण ,मोहन
    , आकर्षण
    को तीब्रता से करता है |इनका मात्र अति विशिष्ट है ,जिसमे माया [देवी
    ] ,सरस्वती [मातंगी ],लक्ष्मी ,त्रिपुरसुन्दरी[श्री विद्या]और काली के बीज मन्त्रों का विशिष्ट संयोग है जिससे मातंगी की मुख्यता के
    साथ इन सभी शक्तियों की शक्ति भी सम्मिलित होती है जिससे यह विद्या सब कुछ देने के
    साथ वशीकरण ,आकर्षण में निश्चित सफलता देती है |
    मातंगी
    ,या श्यामा मातंगी का मंत्र ,मातंगी साधक ही प्रदान कर सकता है ,अन्य किसी
    महाविद्या का साधक इनके मंत्र को प्रदान करने का अधिकारी नहीं है |स्वयं मंत्र
    लेकर जपने से महाविद्याओं के मंत्र सिद्ध नहीं होते ,अतः जब भी मंत्र लिया जाए
    मातंगी साधक से ही लिया जाए ,यद्यापि मातंगी साधक खोजे नहीं मिलते जबकि अन्य
    महाविद्या के साधक मिल जाते हैं |इनके मंत्र और यंत्र का उपयोग अधिकतर प्रवचनकर्ता
    ,धर्म गुरु ,
    tantra गुरु ,बौद्धिक
    लोग करते हैं जिन्हें समाज
    भीड़लोगों के समूह का नेतृत्व अथवा सामन करना होता
    है ,ज्ञान विज्ञानं की जानकारी चाहिए होती है |मातंगि के शक्ति से इनमे सम्मोहन
    -वशीकरण की शक्ति होती है |
    मातंगी का
    यन्त्र इसमें अतिरिक्त ऊर्जा का कार्य करता है जिसे मातंगी साधक निर्मित करता है
    भोजपत्र पर |मातंगी का यन्त्र बाजार में धातु का मिल जाता है किन्तु श्यामा मातंगी
    का मिलना मुश्किल होता है |धातु के यन्त्र की प्रभावित भी संदिग्ध होती है जबकि
    मातंगी साधक द्वारा निर्मित श्यामा मातंगी के यन्त्र में साधक की शक्ति ,मुहूर्त
    की शक्ति ,भोजपत्र की पवित्रता ,अष्टगंध की विशिष्टता ,मंत्र की शक्ति ,प्राण
    प्रतिष्ठा की शक्ति सम्मिलित होती है जिससे यह यन्त्र निश्चित प्रभावकारी हो जाता
    है |धारण करने पर इससे उत्पन्न विशिष्ट तरंगे व्यक्ति और वातावरण को प्रभावित करती
    हैं जिससे खुद व्यक्ति में भी परिवर्तन आता है और आसपास के लोग भी प्रभावित होते
    हैं |इसके वाशिकारक प्रभाव में संपर्क में आने वाले लोग बांध जाते हैं |यद्यपि
    यन्त्र किसी विशिष्ट व्यक्ति के लिए भी बनाया जा सकता है किन्तु व्यक्ति केन्द्रित
    न रखा जाए तो यह सब पर प्रभाव डालता है |
    श्यामा मातंगी
    का मंत्र और यन्त्र प्रकृति की सभी शक्तियों में सर्वाधिक शक्तिशाली वाशिकारक और
    मोहक प्रभाव रखता है क्योकि यह इसी की शक्ति हैं ही |यद्यपि इनका यन्त्र काफी
    महंगा पड़ जाता है ,जबकि अन्य वशीकरण के यन्त्र बाजार में बहुत सस्ते मिल जाते हैं
    ,यह अलग है की अन्य भले असफल हो जाए इनका यन्त्र प्रभाव जरुर देता है |उदाहरण के
    लिए ,श्यामा मातंगी का मंत्र केवल इनका साधक ही जप सकता है और वाही अभिमंत्रित कर
    सकता है यन्त्र को जबकि अगर वह दिन में १० घंटे लगातार जप करे तो भी तीन हजार
    मंत्र से अधिक जप नहीं कर सकता ,कारण मंत्र बड़ा और क्लिष्ट होता है |ऐसे में
    यन्त्र को २१ हजार अभिमंत्रित करने के लिए कम से कम ७ दिन चाहिए ,पूजा प्राण
    प्रतिष्ठा और बाद में हवन के लिए दो दिन अतिरिक्त चाहिए अर्थात ९ दिन लगेंगे एक
    यन्त्र बनाने में, यदि वास्तविक प्रभाव लानी है ,क्योकि बहुत कम अभिमन्त्रण
    अपेक्षित परिणाम नहीं देगा |इस तरह सबके लिए तो नहीं किन्तु जरूरतमंद के लिए यह
    यन्त्र लाभदायक होता है |
    श्यामा मातंगी
    यन्त्र का प्रभाव और उपयोग
    —————————————————
    . यन्त्र धारण करने से वशीकरण की शक्ति बढती है
    |व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ता है |
    . अधिकारी वर्ग को अपने कर्मचारियों पर नियंत्रण
    और उन्हें वशीभूत रखने में आसानी होती है |
    .कर्मचारी को अपने अधिकारियों को अनुकूल रखने में
    मदद मिलती है |
    .पति को पत्नी की और पत्नी को पति की अनुकूलता
    अपने आप प्राप्त होती है और धारण करने वाले का पति या पत्नी वशीभूत होता है |
    .सेल्स ,मार्केटिंग ,पब्लिक रिलेसन का कार्य करने
    वालों को लोगों का अपेक्षित सहयोग मिलता है |
    .व्यवसायी को ग्राहकों की अनुकूलता मिलती है और
    अपरोक्त उन्नति में सहायत मिलती है |
    .रुष्ट परिवार वालों को इससे अनुकूल करने में मदद
    मिलती है |
    .वादविवाद ,मुकदमे ,बहस ,समूह वार्तालाप ,आपसी बातचीत में सामने वाले की
    अनुकूलता प्राप्त होती है |
    . चूंकि यह महाविद्या यन्त्र है और काली की शक्ति
    से संयुक्त है अतः नकारात्मक ऊर्जा दूर करता है |
    १०. किसी पर पहले से कोई वशीकरण की क्रिया है तो
    यन्त्र भरे हुए चांदी कवच को सुबह शाम कुछ दिन एक गिलास जल में डुबोकर वह जल
    व्यक्ति को पिलाने से वशीकरण का प्रभाव उतरता है |
    ११.किसी भी तरह के इंटरव्यू में परीक्षक पर
    सकारात्मक प्रभाव देता है |
    १२. व्यक्ति विशेष के लिए बनाया गया यन्त्र धारण और
    मंत्र जप निश्चित रूप से सम्बंधित व्यक्ति को वशीभूत करता है |
    १३.दाम्पत्य कलह ,पारिवारिक कलह ,मनमुटाव ,विरोध
    में लोगों को प्रभावित करता है और व्यक्ति के अनुकूल करता है |
    १४.सामाजिक संपर्क रखने वालों को लोगों की अनुकूलता
    प्राप्त होती है |
    १५.ज्ञानविज्ञानंअन्वेषणपरीक्षाप्रतियोगिता ,प्रवचन ,भाषण से समबन्धित लोगों को सफल होने में मदद करता है
    |

    इस
    प्रकार ऐसा कोई क्षेत्र लगभग नहीं जहाँ इस यन्त्र से लाभ न मिलता हो क्योकि लोगों
    की अनुकूलता की जरुरत सबको होती है और लोग या व्यक्ति प्रभावित हो अनुकूल हों
    ,वशीभूत हों तो व्यक्ति को लाभ अवश्य होता है |अतः श्यामा मातंगी साधक द्वारा
    बनाया गया श्यामा मातंगी यन्त्र ,अन्य किसी यन्त्र से अधिक लाभकारी होता है
    |………………………………………………………………..हर
    हर महादेव 
    READ MORE: श्यामा मातंगी Shyama Matangi] महावशीकरण कवच /यन्त्र
  • वशीकरण तंत्र [Vashikaran Tantra] :: कैसे काम करता है ?

    :::कैसे कार्य करता है वशीकरण तंत्र
    प्रयोग 
    :::

    =====================
    किसी को अपने प्रति या किसी अन्य के प्रति वशीभूत, अर्थात वश में , अर्थात अधीन कर लेना या कर देना वशीकरण होता है ,चाहे वह देवता हो ,मनुष्य हो या पशुपक्षी |वशीकरण शारीरिक ,मानसिक तरंगों पर आधारित एक प्रक्रिया है जो अपने एक निश्चित विज्ञान के आधार पर कार्य करता है ,,इसमें लक्ष्य किये गए व्यक्ति में मानसिकशारीरिकरासायनिक और तरंगीय परिवर्तन होने से उसकी रुचियो ,स्वभाव ,पसंदनापसंद में परिवर्तन हो जाता है और वह प्रयोगकर्ता के अनुकूल हो उसके वशीभूत हो जाता है ,,हार्मोन्सफेरोमिंस के प्रति आकर्षण परिवर्तित हो जाता है ,अवचेतन मन प्रभावित हो जाता है ,उसे प्रयोगकर्ता के साथ रहना ,उसकी गंध,उसके कार्य,,उसका स्वभाव ,इतना अच्छा लगने लगता है की वह उससे दूर नहीं रहना चाहता और इस प्रकार वह प्रयोगकर्ता की सभी बाते मानने लगता है |
           वशीकरण की कार्यप्रणाली तरंगों पर आधारित है ,इसमें तांत्रिक वस्तुओ की ऊर्जा और तरंगों को मानसिक शक्ति और निश्चित भाव के साथ एक निश्चित लक्ष्य पर प्रक्षेपित किया जाता है |जब व्यक्ति विशेष के लिए प्रबल मानसिक बल से तरंगों और उर्जा का प्रक्षेपण किया जाता है तो यह लक्षित व्यक्ति के ऊर्जा परिपथ ,मष्तिष्क और अवचेतन मन को प्रभावित करता है और वहा परिवर्तन होने लगता है ,इसमें तंत्रिकीय वस्तुए ऊर्जा बढाने वाली ,परिवर्तन करने वाली ,वशीकरण की तीब्रता बढाने वाली और समय में शीघ्रता लाने वाली होती है |जबकि लक्ष्य के कपडे ,बाल ,चित्र या उपयोग की हुई वस्तुए उसके शरीर में तरंगों को पकड़ने और ग्रहण करने का माध्यम बन जाते है |यहाँ मूल शक्ति प्रयोगकर्ता की मानसिक शक्ति होती है |मंत्र और हवनीय द्रव्य ऊर्जा उत्पन्न करने वाले ,लक्ष्य पकड़ने वाले और कार्य से किसी ऊर्जा शक्ति को जोड़ने वाले होते है |वशीकरण केवल मंत्र से ,,मंत्र के साथ व्यक्ति की उपयोग की हुई वस्तुओ के प्रयोग के साथ ,अथवा अभिमंत्रित वास्तु के खिलानेपिलाने से भी हो सकता है ,|सामान्यतया व्यक्ति जो भी खाता है वह पचाकर निकल जाता है ,किन्तु जब किसी वस्तु विशेष को अभिमंत्रित करके खिलाया जाता है तो वह पचता नहीं [यह विज्ञान के नियमों के प्रतिकूल हो सकता है पर होता है ऐसा ]और पेट के किसी कोने में पड़ा रहता है ,साथ ही उसका प्रभाव भी बना रहता है ,जब तक की विशिष्ट तांत्रिक क्रिया से उस वस्तु को निकला जाए |इस प्रकार व्यक्ति किसी अन्य के प्रति वशीभूत रहता है ,,कभीकभी वह अपने स्वभाव ,कुलखानदान,परिवार से अलग भी किसी के वशीभूत हो सकता है ,सबकी अवहेलना कर सकता है ,क्योकि उसकी स्थिति ..दिल लगी दीवार से तो पारी क्या चीज है वाली हुई हो सकती है ,,वह  क्रिया के प्रभाव में हो सकता है |

       वशीकरण ऐसा तांत्रिक षट्कर्म है जिसका सदुपयोग और दुरुपयोग दोनों होता है ,,अपने किसी बिगड़े को सुधारने के लिए इसका उपयोग उचित कहा जा सकता है ,पर किसी को स्वार्थवश वशीभूत करना दुरुपयोग है ,,जानकारों को इसपर विशेष ध्यान और सावधानी रखनी चाहिए ……………………………………………………………………हरहर महादेव
    READ MORE: वशीकरण तंत्र [Vashikaran Tantra] :: कैसे काम करता है ?
  • नवग्रह दुष्प्रभाव नाशक कवच /ताबीज

    नवग्रह शांति
    कवच /ताबीज

    =============
    व्यक्ति का
    जीवन ग्रहों से प्रभावित होता है |इनकी रश्मियों की प्रकृति और मात्रा जन्म समय
    व्यक्ति के भाग्य का निर्धारण करती है जबकि इनकी प्रतिदिन की चाल उसी जन्मकालिक
    प्रभावों के अनुसार प्रतिदिन के क्रियाकलाप निश्चित करती है |इनके प्रभावानुसार
    व्यक्ति का शरीर और उसके अवयव बने होते हैं और तदनुरूप व्यक्ति की सोच ,क्षमता
    ,कर्म होते हैं |सुख -दुःख इनकी स्थिति के अनुसार ही मिलते हैं और इसे ही भाग्य
    कहा जाता है |सभी के लिए सभी ग्रहों के प्रभाव समान नहीं होते तथा जैसा ,जिसका
    प्रभाव जिसके लिए हो उसी अनुसार उसका भाग्य ,कर्म और सुख -दुःख के साथ ही शारीरिक
    स्थिति हो जाता है |
    सभी के लिए
    सभी ग्रह शुभ नहीं होते और सभी के लिए सभी अशुभ नहीं होते |इनके संतुलन पर ही
    व्यक्ति के जीवन की दशा ,दिशा नियत होती है |कुछ के लिए शुभ ग्रह ही कष्टकारक हो
    जाते हैं तो कुछ के लिए क्रूर और पापी ग्रह भी सुखकारक हो जाते हैं |अक्सर सबके
    लिए कोई न कोई ग्रह कष्ट का कारण बनता है अपनी स्थिति और चाल के अनुसार |ऐसे में
    उसकी शान्ति कराई जाती है ,उपाय किये जात हैं |चूंकि नैसर्गिक कुंडली की स्थिति
    बदली नहीं जा सकती ,अतः कोई भी उपाय ग्रह प्रभाव को पूरी तरह नहीं बदल पाता |उसके
    दुष्प्रभाव को कम -अधिक किया जा सकता है |इस स्थिति में शुभ और सुख कारक ग्रहों के
    प्रभाव को और बढ़ा देने से ,कष्टकारक ग्रह के प्रभाव में कमी आ जाती है |
    हमारे
    विश्लेषण के अनुसार अक्सर उपाय करते समय एक ही प्रकार का उपाय उपाय किया जाता है
    ,चाहे वह ज्योतिष के रत्न आदि हों ,या कर्मकांड के वैदिक हवन -पूजा -पाठ आदि या
    तंत्र के मंत्रादी का जप और टोने -टोटके |विशेषज्ञता ,विशिष्टता और पूर्ण पद्धति
    के अनुसार किये गए उपाय प्रभावी होते हैं इसमें संदेह नहीं किन्तु अक्सर पूर्ण
    उपाय श्रमसाध्य और काफी खर्च कराने वाले साबित होते हैं उपर से इनमे सीधे प्रभावित
    व्यक्ति की संलिप्तता कम ही होती है जिससे उसे पूर्ण अंश कम ही मिल पाता है |यदि
    व्यक्ति एक से अधिक ग्रहों की प्रतिकूलता का सामना कर रहा हो तब तो उसके लिए उपाय
    करना और खर्च उठाना या सभी के मूल रत्न आदि धारण करना कठिन हो जाता है |कुछ
    स्थितियों में एक ही पूजा -शान्ति का खर्च इतना होता है की व्यक्ति वही नहीं करवा
    पाता |
    इन स्थितियों
    का विश्लेषण करते हुए हमने पाया है की यदि तीनों उपायों के यानी वैदिक ज्योतिषीय
    ,कर्मकाण्डीय और तंत्रोक्त पद्धतियों के कुछ अंशों को एक साथ समायोजित किया जाय तो
    ग्रहों की शुभता को बढ़ाया जा सकता है ,अनिष्ट कारक ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम
    किया जा सकता है ,साथ ही उन्हें अनुकूल और प्रसन्न भी रखा जा सकता है |इसके लिए
    हमने नवग्रह यन्त्र ,नवग्रहों के वैदिक वनस्पतियों के साथ नवग्रहों से सम्बन्धित
    और उन्हें प्रभावित करने वाले तांत्रिक जड़ी बूटियों को एक साथ सम्मिलित कर
    नवग्रहों के मंत्र से प्राण प्रतिष्ठा करके ,जप -अभिमन्त्रण और हवन किया |इसके साथ
    कुछ अन्य वस्तुओं का संयोग किया जो की व्यक्ति की क्षमता का विकास कर सकें तथा
    उसकी नकारात्मकता को हटा सकें जो की पृथ्वी की शक्तियों के कारण उत्पन्न हो रही
    हों |यह वस्तुएं हमारे महाविद्या साधना में अभिमंत्रित की हुई थी जिससे यह
    महाविद्याओं की शक्ति से श्क्तिकृत हो चुकी थी |इन्हें कवच में सम्मिलित करने पर
    यह कवच /ताबीज अद्भुत प्रभाव देने वाले साबित हुए |खुद पर और परिचितों पर प्रयोग
    करने के बाद इन्हें हमने बहुतों को प्रदान किया जिसके बहुत अच्छे परिणाम मिले |

    यह कवच
    नवग्रहों में से किसी के भी दुष्प्रभाव या कई के सम्मिलित दुष्प्रभाव को कम करने
    के साथ ही शुभद ग्रहों के प्रभाव को बढ़ा देता है जिससे उनकी पूर्ण शुभता मिलती है
    |इस कारण अनिष्ट कारक ग्रह का प्रभाव और कम हो जाता है |इसके साथ ही यदि कोई
    नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति पर हो तो वह भी दूर हो जाता है तथा व्यक्ति को भगवती की
    भी सुरक्षा मिलती है |इस कवच में नवग्रहों के भोजपत्र निर्मित यन्त्र ,उनकी
    ज्योतिषीय वनस्पतियाँ जैसे पीपल ,शमी ,अपामार्ग आदि ,उनसे सम्बन्धित तांत्रिक जड़ी
    बूटियों जैसे भारंगी ,अम्लवेत ,नागदौन के जड़ आदि को प्राण प्रतिष्ठित कर उन्हें
    तंत्रोक्त नवग्रहीय मन्त्रों से अभिमंत्रित किया गया होता है और तब इनमे अन्य
    वस्तुओं जो की भगवती की ऊर्जा को समाहित करती हों को सम्मिलित किया जाता है ताकि
    नवग्रहों पर भी प्रभाव पूर्ण हो और भगवती की भी शक्ति अलग से मिले
    |

    इस कवच /ताबीज का एक लाभ तो यह होता है की यह व्यक्ति के शरीर के सीधे संपर्क में होता है अर्थात सभी उर्जाओं ,शक्तियों ,वस्तुओं को व्यक्ति के शरीर के साथ जोड़ दिया जाता है जिससे उसे पूर्ण लाभ शीघ्र प्राप्त होता है ,इसके साथ इसकी ऊर्जा निश्चित रूप से प्राप्त होती है |दूसरा लाभ यह होता है की व्यक्ति को बार बार अलग अलग ग्रहों आदि के उपाय की बहुत जरूरत नहीं रहती और वह बड़े अनुष्ठानों पूजा -पाठ ,कर्मकांड से भी बचता है तथा खुद कुछ करने की जरूरत भी नहीं होती |तीसरा लाभ इससे यह होता है की इससे टोने -टोटके ,अभिचार ,किये कराये ,नजर दोष आदि से भी सुरक्षा हो जाती है |इस प्रकार यह एक साथ अनेकों उद्देश्य पूर्ण करता है |यह हमारे वर्षों के अनुभव की खोज है जिसके परिणाम बहुत अच्छे मिले हैं |……………………………………………………………..हर हर महादेव 
    READ MORE: नवग्रह दुष्प्रभाव नाशक कवच /ताबीज
  • मांगलिक कार्य में विघ्न क्यों आ रहे ?

    विवाह योग पर भी विवाह नहीं हो रहा

    ==================
    मांगलिक कार्य में बाधा
    ——————–
    विवाह हिन्दुओं के सोलह संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है और यह लगभग सभी धर्म सम्प्रदायों में विभिन्न रूपों में मान्यताप्राप्त है |इस संस्कार द्वारा देव अनुमति से संतानोत्पत्ति की अनुमति प्रदान की जाती है और इसके बाद दो लोग एक साथ जीवन के सुख दुःख बांटने को साथ आते हैं |विवाह हर युवक युवती का सपना होता है जो विवाह का अर्थ समझ आने के बाद से ही उनके मष्तिष्क में काल्पनिक रूप से घूमता रहता है |भारत जैसे हिन्दू संस्कार के देश में युवक युवती तो कम चिंतित होते हैं विवाह को लेकर लेकिन माता पिता की चिंता उनके युवा होते ही विभन्न रूपों में उनके दिमाग में आने लगती है |युवती को लेकर अधिक ,तो युवा को लेकर कुछ कम माता पिता चिंतित होते हैं |पहले के समय में अधिकतर वैवाहिक निर्णय परिवार के बुजुर्ग और बड़े लिया करते थे अतः कुछ कम चिंताएं थी किन्तु आज युवा अधिक स्वतंत्र हो खुद के निर्णय को अधिक प्राथमिकता दे रहे अतः समस्या बढ़ी है |उच्च शिक्षा ,वैवाहिक आयु में तुलनात्मक वृद्धि ,स्वावलंबन की सोच भी विवाह में देरी का कारण बन रहे |कुछ लोगों के साथ अलग ही समस्या आती है की विवाह ही नहीं होता टा विवाह में अनावश्यक देरी होती है और समय निकलता जाता है जबकि प्रत्यक्ष तौर पर कहीं कोई कमी नजर नहीं आती |
    ज्योतिष के अनुसार विवाह की कुछ निश्चित समयावधियां हर व्यक्ति के जीवन में कुछ बार आती हैं और अक्सर उन्ही समयों में विवाह सम्पन्न होता है |कभी कभी बहुत प्रबल विवाह योग होता है और उस समय ही विवाह होता है |कुछ मामलों में विवाह योग के साथ कुछ बाधाएं भी जुडी होती हैं ,जिनके लिए विवाह बाधा निवारण के उपायों की परिकल्पना की गयी है और ऐसे समय बाधा निवारण के उपाय कराये जाते हैं तब विवाह हो पाता है |कुछ मामले इनसे भी गंभीर होते हैं जहाँ हर ज्योतिषीय उपाय असफल होने लगता है ,अथवा प्रबल विवाह योग कुंडली में होने पर भी विवाह नहीं हो पाता ,अथवा अनेक विवाह योग निकल जाते हैं पर विवाह नहीं हो पाता |ज्योतिषीय उपाय ग्रहीय स्थितियों को संतुलित कर सकते हैं किन्तु यदि समस्या ग्रहीय न होकर अलग हो तो यह उपाय काम नहीं करते और विवाह बाधा बनी रहती है |कोई भी उपाय भाग्य से अधिक नहीं दिला सकता किन्तु कभी कभी कुछ स्थितियां ऐसी भी उत्पन्न होती हैं की भाग्य का भी पूरा नहीं मिल पाता चाहे कितने भी ज्योतिषीय उपाय करें |इसका कारण समस्या ऐसी बाधाओं से उत्पन्न होना है जो ग्रहीय नहीं नहीं हो किन्तु भाग्यावारोध उत्पन्न करें |
    इस तरह की ही अधिकतर बाधाएं इस प्रकार समस्या उत्पन्न करते हैं की विवाह नहीं हो पाता ,घर परिवार में मांगलिक कार्य नहीं होता ,किसी भी उन्नति के कार्य में बाधा आती है ,शुभ कार्य में अवरोध उत्पन्न होता है ,यहाँ तक की सोच -व्यवहार तक बदलने लगता है ,अनावश्यक कलह ,विवाद ,मतभिन्नता ,स्वविचार की प्राथमिकता उत्पन्न होती है |आपस में दूरी बनती है ,अलग रहने की भावना उत्पन्न होती है और कभी कभी समाज -संस्कार से अलग रहन सहन विकसित हो जाता है |जो बाधाएं ज्योतिषीय बाधाओं से अलग होती हैं उनके पृथ्वी की सतह से जुडी नकारात्मकता होती हैं जो जब प्रभावित करती हैं तो ग्रहीय भाग्य में अवरोध उत्पन्न होता ही है अनेक अलग समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं |कुंडली जन्म पूर्व की वास्तु समस्या ,पित्र समस्या ,देव दोष आदि तो व्यक्त करता है किन्तु जन्म बाद के परिवर्तन कुंडली व्यक्त नहीं करता अतः यदि कोई व्यक्ति या परिवार बाद में किसी बाधा से पीड़ित हुआ हो अथवा पूर्व की ही कोई बाधा बढ़ी हो तो कुंडली उसकी स्थिति व्यक्त नहीं करता और इसलिए ज्योतिषीय उपाय अक्सर इस समस्या को पूर्ण रूपें हल नहीं कर पाते |
    सामान्यतया लडकियाँ परन्तु कभी कभी लड़के भी किसी ऐसी बाधा से पीड़ित हो जाते हैं जबकि कोई आत्मिक शक्ति उनके पीछे पड़ जाए और उनके हर प्रकार के मांगलिक कार्य में रुकावट बन उन्हें अपनी इच्छापूर्ति का माध्यम बनाए |यह शक्ति राह चलते लग सकती हैं ,आसक्त हो लग सकती है या इसी द्वारा भेजे जाने पर लग सकती है |यह व्यक्ति या पीड़ित के सोच और व्यवहार तक को बदल सकती है जिससे उसकी रूचि बदल जाए अथवा वह सही समय सही निर्णय न ले पाए |कभी कभी कोई शक्ति किसी परिवार को ही परेशान करने लगती है जिससे परिवार के मांगलिक कार्यों में विघ्न आते हैं ,विलम्ब होते हैं ,स्थितियां बिगडती जाती हैं ,आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है ,लोग दुसरे ही उलझनों में उलझे रह जाते हैं और विवाह योग होने पर भी कन्या अथवा पुत्र का विवाह नहीं कर पाते या स्थिति ऐसी होती है की विवाह की नहीं सोच पाते |प्रत्यक्ष तो कोई ग्रहीय बाधा नहीं किन्तु पारिवारिक स्थिति बिगड़ गयी और विवाह नहीं हो पा रहा |
    आज के भाग दौड़ के युग में बहुत अधिक स्थान परिवर्तन हो रहे और लोग यहाँ वहां नए पुराने मकानों में रह रहे |हर मकान वास्तु अनुसार बना हो जरुरी नहीं ,हर जमीं का शोधन कर उस पर माकन बना हो जरुरी नहीं |ऐसे में जिसका भाग्य बहुत प्रबल होगा अथवा जिसके घर में कम नकारात्मक ऊर्जा होगी उसका विवाह वहां रहते हो जाएगा ,उन्नति होगी और मांगलिक कार्य होंगे और अन्य के रुक जायेंगे ,चाहे कितने भी संस्कारी हों अथवा पूजा पाठ करें ,सात्विकता से रहे ,बाधाएं अपना असर दिखाएंगी ही |वास्तु दोष की नकारात्मकता ,उस जमींन में दबी कोई शक्ति अपना प्रभाव देगी ही |यदि कुलदेवता कमजोर हुए ,सुरक्षा ठीक से नहीं कर रहे ,पित्र दोष आदि है अथवा पित्र रुष्ट हैं तो स्थिति और बिगड़ जायेगी क्योकि नकारात्मक प्रभावों का प्रतिशत बढ़ जाएगा |एक बार स्थिति बिगड़ी तो फिर सम्भालनी मुश्किल हो जायेगी क्योकि संसाधन कम होते चले जायेंगे |
    एक समस्या आज और देखने में आ रही की कुछ लोग अनावश्यक किसी के प्रति बैर भाव रखते हैं अथवा किसी का अहित चाहते हैं और ऐसे में वह खुद सामने न आकर टोने टोटकों का सहारा ले लोगों को परेशान करते हैं |हर टोने टोटके की एक निश्चित ऊर्जा या शक्ति होती है जो कुछ प्रभाव तो देती ही है |कभी कभी लोग अपनी समस्या का उतारा करके भी किसी अन्य को दे देते हैं जिससे उसके यहाँ एक बाधा आ जाती है जो हर कार्य में बाधा उत्पन्न करती है |कभी कभी किन्ही दो लोगों के बीच अथवा प्रेमी प्रेमिका के बीच कोई विद्वेषण अथवा उच्चाटन करा देता है और उनके सम्बन्ध बिगड़ जाते हैं |मानसिक स्थिति ठीक न होने से यह लोग बहुत दिन विवाह से दूर रहना चाहते हैं |कभी कभी वशीकरण आदि के भी दुष्प्रभाव आते हैं की व्यक्ति किसी और से विवाह करना चाहता है और परिवार अथवा अवचेअतन किसी और तरफ खींचते हैं ,व्यक्ति अंतर्द्वंद में उलझ जाता है |
    ज्योतिष में विवाह योग है किन्तु कोई बाधा भी उसके साथ है अथवा कुंडली में मांगलिक योग है या कालसर्प योग है और उपाय किये जा रहे ,साथ में कोई बाहरी बाधा भी है तो भी विवाह की सम्भावना कम हो जाती है क्योकि चाहे कितने भी उपाय किये जाएँ ज्योतिषीय योगों को पूरी तरह नहीं बदला जा सकता ,बस उनके प्रभाव में कुछ कमी जरुर आ जाती है |ऐसे में कुछ ज्योतिषीय योगों की बाधा और कुछ बाहरी बाधा मिलकर संतुलन बिगाड़ देते हैं |यदि ज्योतिष के उपाय सटीक न हुए अथवा समस्या कहीं और और उपाय कहीं और तो भी काम नहीं बनता |यदि माता -पिता या परिवार का समग्र भाग्य विपरीत हो तो भी बाधा उत्पन्न होगी क्योकि वह अपना पूरा प्रयास नहीं कर पाते हैं अथवा सही समय आगे नहीं बढ़ पाते |ऐसे समय मात्र प्रबल भाग्य ही विवाह करा पाता है और तब कहा जाता है की अमुक का भाग्य इतना प्रबल था की कोई इंतजाम न होने पर भी विवाह उत्तम सम्पन्न हो गया |
    जब विवाह में देरी हो अथवा विवाह योग होने पर भी विवाह न हो पाए तो सबसे पहले तो किसी विद्वान् ज्योतिषी से संपर्क करना चाहिए और विस्तृत विश्लेषण करा उपाय गंभीरता से करने चाहिए |यदि तब भी विवाह बाधा बनी रहे और विवाह में विलम्ब हो तो किसी अच्छे तंत्र जानकार से संपर्क कर विभिन्न बाधाओं को समझने का प्रयत्न करना चाहिए जो मांगलिक कार्य में विघ्न उत्पन्न कर रही हो अथवा कन्या या व्यक्ति को पीड़ित कर रही हों ,इन्हें हटाने का प्रयत्न करना चाहिए |इनके साथ ही घर के वास्तु पर ध्यान देना चाहिए और पितरों को संतुष्टि का प्रयत्न करना चाहिए तथा कुलदेवता /देवी की पूजा करनी चाहिए |यदि कभी कोई मान्यता किसी अन्य विषय की कहीं मानी गयी हो तो उसे पहले पूरा कर देना चाहिए क्योकि कभी कभी कोई शक्ति अपनी मान्यता पूर्ण न करने से रुष्ट हो अन्य कार्यों में भी विघ्न उत्पन्न करती है |ज्योतिषीय और तंत्रिकीय बाधा निवारक प्रयोग ,विशिष्ट विवाहोपयोगी समग्र प्रयोग ,विघ्न -बाधा हटाने के टोटके ,तांत्रिक उपाय ,वैदिक और शास्त्रोक्त उपाय हम अपने इस श्रृंखला के आगामी लेखों में प्रकाशित कर रहे हैं जिससे हमारे blog और फेसबुक पेजों के पाठक लाभान्वित हो सकें |…………………………………………..हर -हर महादेव 
    READ MORE: मांगलिक कार्य में विघ्न क्यों आ रहे ?
  • पिशाच मोचन कुण्ड [Pishach Mochan Kund]: वाराणसी

    पिशाच
    मोचन कुण्ड : वाराणसी

    ==================
    काशी को मोक्ष की नगरी भी कहा जाता है |यह प्रलय काल में भगवान् शिव के त्रिशूल पर विराजित होता है और प्रलय में
    भी सुरक्षित होता है |यही से भगवान् शिव ने सृष्टि रचना का प्रारम्भ किया था |
    कहते हैं यहां जो इंसान अंतिम सांस लेता है उसे मोक्ष की प्राप्ती होती है। जिन लोगों की मृत्यु यहां नहीं होती उनका अंतिम संस्कार यहां  पर कर देने मात्र से ही मोक्ष मिलता है। इसके साथ ही काशी में एक ऐसा कुंड भी है जहां पर मृत आत्माओं की शांति के लिए देश भर से लोग पिंड दान के लिए आते है। कहते है कि पित्र पक्ष के दिनों इस कुंड पर भूतों का मेला लगता है। इस कुंड का नाम है पिशाचमोचन कुंड। जहां पितृपक्ष में अकाल मौत मरने वालों को श्राद्ध करने से मुक्ति मिलती है। तामसी आत्माओं से छुटकारे के लिए कुंड के पेड़ में कील ठोक कर बांधा जाता है। कुछ लोग नारायन बलि पूजा भी कराते है जिससे मरने वाले की आत्मा को शांति मिलती है।
    मंदिर के पुजारी बताते है कि काशी से पहले इस शहर को आनंदवन के नाम से जाना जाता था। यहां एक मान्यता ऐसी भी है कि अकाल मौत मरने वालों की आत्माएं तीन तरह की होती है जिसमें तामसी राजसी और सात्विक होती है तामसी प्रवित्ति की आत्माओ को यहां के विशाल काय वृक्ष में कील ठोककर बांध दिया जाता है, जिससे वो यहीं पर इस वृक्ष पर बैठ जाए और किसी भी परिवार के सदस्य को परेशान करें। इस पेड़ में अब तक लाखों कील ठोकी जा चुकी है ये परंपरा बेहद पुरानी है जो आज भी चली रही है।
    कहते हैं कि जब पुरखों की आत्माओं का
    आशीष इंसान को जिंदगी में मिलता रहता है
    , तो उसके जीवन में खुशियां ही
    खुशियां बनी रहती हैं। माना जाता है कि आकाश से हमारे पुरखे व धरती पर हमारे
    बुजुर्ग अपनी दुआओं से हमारे जिंदगी में रौशनी बिखेरते रहते हैं।ये पुरखे हमारे
    पित्र कहलाते हैं |इनकी तृप्ति के लिए
    हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद श्राद्ध करना बेहद जरूरी माना जाता है। मान्यतानुसार अगर किसी मनुष्य का विधिपूर्वक श्राद्ध और तर्पण ना किया जाए तो उसे इस लोक से मुक्ति नहीं मिलती और वह भूत के रूप में इस संसार में ही रह जाता है। पितरों
    के श्राद्ध के लिए विधिविधान पूर्वक तर्पण आदि करना सभी के लिए आवश्यक होता है
    जिससे जीवन सुखमय बना रहे। धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी वैसे तो मोक्ष की नगरी
    के नाम से जानी जाती है। कहा जाता है कि यहा प्राण त्यागने वाले हर इंसान को भगवन
    शंकर खुद मोक्ष प्रदान करते हैं। मगर जो लोग काशी से बाहर या काशी में अकाल प्राण
    त्यागते हैं उनके मोक्ष की कामना से काशी के पिशाच मोचन कुण्ड पर त्रिपिंडी
    श्राद्ध किया जाता है। 
    देश भर में सिर्फ काशी के ही अति प्राचीन पिशाच मोचन कुण्ड पर यह
    त्रिपिंडी श्राद्ध होता है। जो पितरों को प्रेत बाधा और अकाल मृत्यु से मरने के
    बाद व्याधियों से मुक्ति दिलाता है। इसीलिये पितृ पक्ष में तीर्थ स्थली पिशाच मोचन
    पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से आश्विन कृष्ण
    पक्ष अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष कहलाता है
    ,जिनकी मृत्यु पूर्णिमा तिथि के दिन हुई हो उनका भाद्रपद माह के पूर्णिमा तिथि के दिन ही श्राद्ध करने का नियम है। मान्यताएं ऐसी हैं कि पिशाचमोचन पर श्राद्ध कार्य करवाने से अकाल मृत्यु में मरने वाले पितरों को प्रेत बाधा से मुक्ति के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस धार्मिक स्थल का उद्भव गंगा के धरती पर आने से पूर्व हुआ है। इस पिशाच मोचन तीर्थ स्थली का वर्णन गरुण पुराण में भी मिलता है।
     मान्यता
    के अनुसार, काशी के प्राचीन पिशाच मोचन कुंड पर होने वाले त्रिपिंडी श्राद से पितरों को प्रेत बाधा और अकाल मृत्यु से मरने के बाद विकारों से मुक्ति मिल जाती है। इसीलिए पितृ पक्ष के दिनों तीर्थ स्थली पिशाच मोचन पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। यह भी मान्‍यता है कि वाराणसी में पिंड दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है क्योंकि काशी भगवान शिव की नगरी है। बताते चलें कि 12 महीने चैत्र से फाल्गुन तक 15-
    15
    दिन का शुक्ल और कृष्ण पक्ष का होता है, लेकिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष के प्रथम दिन से पित्र पक्ष शुरू होता है जो १५ दिनों तक रहता है। पितृ पक्ष के 15 दिन पितरों की मुक्ति के माने जाते हैं और इन 15 दिनों के अंदर देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर श्राद्ध और तर्पण का कार्य होता है। इसके लिए काशी के अति प्राचीन पिशाच मोचन कुंड पर त्रिपिंडी श्राद होता है। यह पितरों को प्रेत बाधा और अकाल मृत्यु से मरने के बाद विकारों से मुक्ति दिलाता है। इस श्राद कार्य में इस पवित्र तीर्थ पर संस्कृत के श्लोकों के साथ तीन मिट्टी के कलश की स्थापना की जाती है, जो काले, लाल और सफेद झंडों से सजाए जाते हैं।
    कर्मकांडी ब्राम्हणों के आचार्यत्व में पितरों को जौ के आटे की गोलियां, काला तिल, कुश और गंगाजल आदि से विधिविधान पूर्वक पिण्ड दान, श्राद्धकर्म तर्पण किया जाता है। मान्यता अनुसार परिवार के मुख्य सदस्य क्षोरकर्म (सिर के बाल, दाढ़ी मूंछ आदि मुंडवाना) मंत्रोच्चार की ध्वनि के साथ पितरों का श्राद्धकर्म करते हैं। श्राद्धकर्म के पश्चात् गौ, कौओं और श्वानों को आहार दिया जाता है। पिशाच मोचन में पिण्डदान की सदियों पुरानी परम्परा रही है। इसी के निमित्त आस्थावानों द्वारा हर वर्ष यहां कुण्ड पर पिण्डदान श्राद्धकर्म कर गया में श्राद्धकर्म का संकल्प लिया जाता है।
    अपने
    पितरों के मुक्ति की कामना से पिशाच मोचन कुण्ड पर श्राद्ध और तर्पण करने के लिए
    लोगों की भीड़ पितृ पक्ष के महीने में जुटती है। मान्यताएं हैं कि जिन पूर्वजों की
    मृत्य अकाल हुई है वो प्रेत योनि में जाते हैं और उनकी आत्मा भटकती है। इनकी शांति
    और मोक्ष के लिये यहां तर्पण का कार्य किया जाता है। गया का भी काफी महत्व है
    , लेकिन जो भी श्राद्ध करने की इच्छा रखता है वो
    पहले काशी आता है और उसके पश्चात् ही गया प्रस्थान करता है।
    कुंड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पिशाचमोचन कुंड के पंडा बताते हैं ​कि
    यह त्रेतायुग का कुंड है। उस समय पिशाच नाम का ब्राहम्ण था जो दान नहीं देता था।
    सिर्फ लोगों से दान लेता था। इन्होंने इतना दान ले लिया कि आत्मा की शांति नहीं
    मिल रही थी। एक बार जब वाल्मीकि जी यहां पूजा कर रहे थे तो पिशाच ब्राह्मण आए तो
    पूछा कि महराज मुझे आत्मा की शांति नहीं मिल रही है तो उन्होंने तालाब में नहाने
    को बोला तो जैसे ही ब्राह्मण उसमें उतरे पानी भागने लगा।
     इसके बाद गिलास में पानी लिये तो वो भी सूख गया, क्योंकि वो 1520 साल से प्यासे थे और उसके बाद उन्होंने वाल्मिकी जी से कहा कि महाराज हमारे कष्ट को दूर करें और हमें ठीक करें तो उन्होंने कहा कि मैं ठीक नहीं कर पाऊंगा। इस पर पिशाच ब्राह्मण ने कहा कि मैं आत्महत्या कर लूंगा। इसके बाद वाल्मिकी जी ने उन्हें यहां विष्णु जी शंकर जी का उनसे तपस्या कराया, जिसके बाद शंकर जी यहां आए और पिशाच से कहा कि क्या कष्ट है तो उन्होंने शिव जी को कष्ट बताया। शिव जी ने
    ब्राह्मण से पानी में उतरने को कहा। जब वो तालाब में उतरे तो ये एक कदम चले तो
    पानी दो कदम दूर भाग जाये
    , इसके बाद जब इनके शरीर पर तालाब का पानी पड़ा
    तो वो जलाशय हो गये। इसके बाद इन्होंने यहीं लोगों के मुक्ति के लिए उनसे आशिर्वाद
    मांगा और यही भोले शंकर के सामने विराजमान हो गए। जिसके बाद से यहां की मान्यता है
    कि यहां किसी के घर भी अकाल मृत्यु आदि हो तो यहां श्राद्ध करने से मुक्ति मिल
    जाती है।
    पितृ
    पक्ष में पिशाचमोचन कुंड पर श्राद्ध करने के साथ ही यहां से एक और परम्परा भी जुड़ी
    है। दरअसल समीप में ही वर्षों पुराने पीपल के वृक्ष में यहां आने वाले कुछ
    श्रद्धालु सिक्का भी गाड़ते हैं। पिशाचमोचन पर श्राद्ध कराने वाले पंडित
    बताते हैं कि पीपल के वर्षों पुराने पेड़ में सिक्का गाड़े जाने के पीछे लोगों की
    आस्था जुड़ी है। मनोकामना के लिए कुछ लोग सिक्का गाड़ते हैं। जैसे कोई
    बच्चों के लिए या कोई अप्राकृतिक मृत्यु प्राप्त हो जाये उसके लिए भी सिक्का
    गाड़ते हैं। और मनोकामना पूरी होने पर उसे निकाल लेते हैं। इतना ही नहीं मानना यह
    भी है कि अगर कोई प्रेत घर में है जिससे मुक्ति नहीं मिल रही तो यहां पीपल के पेड़
    में सिक्के गाड़ने से उससे मुक्ति भी मिल जाती है और एक को लाभ मिलता है तो कई
    अन्य और यहां आते हैं।
    प्रेत बधाएं तीन तरीके की होती हैं। इनमें सात्विक, राजस, तामस शामिल हैं। इन तीनों बाधाओं से पितरों को मुक्ति दिलवाने के लिए काला, लाल और सफेद झंडे लगाए जाते हैं। इसको भगवान शंकर, ब्रह्म और कृष्ण के ताप्‍तिक रूप में मानकर तर्पण और श्राद का कार्य किया जाता है। पुरोहितों ने बताया कि यहां अपने पितरों के साथसाथ अन्य पिशाच बाधाएं भी दूर की जाती हैं, जिनका प्रमाण सिर्फ देखने से मिलता है जिसमे प्रमुख रूप से महिला ओझा पुरोहितों के साथ बैठकर भूतों से कबूल करवाती हैं कि वह दुबारा उस मानव शरीर को परेशान नहीं करेगा। इसके लिए लोग यहां स्थित पीपल के पेड़ में उस भूत के नाम का सिक्का गाड़ते हैं। मान्यता है की वह भूत यही रहेगा और परेशान नहीं करेगा। तीर्थ पुरोहित के अनुसार, पितरों के लिए 15 दिन स्वर्ग का दरवाजा खोल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि यहां के पूजापाठ और पिंड दान करने के बाद ही लोग गया के लिए जाते हैं। उन्‍होंने बताया कि जो कुंड वहां है वो अनादि काल से है भूतप्रेत सभी से मुक्ति मिल जाती है। पितरों का पिण्डदान व श्राद्धकर्म से जहां
    पितृ ऋण से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। वहीं पितरों से धन
    धान्य व यश की प्राप्ति के आशीष का द्वार भी खुल जाता है। इसलिए यह पूरी
    श्रद्धा के साथ किया जाना चाहिए।
    …………………………………………………हर
    हर महादेव

    READ MORE: पिशाच मोचन कुण्ड [Pishach Mochan Kund]: वाराणसी
  • शक्तिपीठ क्या होते हैं ?

    ::::::::::::शक्तिपीठ ::::::::::::::

    ======================
    शक्ति पीठ ऐसे स्थल होते हैं जो स्वयं सिद्ध होते हैं और वहाँ पर दैवीय शक्तियों कि प्रचुरता होती है तथा साथ ही वहाँ पर किये जप या साधनात्मक कार्य आश्चर्यजनक रूप से अन्य सामान्य स्थलों कि अपेक्षा शीघ्र फलीभूत होते हैं अक्सर देखने में आता है कि कई साधक ऐसे होते हैं कि बार बार साधना करते हैं लेकिन उनकी साधनाएं सफल होती हैं और सिद्धियाँ ऐसे साधकों को कम से कम एक बार किसी शक्तिपीठ में जाकर अपनी साधना सम्पन्न करनी चाहिए इसके पश्चात् उन्हें इनका महत्व खुद ही पता चल जायेगा |
    पुराणों और धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है कि जिस समय राजा दक्ष के यज्ञ में सती ने छुभित होकर आत्मदाह कर लिया और इस सम्बन्ध में जो शिवगण माता सती के साथ गए थे जब उन्होंने उपद्रव शुरू किया तो राजा दक्ष के सैनिकों के द्वारा उन्हें बलपूर्वक यज्ञस्थल से बहार निकाल दिया गया जब यह समाचार भगवान् शिव को मिला तो उन्होंने क्रोधातिरेक से अपनी जटाओं कि एक लट को पत्थर पर पटक दिया जिससे वीरभद्र नमक एक अति तामसी गण का प्रादुर्भाव हुआ भगवान शिव कि इच्छा समझकर उस गण ने जाकर दक्ष के यज्ञ का भंग कर दिया –! इसके पश्चात् भगवान् शिव सती का पार्थिव शरीर लेकर अखिल ब्रह्माण्ड में चक्कर लगाने लगे उनके वेग और क्रोध से समस्त ब्रह्माण्ड का अस्तित्व खतरे में गया तब देवताओं ने भगवान् विष्णु कि प्रार्थना कि जिसके जवाब में भगवान् विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के पार्थिव शरीर को छिन्नभिन्न कर दिया और वे टुकड़े जहाँ जहाँ पर गिरे वही एक शक्तिपीठ कहलाया इस तरह से कुल ५१ इक्यावन शक्तिपीठों का अस्तित्व बना |

    शक्तिपीठ , द्वादश ज्योतिर्लिंग और देव स्थान आदि पर गहन चिंतन करें तो हम पाते हैं की समस्त प्रकृति दो प्रकार के गुणों [आवेशो, प्रकृतियों ] के आपसी संयोग से निर्मित होती है ,यहाँ तक की ब्रह्माण्ड के समस्त चराचर |यह है धनात्मक और ऋणात्मक गुण |शक्तिपीठ में ऋणात्मक प्रकृति के गुण की अधिकता होती है |यह ऐसे स्थानों पर निर्मित हैं जहाँ से ऋणात्मक गुणों ,आवेशों ,प्रकृतियों की तरंगें धरती से अधिक मात्र में निकलती है ,प्रकृति से अधिक मात्र में वहां संघनित होती हैं ,जिससे उनकी प्राप्ति वहां से अधिक मात्र में संभव है |चुकी सभी देवियाँ ,स्त्रियाँ ऋणात्मक गुण का प्रतिनिधित्व करती हैं अतः शक्तिपीठ देवी स्थान होते हैं और वहां इनकी शक्ति सिद्धि अधिक आसान होती है |इनके साथ धनात्मक गुण अर्थात देवता अवश्य जुड़े होते हैं अतः इनके वहां भिन्न भैरव निर्धारित हैं |……………………………………………………हरहर महादेव 

    READ MORE: शक्तिपीठ क्या होते हैं ?
  • संग्रीला घाटी [Sangrila Ghati]:: एक रहस्य लोक

    संग्रीला घाटी ::पृथ्वी का आध्यात्मिक नियंत्रण केंद्र

    ==============================
    चीन के भारत
    पर आक्रमण का कारण
    ======================
    संग्रीला घाटी सामान्य
    जन के लिए अनजान जगह हो सकती है ,किन्तु उच्च स्तरीय अध्यात्म क्षेत्र से जुड़ा
    व्यक्ति इससे अनजान नहीं रह सकता ,फिर वह चाहे वह व्यक्ति योग से जुड़ा हो ,
    tantra से जुड़ा हो अथवा किसी तरह के अध्यात्म क्षेत्र से जुड़ा हो ,हाँ
    उसकी स्थिति उच्च अवश्य होनी चाहिए |यह घाटी भारत ही नहीं पूरे विश्व के अध्यात्म
    जगत का नियंत्रण और पथ प्रदर्शक क्षेत्र है ,साथ ही यह सामान्य व्यक्ति की दृष्टि
    से देखा भी नहीं जा सकता | न इसे कोई देख सकता है न वहां जा सकता है ,जब तक की
    वहां रहने वाले सिद्ध न चाहें |यहाँ तक की पूरी चीनी सेना खोज कर थक गई किन्तु इस
    क्षेत्र को न खोज पायी |
    जिस प्रकार वायु मंडल में बहुत से स्थान हैं जहाँ वायु शून्यता रहती है,उसी प्रकार इस धरती पर अनेक ऐसे स्थान है जो भू हीनता के प्रभाव क्षेत्र में आते हैं। भू हीनता और वायु शून्यता वाले स्थान चौथे आयाम से प्रभावित होते हैं। ऐसे स्थान देश और काल से परे होते हैं। यदि उनमें कोई वस्तु या व्यक्ति अनजाने में चला जाय तो इस तीन आयाम वाले स्थूल जगत में उसका अस्तित्व लुप्त हो जाता है। वह वस्तु इस दुनिया से गायब हो जाती है।
    आपने सुना होगा ,समाचार पत्रों में पढ़ा होगा की बरमूढा
    त्रिकोनाकृति एक ऐसा समुद्र में स्थान है जहाँ कोई पानी का जहाज चला जाय या उसके
    ऊपर आकाश में हवाई जहाज़ चला जाय तो एकाएक वह गायब हो जायेगा। वह स्थान भू हीनता के
    क्षेत्र में आता है।
    ऐसी ही तिब्बत और अरुणांचल की सीमा स्थित
    संग्रिला घाटी है। लेकिन भू हीनता और चौथे आयाम से प्रभावित होने के कारण वह घाटी
    अभी तक रहस्यमयी बानी हुई है। वह इन चर्म चक्षुओं से दिखाई नहीं देती है। ऐसा माना
    जाता है कि इस घाटी का सम्बन्ध अंतरिक्ष के किसी लोक से है।
    इस विषय से सम्बंधित एक प्राचीन पुस्तक हैकाल
    विज्ञान। तिब्बती भाषा में लिखी यह पुस्तक तवांग मठ के पुस्तकालय में विद्यमान है।
    काल विज्ञान के अनुसार इस तीन आयाम वाली दुनियां की हर चीज़ देश
    ,काल और निमित्त से बंधी हुई है। लेकिन संग्रीला घाटी में काल नगण्य है।
    वहां प्राण
    ,मन और विचार की शक्ति एक विशेष सीमा तक बढ़
    जाती है। शारीरिक क्षमता और मानसिक चेतना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
    काल की नगण्यता के फलस्वरूप वहां आयु अति धीमी गति से बढ़ती है। यदि किसी
    व्यक्ति ने उसमे
    25 वर्ष की उम्र में प्रवेश किया है तो उसका
    शरीर लंबे समय तक युवा बना रहेगा।
    स्वर्ग जैसी वातावरण
    में डूबी हुई यह घाटी एक कालंजयी की इच्छा सृष्टि है। जो लोग इस घाटी से परिचित
    हैं उनका कहना है कि प्रसिद्द योगी श्यामा चरण लाहिड़ी के गुरु अवतारी बाबा
    जिन्होंने आदि शंकराचार्य को भी दीक्षा दी थी
    ,संग्रीला
    घाटी के किसी सिद्ध आश्रम में अभी भी निवास कर रहे हैं। जब कभी आकाश मार्ग से चल
    कर अपने शिष्यों को दर्शन भी देते हैं।
    यहाँ के तीन साधना केंद्र प्रसिद्द हैं। पहला है-“ज्ञानगंज मठ“, दूसरा है-“सिद्ध विज्ञान आश्रमऔर तीसरा है-” योग सिद्धाश्रम। यहाँ पर
    दीर्घजीवी
    ,कालंजयी योगी अपने आत्म शरीर से निवास करते
    हैं ।सूक्ष्म शरीर से विचरण करते हैं और कभी कदा स्थूल शरीर भी धारण कर लेते हैं।
    स्वामी विशुद्धानन्द परमहंस जो सूर्य विज्ञान में पारंगत थे ज्ञानगंज मठ से जुड़े
    हुए थे।
    इस संग्रीला घाटी में रहने वाले योगी आचार्य
    गण संसार के योग्य शिष्यों को खोज खोज कर इस घाटी में लाते हैं और उन्हें दीक्षा
    देकर पारंगत बना कर फिर इसी संसार में ज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए भेज देते
    हैं।
    इन तीनों आश्रमों के आलावा वहाँ तंत्र के भी
    अनेक केंद्र हैं जहाँ उच्च कोटि के कापालिक और शाक्त साधक निवास करते हैं। इसी
    प्रकार बौद्ध लामाओं के भी वहां मठ हैं। उनमें रहने वाले साधक स्थूल जगत के
    निवासियों से अपने को गुप्त रखे हुए हैं।
    संग्रीला
    घाटी में प्रवेश करने वाले एक योगी साधक के अनुभव के अनुसार
    वहां न सूर्य का प्रकाश है और न चाँद की चांदनी। वातावरण में एक दूधिया
    प्रकाश फैला हुआ है जो कहाँ से आ रहा है इसका पता किसी को नहीं है। एक अनिर्वचनीय
    सुंदरता और शांति का साम्राज्य है वहां। यह सम्पूर्ण घाटी एक महान योगी की इच्छा
    शक्ति के वशीभूत है।
    मैंने लामा के साथ उस आश्रम में प्रवेश किया तो मुंह बाये उस
    महान् योगी की कृति देखता ही रह गया। तभी वहां एक अद्भुत घटना घटी। मैंने देखा कि
    न जाने कहाँ से दर्जनों युवतियां वहां आ गईं। आश्चर्य की बात यह थी कि सभी की आयु
    बराबर थी। रूप
    ,रंग और कद भी समान था। 16 वर्ष की आयु से अधिक की नहीं थी वे। सभी के बाल खुले हुए थे ।शरीर पर
    गेरुये रंग की रेशमी साड़ियां थी और गले में स्फटिक की मालाएं पड़ी हुई थी। सभी के
    चहरे अपूर्व तेज से दमक रहे थे और एक विलक्षण शांति छाई थी वहां पर।
    युवतियों के
    हाव भाव से ऐसा लग रहा था कि वे किसी के आने की प्रतीक्षा कर रही हैं। मेरा अनुमान
    गलत नहीं था। थोड़ी ही देर बाद देखा की एक तेज पुंज सहसा वहां प्रकट हुआ। अद्भुत था
    वह प्रकाश पुंज
    ! प्रकाश पुंज धीरे धीरे आश्रम के भीतर के ओर
    जाने लगा। युवतियां भी उसके पीछे पीछे चलने लगीं। मेरे उस लामा से पूछने पर उसने
    बताया कि यह आत्म शरीर है। योगियों का आत्म शरीर ऐसा ही होता है। यह आत्म शरीर उसी
    परम योगी का है जिसकी यह अलौकिक सृष्टि है यह घाटी
    ! ये युवतियां योग कन्यायें हैं। कई जन्मों की
    साधना के बाद इन्होंने इस दिव्य अवस्था को प्राप्त किया है। योग में इसी को कैवल्य
    अवस्था कहते हैं। ये सब भी आत्म शरीर धारिणी हैं। लेकिन विशेष अवसर के कारण
    इन्होंने भौतिक देह की रचना कर ली है।
    आत्म शरीर को
    उपलब्ध योगत्माएँ इच्छा अनुसार कभी भी भौतिक देह की रचना कर सकती हैं।
    यह
    एक सामान्य विवरण है |इस घाटी के सम्बन्ध
    में अनेक लेखकों ने ,योगियों ने चर्चा की है ,किन्तु वास्तव में यहाँ से जुड़ने
    वाला इसके बारे में नहीं बताता |भारत के कुछ तथाकथित स्वयंभू गुरुओं -लेखकों ने तो
    खुद को इस घाटी अथवा इसमें स्थित आश्रमों से जोडकर अनेक कहानियां प्रचारित कर राखी
    हैं ,अथवा खुद को वर्षों वहां साधना किया हुआ बताया है अपनी पुस्तकों में |पर यह
    उनकी आत्म प्रशंशा मात्र है |सोचने वाली बात है जिस जगह को कोई सामान्य साधक जान
    नहीं सकता ,उच्च साधक भी अपनी इच्छा से देखा नहीं सकता ,ऐसी जगह ये लेखक और मामूली
    साधक जाकर साधना कर आयें और बताते भी रहें ,बात कुछ हजम नहीं होती |इस अवस्था को
    पहुंचा साधक जो वहां जा सके और साधना कर सके ,वापस आकर ज्ञान और साधना का प्रकाश
    फैलाएगा जरुर किन्तु आत्म प्रशंशा अथवा उस जगह के बारे में कदापि नहीं बताएगा |कुछ
    लोगों ने तो इन आश्रमों से मिलते जुलते नाम वाले आश्रम भी बना रखे हैं ,जबकि
    इन्हें गुरु तक की मान्यता नहीं मिली |खैर यह एक अलग विषय है |
    यह घाटी तो है ,क्योकि
    अनेकानेक योगियों और
    tantra गुरुओं द्वारा इनका कहीं न कहीं उल्लेख मिलता
    है |यह घाटी ही चीन के भारत पर आक्रमण का कारण रही है ,अन्यथा चीन को पहाड़ों में
    क्या मिलता ,वह उतने के बाद ही क्यों रुक जाता |कमजोर भारतीय सेना को कुचलते वह
    भारत पर भी नियंत्रण कर सकता था ,हिमांचल ,अरुणांचल तो कम से कम ले ही सकता था ,किन्तु
    उसने कोई राज्य नहीं लिया ,उन क्षेत्रों पर ही आधिपत्य किया जहाँ इस क्षेत्र के
    होने की समभावना है |माओ को अपनी आयु बढाने और चिरंजीवी होने की सनक थी और वह इस
    क्षेत्र पर कब्जा करके मृत्यु मुक्त होना चाहता था |
    विवरण
    के अनुसार चीन को पता था की संगरीला घाटी सिद्ध लामाओं ,तांत्रिकों ,योगियों का केंद्र है |यह जो चाहते हैं
    वही होता है |अतः वह बलात इसपर नियंत्रण करना चाहता था |उसकी सेना एक लामा का पीछ
    करते हुए भारत में घुसी थी |जिस क्षेत्र में उस लामा के गायब होने की आशंका थी
    वहां वहां चीन ने आक्रमण कर दिया क्योकि उसका मानना था की वह लामा इस क्षेत्र को
    जानता है |बहुत दिनों चीन की सेना ने इन क्षेत्रों के चप्पे चप्पे को छाना किन्तु
    यह उनकी दृष्टि में नहीं आया |उन क्षेत्रों पर आजतक उसने कब्जा जमाये रखा है |जब
    वहां यह क्षेत्र नहीं मिल रहा तो उसका संदेह है की सिक्किन अथवा अरुणांचल में यह
    क्षेत्र हो सकता है ,अतः गाहे बगाहे इन क्षेत्रों को अपना बताता रहता है |

    यह संग्रीला घाटी की
    अलौकिकता है जो चीन को परेशान किये हुए है |यहाँ केवल भारत ,तिब्बत ,चीन ही नहीं
    पूरे विश्व के अलौकिक ऊर्जा संपन्न साधकों को मार्गदर्शन मिलता है ,चाहे वह किसी
    धर्म के हों |यहाँ अनेकानेक ऐसे साधक -योगी होते हैं जो हजारों हजार साल से साधना
    रत होते हैं |उन पर आयु का कोई प्रभाव नहीं होता |हम सब ने अनेक कथाओं कहानियों
    में सुना है की अमुक योगी -महात्मा -साधू हिमालय पर तप करने चला गया |सोचिये वह
    हिमालय के बर्फ में कहाँ जाएगा |वह एक निश्चित योग्यता प्राप्त कर यहाँ बुला लिया
    जाता है आगे की साधना और मार्गदर्शन के लिए |यहाँ से पूर्णता प्राप्त कर कुछ वापस
    भी लौट आते हैं और यहाँ के साधकों का मार्गदर्शन करते हैं |यह क्षेत्र मानसरोवर -कैलाश
    के आसपास है ,जिसे शिव का वासस्थान माना जाता है |किन्तु दृष्टव्य नहीं है |अलुकिक
    उर्जा से घिरा और अदृश्य है |दृष्टव्य क्षेत्र में स्वर्ग की सीढियां भी मिली हैं |महाभारत
    बाद इसी क्षेत्र में पांडव भी गए |संभव है उस क्षेत्र में ही गए हों |जो भी हो पर
    निर्विवाद रूप से यह क्षेत्र तो है जो हरेक उच्च स्तर के साधकों का मार्गदर्शक
    होता है और जिन्हें इस घाटी के सिद्ध स्वयं खोज लेते हैं |……………………………………………………..हर
    हर महादेव 

    READ MORE: संग्रीला घाटी [Sangrila Ghati]:: एक रहस्य लोक
  • घोड़े की नाल के तांत्रिक प्रयोग

    घोड़े की नाल और तंत्र प्रयोग  

    ===================
    1- काले वस्त्र में लपेट कर अनाज में रख दो तो अनाज में वृद्धि हो। 
    काले वस्त्र में लपेट कर तिजोरी में रख दो तो धन में वृद्धि हो। 
    3- अंगूठी या छल्ला बनाकर धारण करे तो शनि के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिले।
    4- द्वार पर सीधा लगाये तो दैवीय कृपा मिले।
    5- द्वार पर उल्टा लगाओ तो भूत, प्रेत, या किसी भी तंत्र मंत्र से बचाव हो।
    6- शनि के प्रकोप से बचाव हेतु काले घोड़े की नाल से बना छल्ला सीधे हाथ में धारण करें।
    7- काले घोड़े की नाल से चार कील बनवाये और शनि पीड़ित व्यक्ति के बिस्तर में चारो पायो में लगा दें।
    8- काले घोड़े की नाल से चार कील बनवाये और शनि पीड़ित व्यक्ति के घर के चारो कोने पे लगायें।
    9- काले घोड़े की नाल से एक कील बनाकर सवा किलो उरद की दाल में रख कर एक नारियल के साथ जल में प्रवाहित करे।शनि दोष और दुस्प्रभाव से मुक्ति मिले |
    10- काले घोड़े की नाल से एक कील या छल्ला बनवा ले, शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे एक लोहे की कटोरी में सरसों का तेल भर कर है छल्ला या कील दाल कर अपना मुख देखे और पीपल के पेड़ के नीचे रख दें।
    काले
    घोड़े की नाल और तंत्र
    प्रयोग
    =====================
    तंत्र
    क्रियाओं में अनेक वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है। काले घोड़े की नाल भी उन्हीं
    में से एक है। ऐसा मानते हैं कि तंत्र प्रयोग में यदि काले घोड़े की नाल का प्रयोग
    किया जाए तो असंभव कार्य भी असंभव हो जाता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार वैसे तो
    किसी भी घोड़े की नाल बहुत प्रभावशाली होती है लेकिन यदि काले घोड़े के अगले
    दाहिने पांव की पुरानी नाल हो तो यह कई गुना अधिक प्रभावशाली हो जाती है। इसके कुछ
    प्रयोग इस प्रकार हैं
     यदि दुकान ठीक से नहीं चल रही हो या किसी ने दुकान पर तंत्र प्रयोग कर उसे
    बांध दिया हो तो दुकान के मुख्य द्वार की चौखट पर नाल को अंग्रेजी के यू अक्षर के
    आकार में लगा दें। आपकी दुकान में ग्राहकों की संख्या बढऩे लगेगी और परिस्थितियां
    अनुकूल हो जाएंगी।
     यदि घर में क्लेश रहता हो, आर्थिक
    उन्नति नहीं हो रही हो या किसी ने तंत्र क्रिया की हो तो घर के मुख्य द्वार पर नाल
    को अंग्रेजी के यू अक्षर के आकार में लगा दें। कुछ ही दिनों में नाल के प्रभाव से
    सबकुछ ठीक हो जाएगा।
     यदि किसी कार्य
    में अड़चन आ रही हो तो शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल को विधिपूर्वक दाहिने हाथ
    की मध्यमा अंगुली में धारण कर लें। आपके बिगड़े काम बन जाएंगे और साथ ही धन लाभ भी
    होगा।
    घोड़े की नाल और घर में शान्ति
    ========================
    घोड़े की नाल घोड़े की गति बढ़ाने में तो खास भूमिका निभाती ही है, वास्तुदोष दूर कर आपकी किस्मत भी चमका सकती है।
    घोड़े की नाल को सामान्यत: धातु
    से निर्मित किया जाता है। कभी
    कभी
    इसे आधुनिक सिंथेटिक साम्रगी से भी बनाया जाता है। इसे घोड़े की खुर की रक्षा करने
    के लिए लगाया जाता है। अलबत्ता घोड़े की नाल का उपयोग महज इतना ही नहीं है। लोहे
    से बनी यह सामान्य सी वस्तु बेहद चमत्कारी है। इसे स्थापित करने से बीमारी और
    दुर्भाग्य दूर रहता है। माना यह भी जाता है कि घोड़े की नाल जादू
    टोने व बुरी नजर से भी रक्षा करती है। 
    यह लोहे से निर्मित होती है, जो धातु तत्व का प्रतीक है। इसे बनाने के लिए आग का प्रयोग किया जाता है, जिसे वास्तु और फेंग्शुई के पांच महत्वपूर्ण
    तत्वों में से एक अहम तत्व माना जाता है। घोड़े को भी भाग्यशाली जानवर माना गया
    है। यही वजह है कि घोड़े की नाल वास्तु गैजेट के रूप में अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
    घोड़े की नाल से जुड़ा एक और पहलू है। अर्ध चन्द्रमा रूपी इसके आकार के
    कारण इसे चन्द्र देव का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि घोड़े की नाल
    को स्थापित करने से चन्द्रमा मजबूत होता है। फलस्वरूप घर में बेहतर स्वास्थ्य
    , शांति और खुशहाली का माहौल बनता है। दिलचस्प
    तथ्य यह है कि घोड़े की नाल को एक गैजेट के रूप में विदेशों में भी लोकप्रियता
    प्राप्त है। घोड़े की नाल को मुख्य प्रवेश द्वार पर अथवा लिविंग रूम के प्रवेश
    द्वार पर ऊपर व बाहर की ओर लगाना चाहिए।
    बुरी नजर और
    दुष्प्रभाव रोकती है घोड़े की नाल
    =============================
    शत्रु एवं शनि पीड़ित लोग काले घोड़े की नाल के छल्ले का प्रयोग करें तो उत्तम लाभ होता है। यह छल्ला दाहिने हाथ की बीच की (मध्यमा) उंगुली में धारण करना चाहिए। आपधापी के इस युग में मनुष्य को एक और समयभाव हैं वहीं दूसरी और अपनी स्वार्थपूर्ति हेतु वह विभिन्न टोटकों एवं कुकर्मों का सहारा लेता है। किसी का अगर थोड़ा सा भी कारोबार अच्छा चला, वहीं ईर्ष्या रखेंने वाले लोग अनेक प्रकार के घृणित टोटकों का सहारा लेकर कारोबार को नष्ट प्रायः कर देते है। ऐसे लोगों की बुरी नजर से बचने का अत्यन्त सटीक उपाय है घोड़े की नाल का छल्ला। ध्यान रखेंना चाहिए वह छल्ला एकदम शुद्व एवं प्रमाणिक होना चाहिए। तभी इसका पूर्ण लाभ मिलता है घर तथा कार्य स्थान के मुख्य दरवाजे के ऊपर अन्दर की ओर यू’ के आकार में लगाई गई काले घोड़े के नाल उस स्थान की सभी प्रकार तांत्रिक प्रभाव जादूटोने, नजर आदि से रक्षा करती है।छल्ला बनवाने के लिए इसे गरम नहीं किया जाना चाहिए अपितु बिना गर्म किये बनाया जाना चाहिए |………………………………………………………हरहर महादेव

    READ MORE: घोड़े की नाल के तांत्रिक प्रयोग
  • अपराजिता [Aparajita ]/भगपुष्पी के चमत्कार

    सुगम
    प्रसव और अपराजिता 

    ===================
    प्रसव के समय
    कष्ट से तड़पती या मरणासन्न हुई गर्भवती स्त्री की कटी में श्वेत अपराजिता की लता
    लाकर लपेट देने से कष्ट का समापन हो जाता है और प्रसव में सुगमता हो जाती है |
    वृश्चिक
    दंश और अपराजिता 
    ===================
    जब बिच्छु काट
    ले तो दंशित स्थल पर ऊपर से नीचे की तरफ श्वेत अपराजिता की जड़ को रगड़े और उसी तरफ
    वाले हाथ में इसकी जड़ दबा दें तो कुछ समय में विष उतर जाता है |
    भूत
    बाधा और अपराजिता 
    ==================
    कृष्ण कांता
    या नीली अपराजिता की जड़ को नीले कपडे में लपेटकर शनिवार वाले दिन रोगी के कंठ में
    पहना दे तो लाभ होता है |इसके साथ ही इसके पत्ते और नीम के पत्तों की धुप दी जाए
    या इनका रस निकालकर एकसार करके नाक में टपका देने से आश्चर्यजनक लाभ प्राप्त होता
    है |
    गर्भधारण
    में अपराजिता का उपयोग 
    ========================
    प्रायः
    किसी न किसी कारण से यौवनमयी कामिनियाँ चाहते हुए भी गर्भ धारण नहीं कर पाती जिस
    कारण मानहानि की भी स्थिति आती रहती है ,कभी कभी तो बाँझ भी मान लिया जाता है |ऐसी
    स्त्रियाँ नीली अपराजिता की जड़ को काली बकरी के शुद्ध दूध में पीसकर मासिक
    रजोस्राव की समाप्ति पर स्नान के पश्चात् पी लें और सारे दिन भगवान् कृष्ण की बाल
    रूप में पूजा करते हुए व्रत रखें और रात्री को गर्भधारण के हेतु पति के साथ सहवास
    करें तो गर्भ की सम्भावना बन सकती है |
    अपराजिता और प्रबल वशीकरण 
    =====================

    रवि
    पुष्य योग में विधिवत आमंत्रित करके अपराजिता के पुष्प ले आयें और छाया में सुखाकर
    सुरक्षित रखें |सूर्य ग्रहण या चन्द्र ग्रहण के समय इसकी मूल का संग्रह करके रखें
    |अब कृष्ण पक्ष की अष्टमी या चतुर्दशी को जब शनिवार पड़े तब किसी जाग्रत शिवालय में
    जाकर संग्रह की गयी सामग्री को पीसकर गोलों बना लें |इस गोली को छाया में ही
    सुखाएं |इस क्रिया को करते समय श्वेत बिना सिला वस्त्र ही धारण किये रहें |इस गोली
    के सूखने पर संभल कर रख ले |किसी अच्छे तांत्रिक मुहूर्त में इसकी पूजा विधिवत
    करें और मंत्र जप करें |अब इसे अपनी आवश्यकता अनुसार घिसकर तिलक करके जिसके सामने
    जायेंगे वह आपके वशीभूत होगा ,शत्रु भी हाँ जी ,हाँ जी करने लगेंगे |इस बटी को
    जिह्वा के नीछे रख लेने पर समूह सम्मोहन भी होता है और विवाद भी समाप्त हो जाता है
    |…………………………………………………………हर
    हर महादेव 
    READ MORE: अपराजिता [Aparajita ]/भगपुष्पी के चमत्कार